News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
बदायूं: एक साल के मासूम सौरभ का अपहरण, आगरा से सकुशल बरामद, नर्स सहित पांच गिरफ्तार
लखनऊ: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में डीएम बदले गए
वाराणसी: परशुराम जयंती पर आस्था, ऊर्जा और परंपरा का संगम, गदाधारी सेना का भव्य आयोजन
काशी में धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत, उद्घाटन संग सनातन पर दिया बयान
काशी में कमिश्नरेट पुलिस का कमाल, 121 मोबाइल बरामद, भरोसे की नई मिसाल
वाराणसी: शिवाला घाट पर गंगा स्नान में टला बड़ा हादसा, गंगापुत्रों ने बचाई तीन युवतियों की जान
मीरजापुर: विवाहिता की हत्या का खुलासा, पति और जेठ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लखनऊ: स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक, बढ़ती उपभोक्ता शिकायतों के कारण सरकार का बड़ा फैसला
वाराणसी में संगठित देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पश्चिम एशिया: ट्रंप के बयानों से कूटनीतिक हलचल, अमेरिका-इस्राइल संबंधों पर फिर उठे सवाल
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttrakhand

रुड़की: भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ट्रक चालक ने साढ़ू को कुचलकर मारा, गिरफ्तार

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 05/03/2026 18:21
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
रुड़की में ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
रुड़की में पुलिस ने ट्रक चालक को साढ़ू की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया।
Contents
  • भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ट्रक चालक ने साढ़ू को ट्रक से कुचला
  • टोल प्लाजा के पास मिला था शव
  • सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज
  • नन्हेंड़ा से आरोपी गिरफ्तार
  • आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ट्रक चालक ने साढ़ू को ट्रक से कुचला

भगवानपुर (रुड़की)। भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से नाराज ट्रक चालक ने अपने साढ़ू की ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और हत्या को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

टोल प्लाजा के पास मिला था शव

भगवानपुर कस्बे के टोल प्लाजा के पास पुलिस को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। शुरुआती तौर पर मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव की पहचान प्रताप कॉलोनी निवासी राहुल के रूप में की और परिजनों को सूचना दी।

मृतक की पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जताई। उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति राहुल को मलकपुर लोन, छपरोली रोड, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश) निवासी राजीव कुमार के पास टोल प्लाजा पर छोड़कर आई थी। राजीव ट्रक चालक है। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से खुला हत्या का राज

पुलिस ने टोल प्लाजा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो सामने आया कि राहुल मरने से पहले राजीव के ट्रक में बैठा था। कुछ देर बाद जब वह ट्रक से उतरकर पैदल जाने लगा तो ट्रक चालक राजीव ने उसे ट्रक से कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

नन्हेंड़ा से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने नन्हेंड़ा में छिपे ट्रक चालक राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राहुल अक्सर उसके साथ शराब पीने आता था।

More Read

रामनगर के होमस्टे से पुलिस नाबालिग छात्र-छात्राओं को पूछताछ के लिए ले जाते हुए।
रामनगर: होमस्टे में नाबालिग छात्र-छात्राएं पकड़े गए, पॉक्सो में दर्ज हुआ मुकदमा
वाराणसी: लच्छापुर गांव में देवर ने पारिवारिक विवाद में भाभी की कुल्हाड़ी से हत्या की
मिर्जापुर में दिनदहाड़े पूर्व प्रधान और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
देहरादून में ‘ऑपरेशन प्रहार’: PM दौरे से पहले आतंकी लिंक में युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े तार

आपत्तिजनक टिप्पणी से बढ़ा विवाद

आरोपी के अनुसार राहुल शराब के नशे में उसकी तीन भांजियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करता था। नशा उतरने के बाद वह माफी मांग लेता था, लेकिन कई बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया।

बुधवार को राहुल की पत्नी उसे स्कूटी से राजीव के पास छोड़कर गई थी। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। नशे की हालत में राहुल ने फिर से भांजियों के बारे में टिप्पणी कर दी। इससे गुस्से में आकर राजीव ने पहले उसे ट्रक से उतार दिया और जब वह जाने लगा तो ट्रक से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Roorkee murderआपत्तिजनक टिप्पणीउत्तराखंड पुलिसट्रक चालकरुड़कीसाढ़ूहत्या
Previous Article होली पर नागिन धुन पर डांस करते इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
Next Article जौनपुर में आग से जली गुमटियां जौनपुर: सरायबीका और तिलवारी में अराजक तत्वों ने 6 गुमटियों में लगाई आग, लाखों का नुकसान
Latest
पुलिस अधिकारियों के साथ बरामद मासूम सौरभ और गिरफ्तार आरोपी

बदायूं: एक साल के मासूम सौरभ का अपहरण, आगरा से सकुशल बरामद, नर्स सहित पांच गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं

लखनऊ: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में डीएम बदले गए

वाराणसी में परशुराम जयंती समारोह में एकत्रित भीड़ और मंच

वाराणसी: परशुराम जयंती पर आस्था, ऊर्जा और परंपरा का संगम, गदाधारी सेना का भव्य आयोजन

वाराणसी में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का रथयात्रा में भक्तों का अभिवादन करते हुए

काशी में धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत, उद्घाटन संग सनातन पर दिया बयान

वाराणसी पुलिस अधिकारी जनता को उनके खोए हुए मोबाइल सौंपते हुए

काशी में कमिश्नरेट पुलिस का कमाल, 121 मोबाइल बरामद, भरोसे की नई मिसाल

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.