वाराणसी: पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में अनैतिक कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात चितईपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एसओजी-2 की टीम ने एक होटल पर छापेमारी कर देह व्यापार के बड़े अड्डे का पर्दाफाश किया। टीम ने मौके से 9 महिलाओं, 6 पुरुषों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया। छापे के दौरान आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम टी. सरवणन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस धंधे को बड़ी ही चालाकी से संचालित किया जा रहा था। ग्राहकों को सीधे होटल में नहीं लाया जाता था, बल्कि पहले उन्हें अन्य स्थानों पर बुलाकर पूरी तरह से संतुष्ट करने के बाद होटल तक पहुंचाया जाता था। वहां पहले से मौजूद महिलाओं की आपूर्ति कराई जाती थी। यह तरीका अपनाने के पीछे मकसद था कि किसी को अचानक शक न हो और कारोबार बिना किसी बाधा के चलता रहे।
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। एसओजी-2 की टीम ने होटल के अंदर प्रवेश करते ही कमरों में छानबीन शुरू की। कई कमरों से महिला और पुरुष पकड़े गए। पुलिस ने होटल मैनेजर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में उसकी सक्रिय संलिप्तता सामने आई है। वहीं, होटल मालिक की भूमिका की जांच जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अवैध गतिविधि में उसकी कोई भूमिका पाई जाती है, तो उसके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई होगी।
गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई महिलाओं को महिला हेल्प डेस्क और परामर्श केंद्र भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस नेटवर्क के पीछे किस तरह का गिरोह सक्रिय है और इसके तार किन-किन शहरों तक जुड़े हैं, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
डीसीपी क्राइम टी. सरवणन ने बताया कि शहर में इस तरह के काले कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसओजी की टीम लगातार निगरानी रखेगी और जहां भी इस तरह की गतिविधि की जानकारी मिलेगी, तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
हमारे संवाददाता से स्थानीय लोगों ने बताया, कि होटल में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पहली बार सच्चाई सामने आई है। इससे इलाके में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियानों को और तेज किया जाएगा ताकि शहर की छवि और कानून-व्यवस्था को किसी भी कीमत पर धूमिल न होने दिया जाए।
वाराणसी: चितईपुर के होटल में देह व्यापार का पर्दाफाश, 9 महिला समेत 6 पुरुष गिरफ्तार

वाराणसी के चितईपुर क्षेत्र में एसओजी-2 ने एक होटल पर छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया, जिसमें 9 महिलाओं, 6 पुरुषों और होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
चंदौली: रामनगर रोड पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, वर्षों से अवैध रूप से संचालित मांस की दुकानें हुई, जमींदोज
चंदौली में रामनगर रोड पर वर्षों से बिना लाइसेंस चल रही मांस दुकान को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त किया, कार्रवाई से हड़कंप।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 26 Dec 2025, 08:17 PM
-
उत्तर प्रदेश को आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्टता पर राष्ट्रीय सम्मान, स्वास्थ्य सेवाओं में रिकॉर्ड सुधार
यूपी को आयुष्मान भारत में बेमिसाल प्रदर्शन के लिए NHA ने सम्मानित किया, ग्रामीण विकास में भी ऐतिहासिक फैसले
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 26 Dec 2025, 08:09 PM
-
वाराणसी: घने कोहरे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्री सुरक्षित उतारे गए
वाराणसी में घने कोहरे के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द, यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटलों में ठहराया गया।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 02:08 PM
-
वाराणसी में ठंड का कहर, मंडलीय अस्पताल में बढ़े मरीज, OPD में भारी भीड़
वाराणसी में बढ़ती ठंड और कोहरे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मंडलीय अस्पताल में सर्दी-जुकाम व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 02:02 PM
-
हस्तिनापुर को श्रापित बताने पर राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा
हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताने वाले मंत्री दिनेश खटीक के बयान पर सियासत गरमाई, भाजपा ने निजी विचार बताया।
BY : Pradyumn Kant Patel | 26 Dec 2025, 01:51 PM
