बलिया: खेजुरी पुलिस ने BNS व CLA एक्ट के गंभीर धाराओं में वांछित गौरव राय को दबोचा

By
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
2 Min Read
खेजुरी पुलिस ने BNS व CLA एक्ट के वांछित अभियुक्त गौरव राय को गिरफ्तार किया।

खेजुरी पुलिस ने बीएनएस व सीएलए एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जनपद बलिया के थाना खेजुरी पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर-रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता तथा थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में 21 फरवरी 2026 को थाना खेजुरी पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना खेजुरी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 18/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त बबरापुर मोड़ के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज और उपनिरीक्षक अभिषेक यादव ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को सुबह लगभग 11:30 बजे हिरासत में ले लिया।

गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा

गिरफ्तार अभियुक्त गौरव राय के विरुद्ध मु0अ0सं0 18/2026 में धारा 3(5), 109(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3), 221, 224, 121(1), 121(2), 125 बीएनएस तथा 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद थाना खेजुरी पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: गौरव राय पुत्र झारखंडे राय
निवासी: ग्राम हथौज, थाना खेजुरी, जनपद बलिया
उम्र: 38 वर्ष

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक राजकुमार भारद्वाज, थाना खेजुरी, जनपद बलिया
2. उपनिरीक्षक अभिषेक यादव, थाना खेजुरी, जनपद बलिया
3. कांस्टेबल धीरज कुमार मौर्या, थाना खेजुरी, जनपद बलिया
4. कांस्टेबल संतोष यादव, थाना खेजुरी, जनपद बलिया
5. महिला कांस्टेबल अमृता पटेल, थाना खेजुरी, जनपद बलिया

बलिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।