मिर्जामुराद पुलिस ने 20 वर्षीय गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद किया
पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में थाना मिर्जामुराद पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई 25 फरवरी 2026 को सर्विलांस सेल की सहायता से की गई।
श्यामा माता मंदिर के पास मिली युवती
थाना मिर्जामुराद के उप निरीक्षक मधुसूदन त्रिपाठी, हल्का प्रभारी प्रथम तथा मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी अनुजा गोस्वामी और उनकी टीम ने संयुक्त प्रयास करते हुए गुमशुदा रिंकी पुत्री जिया लाल निवासी ग्राम त्रिभुवनपुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र लगभग 20 वर्ष को ग्राम त्रिभुवनपुर स्थित श्यामा माता मंदिर के पास से सकुशल बरामद किया।
14 फरवरी से थी लापता
उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2026 को युवती अपने माता पिता से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती के पिता की तहरीर पर थाना राजातालाब में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
सर्विलांस और मिशन शक्ति टीम की भूमिका
गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से संभावित स्थानों की जानकारी जुटाई गई। लगातार प्रयासों के बाद युवती का पता चल सका और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन कार्यालय की ओर से बताया गया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश में सर्विलांस और मिशन शक्ति टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है और भविष्य में भी ऐसे मामलों में तत्परता से कार्रवाई की जाएगी।
LATEST NEWS