News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा
बॉलीवुड: धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में दर्ज की एंट्री, रचा इतिहास
वाराणसी: अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम शुरू, रोजाना 1400 जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन
ATS ने 2 संदिग्ध आतंकवादियो को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
आजमगढ़: फर्जी बिजली बिल रसीद गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: पोखरे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, NDRF ने निकाला शव
चंदौली: पति बना शैतान, लोहे की रॉड से पीटकर ले ली पत्नी की जान
वाराणसी: पोखरे में डूबने की सूचना पर हड़कंप, गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान जारी
वाराणसी: सराफा व्यवसायी डकैती में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई
औरैया: घरेलू कलह ने ली दो महिलाओं की जान, ताजपुर और काजीपुर में दोहरी त्रासदी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

माघ मेले में गंगा स्नान के दौरान डूबे दो युवक, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 17/02/2026 23:43
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
गंगा नदी में गोताखोर एक डूबे हुए युवक की तलाश कर रहे हैं, पास में पुलिस और भीड़ मौजूद है।
प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर।
Contents
  • प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
  • पीपा पुल नंबर चार के पास हुआ हादसा
  • गहरे पानी में जाने से डूबे दोनों
  • गोताखोरों ने शुरू की तलाश
  • मेला समाप्त होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कम
  • परिजनों में मचा कोहराम

प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

प्रयागराज में मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से दो युवक डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। देर शाम तक चली तलाश में एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की खोज जारी है।

पीपा पुल नंबर चार के पास हुआ हादसा

घटना माघ मेला क्षेत्र के पीपा पुल नंबर चार के निकट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के पहाती गांव निवासी अशोक पटेल का 15 वर्षीय पुत्र आदित्य पटेल और कटका झूंसी निवासी कार्तिक तिवारी पुत्र अजय तिवारी गंगा में स्नान करने पहुंचे थे। कार्तिक मूल रूप से जौनपुर जनपद का रहने वाला बताया गया है।

गहरे पानी में जाने से डूबे दोनों

बताया जाता है कि स्नान के दौरान दोनों युवक अनजाने में गहरे पानी की ओर बढ़ गए। अचानक संतुलन बिगड़ने से वे डूबने लगे। आसपास मौजूद कामगारों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

गोताखोरों ने शुरू की तलाश

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर गंगा में तलाश अभियान शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद आदित्य पटेल का शव बरामद कर लिया गया। कार्तिक तिवारी की तलाश जारी है। पुलिस और स्थानीय गोताखोर नदी के अलग अलग हिस्सों में खोजबीन कर रहे हैं।

मेला समाप्त होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था कम

उल्लेखनीय है कि माघ मेला के सभी प्रमुख स्नान पर्व महाशिवरात्रि के साथ समाप्त हो चुके हैं। इसके बाद पुलिस, पीएसी और जल पुलिस की अतिरिक्त तैनाती भी हटा ली गई थी। ऐसे में सामान्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह हादसा हो गया।

More Read

प्रतीकात्मक चित्र
वाराणसी: पोखरे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, NDRF ने निकाला शव
चंदौली: पति बना शैतान, लोहे की रॉड से पीटकर ले ली पत्नी की जान
कौशांबी: हाईटेंशन तार गिरने से लगी आग, 20 बीघा फसल जली; पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना
प्रयागराज: वांछित अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस पर पथराव, ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। आदित्य के शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दूसरे युवक की तलाश जारी होने से परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नदी में स्नान करते समय सतर्क रहें और गहरे पानी में जाने से बचें। प्रशासन द्वारा पूरे मामले की निगरानी की जा रही है और तलाश अभियान जारी है।

Share on WhatsApp
TAGGED:आदित्य पटेलउत्तर प्रदेशकार्तिक तिवारीगंगा हादसाडूबने की घटनाप्रयागराजमाघ मेला
Previous Article सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पास में जमा लोगों की भीड़, संभवतः पुलिसकर्मी भी मौजूद बहरिया में दर्दनाक हादसा: परीक्षा केंद्र देखकर लौट रही इंटर छात्रा की ट्रक से कुचलकर मौत
Next Article घाटमपुर में पारिवारिक त्रासदी: फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी की घाटमपुर: फौजी ने पत्नी-बेटे को मारा, खुद ट्रेन से कटा; कर्ज और ऑनलाइन गेम बना वजह
Latest
वाराणसी में बंद पेट्रोल पंप से बरामद अवैध गैस सिलेंडर

वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

रणवीर सिंह धुरंधर 2 फिल्म पोस्टर या दृश्य

बॉलीवुड: धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में दर्ज की एंट्री, रचा इतिहास

वाराणसी के अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम का उद्घाटन समारोह

वाराणसी: अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम शुरू, रोजाना 1400 जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

Ai से बनी हुई प्रतीकात्मक चित्र...

ATS ने 2 संदिग्ध आतंकवादियो को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

आजमगढ़ पुलिस द्वारा फर्जी बिजली बिल गिरोह के आरोपी की गिरफ्तारी

आजमगढ़: फर्जी बिजली बिल रसीद गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.