News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • Varanasi News
  • पुलिस कार्रवाई
  • उत्तर प्रदेश
  • UP Police
LATEST NEWS
कानपुर: शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर कार तालाब में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल, चालक लापता
आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती: 371 किलो कचरी, 25 किलो पनीर नष्ट, 11 नमूने लिए
वैशाली के मोहनपुर में भूमि विवाद पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे-चाकू चले, 11 घायल, 4 गंभीर
मुजफ्फरनगर में मिलावटी तेल का भंडाफोड़: 15 हजार लीटर सील, 17 ब्रांड के रैपर बरामद
एसपी अभिषेक वर्मा ने कोतवाली में की समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और त्योहार सुरक्षा पर दिए निर्देश
रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर ढाबे में छापा, 108 किलो गांजा बरामद, 3 गिरफ्तार
वाराणसी: हेल्पलाइन की सूचना पर लंका के रेनबो गेस्ट हाउस में देह व्यापार का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार
बड़ागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की अपाचे के साथ अंतरजनपदीय वाहन चोर अजय चौहान समेत 3 गिरफ्तार
वाराणसी: बेटावर घाट पर गंगा में डूबे दो किशोर, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
वाराणसी: चौबेपुर में 500 रुपये के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
मिर्जापुर स्टेशन पर ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते: RPF ने दो नाबालिग बालिकाओं को बचाया, चाइल्ड हेल्प डेस्क को सौंपा
वाराणसी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ की कार्रवाई: 10 लीटर अवैध कच्ची शराब संग एक अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी में दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
दालमंडी सड़क चौड़ीकरण: अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था व यातायात पर सख्त निर्देश
सीएम योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश का तंज: क्योटो जाने की सलाह, बताया ‘मनसुख पर्यटन’
सारनाथ पुलिस का सराहनीय कार्य: 48 घंटे में मानसिक रूप से लापता व्यक्ति परिवार से मिला
मऊआइमा में बेकाबू स्कार्पियो का कहर: 3 बाइकों को टक्कर, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल
यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर खराब होने पर जौनपुर छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
पांडेयपुर ज्वेलरी चोरी: महिला गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

वैशाली के मोहनपुर में भूमि विवाद पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे-चाकू चले, 11 घायल, 4 गंभीर

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 20/02/2026 21:40
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
राघोपुर के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल हुए लोग
राघोपुर के मोहनपुर में जमीन विवाद में हुई मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Contents
  • भूमि विवाद में खूनी झड़प, लाठी-डंडे और चाकू चले, 11 लोग घायल
  • पीएचसी में भर्ती, चार की हालत गंभीर
  • मोबाइल में कैद हुई घटना
  • दोनों पक्षों के लोग घायल
  • आलू खोदने को लेकर बढ़ा विवाद
  • पुलिस कर रही जांच

भूमि विवाद में खूनी झड़प, लाठी-डंडे और चाकू चले, 11 लोग घायल

राघोपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शुक्रवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर, चाकू और तलवार चलने लगे। इस मारपीट में कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई को गंभीर चोटें आई हैं।

पीएचसी में भर्ती, चार की हालत गंभीर

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर फतेहपुर में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें एनएमसीएच रेफर कर दिया।

मोबाइल में कैद हुई घटना

मारपीट के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

दोनों पक्षों के लोग घायल

घटना में एक पक्ष के सुनील राय, अनिल राय और जज राय को सिर में चाकू लगने से गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष के विश्वकर्मा कुमार, सिपाही राय, सुदामा कुमार, अजीत राय, राम कुमार और देव कुमार के घायल होने की जानकारी मिली है।

आलू खोदने को लेकर बढ़ा विवाद

मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी सिपाही राय और कपिल राय के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को सुनील राय के घर की महिलाएं संबंधित खेत में आलू खोद रही थीं। इसी बात को लेकर शाम के समय दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

More Read

वाराणसी के चौबेपुर में कुल्हाड़ी हमले के बाद पुलिस जांच करते हुए
वाराणसी: चौबेपुर में 500 रुपये के विवाद में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर
भट्ठी गांव में पावर लूम कारीगर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह व तनाव की आशंका
लोनी: रेत कारोबारी के ऑफिस में नौकर का गोली लगा शव मिला, पुलिस जांच में जुटी
मोतिहारी: फर्जी अग्नि एप से 1.13 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड संगम हरियाणा से गिरफ्तार

सुनील राय का आरोप है कि जब उनकी घर की महिलाएं खेत में काम कर रही थीं, तभी सिपाही राय, विश्वकर्मा कुमार, राम कुमार और देव कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई।

वहीं दूसरे पक्ष के सुदामा कुमार का कहना है कि पहले से योजना बनाकर करीब 20 लोग लाठी और तलवार लेकर आए और अचानक हमला कर दिया, जिसमें उनके पक्ष के लोग घायल हो गए।

पुलिस कर रही जांच

राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Read

नौतनवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत युवक शुभम प्रजापति और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
नौतनवा के बिस्मिल शाह नगर में युवक की संदिग्ध मृत्यु, पुलिस जांच में जुटी
सीतामढ़ी में SP अमित रंजन का बड़ा फैसला: 33 पुलिस अधिकारियों का तबादला
बेला में एएसआइ को गोली मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर, एटीएम फ्राड गिरोह से जुड़ा था
वाराणसी: निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत दूसरे की हालत गंभीर

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न हो।

Share on WhatsApp
TAGGED:खूनी झड़पपुलिस जांचबिहार समाचारभूमि विवादमोहनपुरराघोपुरवायरल वीडियो
Previous Article मुजफ्फरनगर में सील की गई मिलावटी तेल फैक्ट्री और बरामद तेल के टिन मुजफ्फरनगर में मिलावटी तेल का भंडाफोड़: 15 हजार लीटर सील, 17 ब्रांड के रैपर बरामद
Next Article खाद्य विभाग के अधिकारी मिलावटी कचरी और पनीर को नष्ट करते हुए होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती: 371 किलो कचरी, 25 किलो पनीर नष्ट, 11 नमूने लिए
Latest
शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर तालाब में गिरी ईको कार और बचाव कार्य

कानपुर: शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर कार तालाब में गिरी, 4 की मौत, 4 घायल, चालक लापता

रात में घायल युवक को पुलिस अस्पताल ले जाते हुए

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

खाद्य विभाग के अधिकारी मिलावटी कचरी और पनीर को नष्ट करते हुए

होली से पहले खाद्य विभाग की सख्ती: 371 किलो कचरी, 25 किलो पनीर नष्ट, 11 नमूने लिए

राघोपुर के मोहनपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में घायल हुए लोग

वैशाली के मोहनपुर में भूमि विवाद पर खूनी झड़प, लाठी-डंडे-चाकू चले, 11 घायल, 4 गंभीर

मुजफ्फरनगर में सील की गई मिलावटी तेल फैक्ट्री और बरामद तेल के टिन

मुजफ्फरनगर में मिलावटी तेल का भंडाफोड़: 15 हजार लीटर सील, 17 ब्रांड के रैपर बरामद

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.