News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत, पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल
वाराणसी: कालिकाधाम मेले में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
बल्लभगढ़: श्री जगन्नाथ मंदिर पर नियंत्रण को लेकर दो पक्षों में झड़प, एक घायल
वाराणसी में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान: 10 दिन में 25 हजार से अधिक लोग जागरूक
वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने बैट्री चोरी का खुलासा कर आरोपी को पकड़ा
वाराणसी: फर्जी दस्तावेजों से 16.62 करोड़ की ठगी, भेलूपुर पुलिस ने गोवा से दो किया गिरफ्तार
वाराणसी: लंका पुलिस ने चोरी का खुलासा कर शातिर चोर अर्जुन कुमार को दबोचा
वाराणसी: लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोपी को पकड़ा, फोन बरामद
मोदीनगर पेट्रोल पंप पर युवक ने सेल्समैन पर ताना तमंचा, आरोपी मौके से गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

कानपुर: बिठूर में नहर में मिला ग्राम प्रधान के चाचा का शव, नशे में डूबने की आशंका

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 29/03/2026 16:28
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
बिठूर नहर में शव मिलने पर पुलिस जांच करती हुई
कानपुर के बिठूर में ग्राम प्रधान के चाचा का शव नहर में मिला
Contents
  • कानपुर: बिठूर में नहर में मिला ग्राम प्रधान के चाचा का शव, नशे में डूबने की आशंका
  • नहर में औंधे मुंह उतराता मिला शव
  • जेब से मिली नशे की गोलियां
  • शाम से थे लापता
  • पारिवारिक स्थिति भी रही तनावपूर्ण
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा
  • पुलिस जांच जारी

कानपुर: बिठूर में नहर में मिला ग्राम प्रधान के चाचा का शव, नशे में डूबने की आशंका

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुरसौली गांव के निवासी रामबाबू सिंह के रूप में हुई है, जो ग्राम प्रधान अमित ठाकुर के चाचा बताए जा रहे हैं। पुलिस को उनकी जेब से नशे की गोलियां भी बरामद हुई हैं, जिसके बाद प्रथम दृष्टया नशे की हालत में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

नहर में औंधे मुंह उतराता मिला शव

घटना कुरसौली नहर पुल के पास पंचमापुर नई बस्ती के सामने की है। ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतराता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पहचान होने पर मृतक का नाम रामबाबू सिंह, निवासी ग्राम कुरसौली के रूप में सामने आया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

जेब से मिली नशे की गोलियां

पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से नशे की गोलियों के दो पत्ते बरामद हुए, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है।

शाम से थे लापता

मृतक के भतीजे और ग्राम प्रधान अमित सिंह ने पुलिस को बताया कि रामबाबू सिंह शनिवार शाम से ही घर से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

More Read

देवरिया के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव
देवरिया: गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
कानपुर: खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, 50 घरों की गैस सप्लाई बाधित
अस्सी घाट गंगा आरती में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र: प्रेम-प्रसंग में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव डैम में फेंका गया

ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें रात में एक शराब के ठेके के पास भी देखा गया था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में थे।

पारिवारिक स्थिति भी रही तनावपूर्ण

बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी सीमा सिंह से उनके संबंध अच्छे नहीं थे और वह अपने मायके गांधी नगर, पी रोड में रहती हैं। करीब दो वर्ष पूर्व उनके बेटे शनि सिंह की बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद से परिवार की स्थिति भी तनावपूर्ण बताई जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में नहर में गिरकर डूबने का प्रतीत होता है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

More Read

कानपुर बालिका गृह से फरार किशोरियों की खोज में पुलिस
कानपुर: बालिका गृह से दो किशोरियां फरार, छह कर्मियों पर कार्रवाई की सिफारिश
चंदौली: भूमि एजेंट का शव नहर में मिला, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी
गोंडा: दहेज मांग के चलते टूटी शादी, युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुरादाबाद डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप, जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

पुलिस जांच जारी

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना ने क्षेत्र में कई सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोग भी पूरी सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:कानपुरग्राम प्रधाननशे की आशंकानहर में शवपुलिस जांचबिठूर
Previous Article कानपुर में खुदाई के दौरान टूटी गैस पाइपलाइन कानपुर: खुदाई के दौरान फटी पीएनजी पाइपलाइन, 50 घरों की गैस सप्लाई बाधित
Next Article देवरिया के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव देवरिया: गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
Latest
रामनगर पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की बरामदगी

वाराणसी: रामनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार और पुलिस

सोनभद्र: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत, पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल

वाराणसी कालिकाधाम मेले में पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी

वाराणसी: कालिकाधाम मेले में महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

बल्लभगढ़ के श्री जगन्नाथ मंदिर में विवाद के बाद पुलिस तैनात

बल्लभगढ़: श्री जगन्नाथ मंदिर पर नियंत्रण को लेकर दो पक्षों में झड़प, एक घायल

वाराणसी में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

वाराणसी में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान: 10 दिन में 25 हजार से अधिक लोग जागरूक

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.