News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
लखनऊ: फैजुल्लागंज में बदली तस्वीर, विकास के नायक सत्येंद्र बारी का जन-अभिनंदन
वाराणसी: PMO जनसुनवाई में विधायक सौरभ का दमदार अंदाज़, हर समस्या का त्वरित समाधान
वाराणसी: मिशन शक्ति 5.0 का 10 दिवसीय अभियान सफल, हजारों महिलाओं को किया गया जागरूक।
कानपुर: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने नवजात को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
मेरठ में ई-रिक्शा चोरी: महिला गिरफ्तार, 11.2 लाख बरामद, बच्चे की आड़ में करती थी वारदात
बक्सर: शादी के नाम पर ठगी, दुल्हन 70 हजार नकद और लाखों के जेवर लेकर फरार
प्रतापगढ़: 50 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य विभाग का बीपीएम गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ पकड़ा
रोहतास: एनएच-19 पर बाइक-ट्रक टक्कर में युवक की मौत, बहन-भांजा गंभीर रूप से घायल
सहारनपुर: LKG किताबों के लिए ₹8 हजार लेने पर स्कूल को DIOS का नोटिस, 5 लाख का जुर्माना संभव
बागेश्वर: नाबालिग से दो वर्षों तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने वाला 47 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Hardoi

हरदोई: सराफा लूट का 5 दिन में खुलासा, मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, 3 अन्य गिरफ्तार

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 08/04/2026 18:00
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
हरदोई पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए।
हरदोई पुलिस ने सराफा लूट के तीन आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
Contents
  • हरदोई में सराफा लूट का 5 दिन में खुलासा, मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार
  • कैसे हुई थी लूट की वारदात
  • सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली सफलता
  • मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल
  • तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
  • गिरोह का सरगना प्रियांशू वर्मा
  • नाबालिग से कराई गई थी रेकी
  • गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई
  • पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

हरदोई में सराफा लूट का 5 दिन में खुलासा, मुठभेड़ में 3 बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार

हरदोई पुलिस ने टड़ियावां क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना का महज पांच दिन में सफल खुलासा कर दिया है। मंगलवार देर रात स्वाट, एसओजी और टड़ियावां पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके तीन अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटे गए सभी जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

कैसे हुई थी लूट की वारदात

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के अनुसार, 3 अप्रैल की शाम गोपामऊ निवासी सराफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी अपने बेटे गौरव रस्तोगी के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बाजारपुरवा के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक की चाबी लेकर डिग्गी में रखे जेवरात और नकदी से भरा बैग लूट लिया। बैग में करीब 1.5 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली सफलता

घटना के बाद आईजी के निर्देश पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। एएसपी पश्चिमी, सीओ हरियावां और सीओ सिटी के नेतृत्व में एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीमें लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थीं और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही थीं।

मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल

मंगलवार रात पुलिस हरिहरपुर मार्ग पर दधनामऊ पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे भागने लगे। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

More Read

अमरोहा हत्याकांड में गिरफ्तार पत्नी, प्रेमी और आरोपी दोस्त की प्रतीकात्मक तस्वीर
अमरोहा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या, नशीली दवा देकर बांधकर चाकू से ताबड़तोड़ वार
कुशीनगर में महिला का शव पेड़ से लटका मिला, इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
शिवपुरी: प्रेमिका को भगाने पहुंचे युवक की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या की
आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, एक फरार, तमंचे और बाइक बरामद

जवाबी कार्रवाई में सीतापुर जिले के प्रियांशू वर्मा, प्रशांत शुक्ला और तुषार रस्तोगी के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार

पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे सचिन कश्यप और दो नाबालिगों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 24,100 रुपये नकद, बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात, दो बाइक और तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।

गिरोह का सरगना प्रियांशू वर्मा

एसपी के अनुसार, प्रियांशू वर्मा गिरोह का सरगना है, जिसके खिलाफ लखीमपुर और सीतापुर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तुषार रस्तोगी पर भी लूट का मामला दर्ज है। गिरोह के सदस्य रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे।

More Read

देवरिया के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव
देवरिया: गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से सनसनी
वाराणसी: गौतस्करी की सूचना देने वाले युवक की पीटकर हत्या, पुलिस पर सवाल
सोनभद्र: प्रेम-प्रसंग में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव डैम में फेंका गया
बलिया: प्रसव के दौरान महिला की मौत, गैर इरादतन हत्या में डॉक्टर गिरफ्तार

नाबालिग से कराई गई थी रेकी

पुलिस जांच में सामने आया है कि सराफा व्यापारी को लूटने से पहले गिरोह के नाबालिग सदस्य ने दो दिन पहले रेकी की थी। मौका मिलने पर बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम

घटना का सफल खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध पर नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:Hardoi Newsjewelers robberyक्राइम न्यूज़पुलिस मुठभेड़बदमाश गिरफ्तारसराफा लूटहरदोई पुलिस
Previous Article पुलिस हिरासत में कुख्यात शराब माफिया राजा साह को दिखाया गया मुजफ्फरपुर: कुख्यात शराब माफिया राजा साह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, STF की बड़ी सफलता
Next Article बलिया में चेयरमैन के घर में लगी भीषण आग से हुआ नुकसान का दृश्य। बलिया: चितबड़ागांव चेयरमैन के नए घर में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से 20-25 लाख का नुकसान
Latest
फैजुल्लागंज में सड़क-सीवर निर्माण पूरा होने पर सत्येंद्र बारी का अभिनंदन समारोह

लखनऊ: फैजुल्लागंज में बदली तस्वीर, विकास के नायक सत्येंद्र बारी का जन-अभिनंदन

वाराणसी में विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई सत्र में नागरिकों से बातचीत करते हुए

वाराणसी: PMO जनसुनवाई में विधायक सौरभ का दमदार अंदाज़, हर समस्या का त्वरित समाधान

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करती वाराणसी पुलिस

वाराणसी: मिशन शक्ति 5.0 का 10 दिवसीय अभियान सफल, हजारों महिलाओं को किया गया जागरूक।

कानपुर में ई-रिक्शा द्वारा कुचले गए नवजात शिशु की प्रतीकात्मक तस्वीर

कानपुर: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने नवजात को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

मेरठ में ई-रिक्शा से 12 लाख चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

मेरठ में ई-रिक्शा चोरी: महिला गिरफ्तार, 11.2 लाख बरामद, बच्चे की आड़ में करती थी वारदात

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.