News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी समाचार
  • गिरफ्तारी
LATEST NEWS
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49.91 लाख की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
हमीरपुर बिजली विभाग में XEN को महिला कर्मचारी ने जड़े थप्पड़, छेड़खानी और हाथ पकड़ने का आरोप
रामापुरा में 6.59 लाख से बनेंगी 2 इंटरलॉकिंग सड़कें, MLA सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस
देव दीपावली: काशी में उमड़ेगा 15 लाख श्रद्धालुओं का महासागर, 25 IPS-4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे भीड़
बनारस रेलवे स्टेशन पर कछुआ तस्करी का खुलासा: 2 महिलाएं गिरफ्तार, 23 संरक्षित कछुए बरामद
वाराणसी के गंजारी स्टेडियम का जय शाह ने किया निरीक्षण, 2 दिसंबर को उद्घाटन की तैयारी
रामनगर दुर्गा पूजा समिति भंग, चैत्र नवरात्र में होगा नई कार्यकारिणी का गठन
विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनता की दहलीज पर: राशन कार्ड व एलिवेटेड पुल पर डीएम से बात
भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र में नई नियुक्तियां: अजीत यादव IT संयोजक, मनीष पाल क्षेत्र मंत्री
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Prayagraj

प्रयागराज: वांछित अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस पर पथराव, ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 04/04/2026 18:01
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
प्रयागराज में पुलिस टीम पर पथराव की घटना का दृश्य
प्रयागराज में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम पर पथराव।
Contents
  • प्रयागराज में वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, आरोपी फरार; ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
  • बालू खनन और जानलेवा हमले का आरोपी है गुलजार
  • दबिश के दौरान पुलिस टीम पर हमला
  • हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी फरार
  • सिकंदरा चौकी का घेराव
  • मौके पर पहुंचे अधिकारी, हालात संभाले
  • सपा विधायक भी पहुंचीं मौके पर
  • मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी

प्रयागराज में वांछित अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव, आरोपी फरार; ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार

प्रयागराज में वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर शुक्रवार देर रात पथराव कर दिया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पनाह देने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बालू खनन और जानलेवा हमले का आरोपी है गुलजार

बताया गया कि बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनीडीह गांव निवासी मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ गुलजार, पुत्र निसार अहमद, अवैध बालू खनन और जानलेवा हमले के मामले में वांछित है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

दबिश के दौरान पुलिस टीम पर हमला

शुक्रवार रात पुलिस की सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि गुलजार फूलपुर थाना क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान के घर के पास मौजूद है। इस सूचना पर बहरिया पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए और विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

हंगामे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

पथराव और हंगामे के बीच आरोपी गुलजार मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके से ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया, जिन पर आरोपी को पनाह देने का आरोप है।

More Read

पुलिस ने डॉलर दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया।
वाराणसी में डॉलर दिखाकर ठगी और लूट करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, 1.20 लाख भी लूटे थे
वाराणसी: 25 हजार के इनामी हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
वाराणसी में शराबबंदी के दौरान अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
चंदौली में डबल मर्डर से सनसनी: बोरे में बंद दो युवकों के शव माइनर-नाले में मिले

सिकंदरा चौकी का घेराव

जब पुलिस टीम तीनों आरोपितों को लेकर सिकंदरा पुलिस चौकी पहुंची, तो पीछे-पीछे दर्जनों लोग वहां पहुंच गए और चौकी का घेराव कर लिया। आरोपितों को छुड़ाने का प्रयास किया गया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

मौके पर पहुंचे अधिकारी, हालात संभाले

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही एसीपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और चौकी को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद किसी तरह हालात पर काबू पाया गया।

सपा विधायक भी पहुंचीं मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही सपा विधायक विजमा यादव भी मौके पर पहुंच गईं और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए विरोध जताया। वह कई घंटों तक चौकी में मौजूद रहीं।

More Read

वाराणसी में लंका पुलिस द्वारा गिरफ्तार साइकिल चोर दीपक सेठ और बरामद 7 साइकिलें।
BHU ट्रॉमा सेंटर पार्किंग से साइकिल चोर रामनगर निवासी दीपक सेठ गिरफ्तार, 7 साइकिलें बरामद
वाराणसी: लंका पुलिस ने रामनगर निवासी दीपक सेठ को साइकिल में किया चोरी में किया गिरफ़्तार
वाराणसी में जुए पर पुलिस का छापा: 20 गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक नकदी बरामद
चंदौली में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी कॉल सेंटर का खुलासा, 5 गिरफ्तार

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी

एसीपी फूलपुर विवेक यादव ने बताया कि पुलिस टीम पर पथराव करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है और सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और फरार आरोपी की तलाश भी तेज कर दी गई है।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराध समाचारगिरफ्तारीपुलिस पथरावप्रयागराजवांछित अपराधी
Previous Article SSB जवानों द्वारा महिंद्रा एक्सयूवी 500 वाहन से बरामद गांजा रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा पर SSB की कार्रवाई, 99 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Next Article पुलिस थाने के बाहर क्यूआर कोड स्कैन करते हुए व्यक्ति पुलिस थानों में क्यूआर कोड से शिकायत दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू, ट्रायल सफल
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव विकास परियोजना का शिलान्यास करते हुए, उनके साथ स्थानीय लोग और कार्यकर्ता।

वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49.91 लाख की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

एक महिला कर्मचारी बिजली विभाग के अधिकारी को थप्पड़ मारते हुए।

हमीरपुर बिजली विभाग में XEN को महिला कर्मचारी ने जड़े थप्पड़, छेड़खानी और हाथ पकड़ने का आरोप

वाराणसी के रामापुरा में विधायक सौरभ श्रीवास्तव इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास करते हुए।

रामापुरा में 6.59 लाख से बनेंगी 2 इंटरलॉकिंग सड़कें, MLA सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी मां सावित्री देवी के साथ भावुक क्षण में।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 की उम्र में ली अंतिम सांस

देव दीपावली पर वाराणसी के गंगा घाटों पर जगमगाते लाखों दीप और श्रद्धालुओं की भीड़

देव दीपावली: काशी में उमड़ेगा 15 लाख श्रद्धालुओं का महासागर, 25 IPS-4000 पुलिसकर्मी संभालेंगे भीड़

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image