आदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाइफ जैकेट न पहनाने और ओवरलोडिंग पर 6 नाविकों पर मुकदमा, नावें सीज

By
Pradyumn Kant Patel
Pradyumn Kant Patel is the Editorial Staff Manager at News Report, a registered Hindi newspaper. He oversees newsroom operations, editorial workflows, and content quality standards, ensuring...
4 Min Read
आदमपुर पुलिस ने गंगा में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर नावें सीज कीं और 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया।

आदमपुर पुलिस की कार्रवाई: लाइफ जैकेट न पहनाने और क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर 6 के खिलाफ मुकदमा, नावें सीज

कार्यालय पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार घाटों पर सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मां गंगा में दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैकेट पहनाए तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर लापरवाहीपूर्वक नाव संचालन करने के आरोप में तीन नौका स्वामियों और तीन नाविकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। संबंधित नावों को सीज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध तथा कमिश्नरेट क्षेत्र में नाव संचालन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने के निर्देशों के क्रम में की गई। पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली एवं प्रभारी निरीक्षक थाना आदमपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 20 फरवरी 2026 को यह अभियान चलाया।

तेलियानाला घाट पर मिली अनियमितताएं

दिनांक 20.02.2026 को समय लगभग 21:29 बजे थाना आदमपुर क्षेत्र के तेलियानाला घाट पर पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ नावों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई गई थीं। साथ ही श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से लाइफ जैकेट भी नहीं पहनाई गई थी। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस ने मौके पर संबंधित नाव संचालकों के विरुद्ध थाना आदमपुर पर मु0अ0सं0 041/2026, धारा 282 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। इसके साथ ही संबंधित नावों को सीज कर दिया गया, ताकि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

अभियुक्तगण का विवरण

1. रवि साहनी पुत्र गंगाराम साहनी, निवासी कोटवा थाना सारनाथ, वाराणसी।
2. कालीचरण पुत्र स्व. काशी मांझी, निवासी मणिकर्णिका घाट, वाराणसी (नौका स्वामी)।
3. प्रमोद साहनी पुत्र सीताराम साहनी, निवासी ए-13/8 घसियारी टोला थाना आदमपुर, वाराणसी।
4. राकेश साहनी पुत्र लक्ष्मण साहनी, निवासी सूजाबाद, वाराणसी (नौका स्वामी)।
5. अरविन्द साहनी पुत्र शिव प्रसाद निषाद, निवासी सराय मोहना थाना सारनाथ, वाराणसी।
6. किशन साहनी पुत्र स्व. कैलाश प्रसाद, निवासी सराय मोहना थाना सारनाथ, वाराणसी (नौका स्वामी)।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. श्री विमल कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उपनिरीक्षक अजय कुमार, चौकी प्रभारी तेलियानाला, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. उपनिरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी, चौकी प्रभारी मच्छोदरी, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. उपनिरीक्षक रमाकांत यादव, थाना आदमपुर, वाराणसी।
5. मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, थाना आदमपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन, क्षमता से अधिक सवारी बैठाना और अन्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की चेकिंग और कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।