News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
काशी की दिव्य गंगा आरती में भावविभोर हुईं टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज,
वाराणसी: 26 लाख के लिए कारोबारी की हत्या, साइबर ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, योजना वापस लेने की मांग
सोनभद्र में चेक डैम से मिले 35 शिशु मगरमच्छ, वन विभाग ने सोन नदी में छोड़ा
वाराणसी: अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना ने किए काशी विश्वनाथ-संकट मोचन के दर्शन
वाराणसी: जितेंद्र कुमार हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: आम से लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, वृद्ध की मौत, बेटा घायल, हाईवे जाम
BHU में जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत: हॉस्टल में मिला शव, सुसाइड नोट बरामद
साइकिल से रेकी कर लाखों की चोरी करने वाले, दो शातिर चोरों को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार
वाराणसी: मानसून से पहले नगर निगम सख्त, खुले मैनहोल से हादसा हुआ तो अधिकारी जिम्मेदार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

भेलूपुर पुलिस ने 2.05 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी को मध्यप्रदेश से दबोचा

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 12/02/2026 19:09
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
भेलूपुर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोपी की गिरफ्तारी
भेलूपुर पुलिस टीम ने 2.05 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोपी को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया
Contents
  • भेलूपुर पुलिस ने 2.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अभियुक्त को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार
  • मैहर माता मंदिर, सतना से हुई गिरफ्तारी
  • 2.05 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • पंजीकृत अभियोग का विवरण
  • गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
  • गिरफ्तारी की तिथि व स्थान
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

भेलूपुर पुलिस ने 2.05 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में अभियुक्त को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त, काशी जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भेलूपुर पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नामित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 12 फरवरी 2026 को की गई।

मैहर माता मंदिर, सतना से हुई गिरफ्तारी

थाना भेलूपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-0031/2026 अंतर्गत धारा 318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त कमलेश सिंह यादव पुत्र स्व0 सुदर्शन सिंह यादव, निवासी ग्राम सोनहुलिया उर्फ बकुलियापुर, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 34 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा मध्यप्रदेश के मैहर माता मंदिर, सतना से नियमानुसार हिरासत में लिया गया। बाद में अभियुक्त को थाना भेलूपुर लाकर रो0आम में दाखिल किया गया। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

2.05 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

प्राप्त विवरण के अनुसार अभियुक्त एवं अन्य विपक्षीगण द्वारा व्यापार में निवेश कराने तथा प्राप्त लाभांश में बराबर हिस्सेदारी देने का झांसा दिया गया। आरोप है कि कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर छलपूर्वक कई किश्तों में कुल 2,05,25,000 रुपये की धनराशि हड़प ली गई। इसमें 1,35,25,000 रुपये आरटीजीएस के माध्यम से तथा 70,00,000 रुपये नकद शामिल हैं। धनराशि वापस मांगने पर भी वापस नहीं की गई, जिसके आधार पर थाना भेलूपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मुकदमा संख्या 0031/2026, धारा 318(4)/316(2)/338/336(3)/340(2)/352/351(3) बीएनएस, थाना भेलूपुर, कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

कमलेश सिंह यादव पुत्र स्व0 सुदर्शन सिंह यादव, निवासी ग्राम सोनहुलिया उर्फ बकुलियापुर, थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 34 वर्ष।

More Read

दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की दिव्य आरती में शामिल टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज
काशी की दिव्य गंगा आरती में भावविभोर हुईं टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज,
वाराणसी: 26 लाख के लिए कारोबारी की हत्या, साइबर ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, योजना वापस लेने की मांग
वाराणसी: अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना ने किए काशी विश्वनाथ-संकट मोचन के दर्शन

गिरफ्तारी की तिथि व स्थान

दिनांक 12.02.2026, स्थान – मैहर माता मंदिर, सतना, मध्यप्रदेश।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी, थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
2. उ0नि0 लवकुश यादव, थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
3. उ0नि0 निर्भय चौधरी, थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
4. का0 आलोक रंजन, थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी

पुलिस उपायुक्त काशी जोन ने बताया कि धोखाधड़ी जैसे आर्थिक अपराधों में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

More Read

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी: जितेंद्र कुमार हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
वाराणसी: आम से लदे ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, वृद्ध की मौत, बेटा घायल, हाईवे जाम
BHU में जूनियर डॉक्टर की संदिग्ध मौत: हॉस्टल में मिला शव, सुसाइड नोट बरामद
साइकिल से रेकी कर लाखों की चोरी करने वाले, दो शातिर चोरों को लंका पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsMadhya PradeshPolice Actionगिरफ्तारीधोखाधड़ीभेलूपुर पुलिसवाराणसी
Previous Article चितईपुर चौराहे पर ट्रैफिक जाम हटाने में जुटी पुलिस टीम चितईपुर चौराहे पर ट्रैफिक जाम हटाने के लिए पुलिस का अभियान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
Next Article लालपुर पुलिस द्वारा तीन वारंटियों की गिरफ्तारी वाराणसी लालपुर पुलिस ने तीन वारंटियों को दबिश देकर किया गिरफ्तार, वाराणसी में कार्रवाई
Latest
दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की दिव्य आरती में शामिल टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज

काशी की दिव्य गंगा आरती में भावविभोर हुईं टीना यादव, अदिति यादव और सांसद प्रिया सरोज,

वाराणसी में साइबर ठगी और हत्या के मामले की जांच करती पुलिस और गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी: 26 लाख के लिए कारोबारी की हत्या, साइबर ठगी का खुलासा, 5 गिरफ्तार

रामनगर उप निबंधन कार्यालय के बाहर ई-रजिस्ट्री के विरोध में प्रदर्शन करते अधिवक्ता

वाराणसी: रामनगर में ई-रजिस्ट्री के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, योजना वापस लेने की मांग

सोनभद्र के चेक डैम में मिले 35 शिशु मगरमच्छों का रेस्क्यू करते वन विभाग के अधिकारी और ग्रामीण

सोनभद्र में चेक डैम से मिले 35 शिशु मगरमच्छ, वन विभाग ने सोन नदी में छोड़ा

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करते अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना यादव।

वाराणसी: अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी टीना ने किए काशी विश्वनाथ-संकट मोचन के दर्शन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.