News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी: सप्तसागर दवा मंडी में FSDA का लाइसेंस सत्यापन, कई दुकानें बंद
काशी में गूंजा सेवा संकल्प: वडनगर बाइकर्स दल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया भव्य अभिनंदन
भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने जड़ा नाबाद शतक
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पेयजल-सड़क पर दिए निर्देश
रामनगर अस्पताल में जांच के पैसे मांगने पर हंगामा, मारपीट, मुकदमा दर्ज
वाराणसी में 7 अक्तूबर को भाजपा की विशाल जनसभा: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे दिग्गज
वाराणसी कफ सिरप केस: शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली पर गिरफ्तारी वारंट, तलाश तेज
वाराणसी में आचार संहिता का असर: पीएम मोदी के दौरे में बदलाव, कई परियोजनाएं टलीं
रामनगर में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का जन्मदिवस, हनुमान मंदिर में विशेष पूजन
BHU ट्रॉमा सेंटर पार्किंग से साइकिल चोर रामनगर निवासी दीपक सेठ गिरफ्तार, 7 साइकिलें बरामद
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: मिशन शक्ति 5.0 का 10 दिवसीय अभियान सफल, हजारों महिलाओं को किया गया जागरूक।

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 08/04/2026 19:10
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करती वाराणसी पुलिस
वाराणसी में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दौरान महिलाओं को जानकारी देते पुलिसकर्मी।
Contents
  • वाराणसी: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत 10 दिवसीय विशेष अभियान सफल, हजारों महिलाओं को किया गया जागरूक
  • स्कूल-कॉलेज और संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता
  • एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्त कार्रवाई
  • स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई
  • बीट पुलिस द्वारा गांव-वार्ड में कार्यक्रम
  • घरेलू हिंसा और सत्यापन अभियान
  • एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई
  • पिंक बूथ पर विशेष कार्यक्रम
  • अपराध संभावित स्थानों पर छापेमारी

वाराणसी: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत 10 दिवसीय विशेष अभियान सफल, हजारों महिलाओं को किया गया जागरूक

वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के महिला अपराध प्रकोष्ठ द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत 29 मार्च 2026 से 7 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना रहा।

स्कूल-कॉलेज और संवेदनशील क्षेत्रों में जागरूकता

अभियान के दौरान बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा स्कूलों, कॉलेजों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, ग्राम पंचायतों और पिंक बूथों पर जाकर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 1076, 1930, 100, 112, 102 और 181 सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

एंटी रोमियो स्क्वाड की सख्त कार्रवाई

एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा 1998 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। कुल 24,448 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें से 6,679 को चेतावनी दी गई। 221 लोगों पर धारा 126/135/170 बीएनएस, 71 पर धारा 129 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। 25 लोगों पर गुंडा एक्ट तथा 594 पर अन्य कार्रवाई करते हुए 26 मामलों में मुकदमा दर्ज कर 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

स्टंटबाजी करने वालों पर कार्रवाई

सार्वजनिक स्थलों पर स्टंटबाजी और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान चलाते हुए 1380 स्थानों पर 14,450 वाहनों की जांच की गई। 1,685 वाहनों का चालान, 67 वाहन सीज किए गए। 12 मामलों में मुकदमा दर्ज कर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

बीट पुलिस द्वारा गांव-वार्ड में कार्यक्रम

966 बीट पुलिस कर्मियों ने 538 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर 17,214 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। इस दौरान 16,866 प्रचार सामग्री वितरित की गई।

More Read

वाराणसी में दवा दुकान पर FSDA अधिकारी दस्तावेज जांचते हुए
वाराणसी: सप्तसागर दवा मंडी में FSDA का लाइसेंस सत्यापन, कई दुकानें बंद
काशी में गूंजा सेवा संकल्प: वडनगर बाइकर्स दल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया भव्य अभिनंदन
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पेयजल-सड़क पर दिए निर्देश
रामनगर अस्पताल में जांच के पैसे मांगने पर हंगामा, मारपीट, मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम के दौरान 257 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 233 का मौके पर निस्तारण किया गया। 101 मामलों में धारा 126/135/170 बीएनएस, 7 में धारा 129 बीएनएसएस तथा 99 मामलों में 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 21 मुकदमे दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

घरेलू हिंसा और सत्यापन अभियान

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई की गई। जेल से रिहा 133 अभियुक्तों का सत्यापन किया गया, जिनमें से 129 पर धारा 126/135/170 बीएनएस और 126 पर 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की कार्रवाई

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 171 ग्रामीण और मलिन बस्तियों में 314 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इसके साथ ही 383 होटल, स्पा, ब्यूटी पार्लर और कॉल सेंटर की जांच की गई।

More Read

वाराणसी में भाजपा की जनसभा के लिए तैयार किया जा रहा विशाल पंडाल और मंच, साथ में भाजपा के झंडे।
वाराणसी में 7 अक्तूबर को भाजपा की विशाल जनसभा: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में जुटेंगे दिग्गज
वाराणसी कफ सिरप केस: शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली पर गिरफ्तारी वारंट, तलाश तेज
वाराणसी में आचार संहिता का असर: पीएम मोदी के दौरे में बदलाव, कई परियोजनाएं टलीं
रामनगर में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का जन्मदिवस, हनुमान मंदिर में विशेष पूजन

पिंक बूथ पर विशेष कार्यक्रम

15 पिंक बूथों पर 151 कार्यक्रम आयोजित कर 3,075 महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया और 3,190 प्रचार सामग्री वितरित की गई।

अपराध संभावित स्थानों पर छापेमारी

जुआ, शराब, मादक पदार्थ, चेन स्नैचिंग और महिला अपराध संभावित 226 स्थानों पर चेकिंग की गई। 194 स्थानों पर छापेमारी कर 11 मुकदमे दर्ज किए गए और 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

वाराणसी पुलिस का यह अभियान महिला सुरक्षा और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Anti-Romeo SquadVaranasiजागरूकता अभियानमहिला सशक्तिकरणमहिला सुरक्षामिशन शक्तिवाराणसी पुलिस
Previous Article कानपुर में ई-रिक्शा द्वारा कुचले गए नवजात शिशु की प्रतीकात्मक तस्वीर कानपुर: नशे में धुत ई-रिक्शा चालक ने नवजात को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत
Next Article वाराणसी में विधायक सौरभ श्रीवास्तव जनसुनवाई सत्र में नागरिकों से बातचीत करते हुए वाराणसी: PMO जनसुनवाई में विधायक सौरभ का दमदार अंदाज़, हर समस्या का त्वरित समाधान
Latest
वाराणसी में दवा दुकान पर FSDA अधिकारी दस्तावेज जांचते हुए

वाराणसी: सप्तसागर दवा मंडी में FSDA का लाइसेंस सत्यापन, कई दुकानें बंद

वडनगर से वाराणसी पहुंचे बाइकर्स दल का भव्य स्वागत करते विधायक सौरभ श्रीवास्तव और भाजपा कार्यकर्ता।

काशी में गूंजा सेवा संकल्प: वडनगर बाइकर्स दल का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया भव्य अभिनंदन

श्रेयस अय्यर क्रिकेट मैदान पर शतक बनाने के बाद बल्ला उठाते हुए

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने जड़ा नाबाद शतक

विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए।

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं जनता की समस्याएं, पेयजल-सड़क पर दिए निर्देश

रामनगर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में हंगामा और पुलिसकर्मी

रामनगर अस्पताल में जांच के पैसे मांगने पर हंगामा, मारपीट, मुकदमा दर्ज

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image