News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने महिला वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट वारंट पर
प्रयागराज: इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा की तैयारी तेज, राजापुर में चार्जिंग स्टेशन
वाराणसी: कालिका धाम मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
वाराणसी: कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर रेड कॉर्नर नोटिस, प्रत्यर्पण तेज
वाराणसी: कांग्रेस प्रेस वार्ता में नासिर हुसैन, अजय राय ने महंगाई-ईंधन पर घेरा केंद्र सरकार
वाराणसी: रन फॉर एम्पावरमेंट मैराथन आयोजित, 234 प्रतिभागियों से गूंजा महिला सशक्तिकरण
वाराणसी: जिला बदर आदेश तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेलूपुर पुलिस ने घर से पकड़ा
वाराणसी: श्याम बाजार फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने बंदूक बरामद की
प्रयागराज में गैस संकट बरकरार, एक हफ्ते बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर, उपभोक्ता परेशान
हापुड़: पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को पॉक्सो कोर्ट ने 20 साल की सजा दी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

बनारस में 12 फरवरी को बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल को समर्थन

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 11/02/2026 19:06
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
बनारस में बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन 12 फरवरी
बनारस में बिजलीकर्मी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए
Contents
  • बनारस में 12 फरवरी को बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल को समर्थन
  • 27 लाख कर्मचारी और अभियंता रहेंगे हड़ताल पर
  • भिखारीपुर में होगा प्रदर्शन
  • निजीकरण और आउटसोर्सिंग पर उठाए सवाल
  • किसान और ट्रेड यूनियनों का समर्थन
  • जनसंपर्क अभियान जारी

बनारस में 12 फरवरी को बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, देशव्यापी हड़ताल को समर्थन

इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट बिल 2026, बिजली के निजीकरण तथा श्रम कानूनों में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में 12 फरवरी को देशभर में आयोजित हड़ताल के समर्थन में बनारस के बिजलीकर्मी भी विरोध प्रदर्शन करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले यह प्रदर्शन भिखारीपुर स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में दोपहर एक बजे लंच ऑवर के दौरान आयोजित किया जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को शहर के विभिन्न विद्युत कार्यालयों में जनसंपर्क कर कर्मचारियों को आंदोलन के प्रति जागरूक किया।

27 लाख कर्मचारी और अभियंता रहेंगे हड़ताल पर

संघर्ष समिति के अनुसार नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर देशभर में लगभग 27 लाख बिजली कर्मचारी और अभियंता 12 फरवरी को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल पावर सेक्टर के निजीकरण, इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2026 तथा प्रस्तावित नेशनल इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी 2026 के विरोध में की जा रही है। साथ ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली भी प्रमुख मांगों में शामिल है।

भिखारीपुर में होगा प्रदर्शन

संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बनारस के कज्जाकपुरा, पहड़िया, इमिलियाघाट, चिरईगांव सहित विभिन्न कार्यालयों में दौरा कर कर्मचारियों को आंदोलन के उद्देश्य से अवगत कराया गया। बिजली कर्मचारी, संविदा कर्मी, जूनियर इंजीनियर और अभियंता दोपहर 12 बजे से भिखारीपुर पहुंचना शुरू करेंगे और निजीकरण की प्रक्रिया वापस लेने, संविदा कर्मियों की छंटनी रोकने, नियमितीकरण तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

निजीकरण और आउटसोर्सिंग पर उठाए सवाल

संघर्ष समिति ने आरोप लगाया है कि पावर सेक्टर में नियमित प्रकृति के कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर आउटसोर्सिंग की जा रही है। उनका कहना है कि वितरण, उत्पादन और ट्रांसमिशन क्षेत्र में निजीकरण से गरीब उपभोक्ताओं, छोटे और मध्यम उद्योगों तथा आम जनता के हित प्रभावित होंगे। समिति ने पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त करने की मांग भी दोहराई है।

किसान और ट्रेड यूनियनों का समर्थन

संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों के अनुसार पहली बार बिजली कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा और दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने भी आंदोलन में शामिल होने का निर्णय लिया है। समिति का दावा है कि कर्मचारियों, इंजीनियरों, मजदूर संगठनों और किसानों की संयुक्त भागीदारी से 12 फरवरी की हड़ताल औद्योगिक कार्रवाई के स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

More Read

महिला वारंटी की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करती लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस
वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने महिला वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट वारंट पर
वाराणसी: कालिका धाम मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
वाराणसी: कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर रेड कॉर्नर नोटिस, प्रत्यर्पण तेज
वाराणसी: कांग्रेस प्रेस वार्ता में नासिर हुसैन, अजय राय ने महंगाई-ईंधन पर घेरा केंद्र सरकार

जनसंपर्क अभियान जारी

जनसंपर्क कार्यक्रम को ई0 मायाशंकर तिवारी, ओ0पी0 सिंह, ई0एस0के0 सिंह, राजेन्द्र सिंह, अंकुर पाण्डेय, संदीप कुमार, जयप्रकाश, राजेश सिंह, देवेंद्र सिंह, अनुराग सिंह, अरुण कुमार और एस0के0 भूषण सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Electricity Amendment BillPower Sectorबनारसबिजली निजीकरणबिजलीकर्मीविरोध प्रदर्शनहड़ताल
Previous Article वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल अपनी टीम के साथ सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त करते हुए। वाराणसी पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश में हासिल किया चौथा स्थान
Next Article सोनभद्र अनपरा में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार आरोपी सोनभद्र अनपरा में कबाड़ की आड़ में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Latest
महिला वारंटी की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई करती लालपुर पांडेयपुर थाना पुलिस

वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने महिला वारंटी को गिरफ्तार किया, कोर्ट वारंट पर

प्रयागराज के राजापुर वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनता चार्जिंग स्टेशन

प्रयागराज: इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस सेवा की तैयारी तेज, राजापुर में चार्जिंग स्टेशन

कालिका धाम मंदिर परिसर में तैनात पुलिस और मिशन शक्ति टीम का दृश्य

वाराणसी: कालिका धाम मंदिर गेट पर महिलाओं से अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

कफ सीरप तस्करी मामले में आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ कार्रवाई दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर

वाराणसी: कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर रेड कॉर्नर नोटिस, प्रत्यर्पण तेज

वाराणसी में कांग्रेस की प्रेस वार्ता को संबोधित करते नासिर हुसैन और अजय राय

वाराणसी: कांग्रेस प्रेस वार्ता में नासिर हुसैन, अजय राय ने महंगाई-ईंधन पर घेरा केंद्र सरकार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.