उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने बकाया बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिजली बिल राहत योजना 2025-26 की शुरुआत कर दी है। यह एकमुश्त समाधान योजना 1 दिसंबर से लागू होगी और 28 फरवरी 2026 तक चलेगी। वाराणसी में इस योजना का सीधा लाभ लगभग 2.60 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनमें नेवर पेड और लांग अनपेड श्रेणी के उपभोक्ता सबसे अधिक हैं।
मुख्य अभियंता वितरण वाराणसी क्षेत्र प्रथम राकेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ घरेलू श्रेणी एलएमवी 1 में आने वाले दो किलोवाट तक के उपभोक्ताओं और वाणिज्यिक श्रेणी एलएमवी 2 में एक किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिले में 1,92,880 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं किया है और 63,978 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने कभी बिल का भुगतान नहीं किया। इन दोनों श्रेणियों में आने वाले उपभोक्ताओं को पहली बार सरचार्ज में पूरी छूट मिलने जा रही है।
योजना तीन चरणों में लागू होगी। दिसंबर में बकाया धनराशि का एकमुश्त भुगतान करने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जनवरी में एकमुश्त भुगतान करने पर 20 प्रतिशत और फरवरी में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त राशि जमा करना मुश्किल होगा, वे 500 या 750 रुपये की मासिक किस्त योजना का लाभ उठा सकेंगे। किस्त योजना में सरचार्ज पूरी तरह माफ होगा।
सबसे बड़ी राहत बिजली चोरी के मामलों में शामिल उपभोक्ताओं के लिए है। जिले में 10,602 उपभोक्ता ऐसे हैं जिन पर अंतिम राजस्व निर्धारण हो चुका है। इन उपभोक्ताओं को एकमुश्त राशि जमा करने पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाएगी। यह अब तक की सबसे बड़ी राहत मानी जा रही है।
पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और व्यापक बनाया गया है। उपभोक्ता खंड कार्यालय, कैश काउंटर, यूपीपीसीएल कंज्यूमर ऐप, जनसेवा केंद्र, फिनटेक एजेंसी, विद्युत सखी, मीटर रीडर या यूपीपीसीएल की वेबसाइट के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकेंगे। इसके बाद वे अपनी आवश्यकता और क्षमता के अनुसार योजना का विकल्प चुन सकते हैं।
पावर कारपोरेशन का मानना है कि यह योजना बकाएदार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देगी और बिजली विभाग को भी राजस्व वसूली में मदद मिलेगी। विभाग ने अपील की है कि उपभोक्ता इस अवसर का लाभ उठाएं और समय पर पंजीकरण कर अपने बकाए से मुक्ति पाएं।
यूपी पावर कॉरपोरेशन ने बिजली बिल राहत योजना शुरू की, वाराणसी के 2.60 लाख को लाभ

यूपी पावर कॉरपोरेशन ने बिजली बिल राहत योजना शुरू की है जो 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक चलेगी, वाराणसी के लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ।
Category: uttar pradesh varanasi electricity
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM