News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • अपराध समाचार
LATEST NEWS
उत्तर प्रदेश: शिक्षकों से ट्रांसफर के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: आदमपुर पुलिस ने जुआ खेलते 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद
पटना में सियासी हलचल: नीतीश इस्तीफा, नई सरकार गठन के संकेत, निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम?
लखनऊ: मलिहाबाद में भीषण सड़क हादसे में कार-बाइक की टक्कर, महिला की मौत, मासूम सहित तीन घायल
लखीमपुर: 25 गिद्धों की मौत का मामला उलझा, मुख्य वन संरक्षक असंतुष्ट, दोबारा जांच शुरू
सुल्तानपुर: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, डिप्टी सीएम ने हटाई सीएम की तस्वीर, कौन किस पर भारी?
द्वारका में चेन स्नैचिंग का खुलासा: साले-बहनोई गिरफ्तार, 250 CCTV फुटेज से मिला सुराग
वाराणसी: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को 3 साल की सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कार्रवाई
नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग पर मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक, पथराव व तोड़फोड़
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट: डॉ. ईशान सोनी को विदाई, नवागत लिपि नागयाच का स्वागत समारोह
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Delhi

द्वारका में चेन स्नैचिंग का खुलासा: साले-बहनोई गिरफ्तार, 250 CCTV फुटेज से मिला सुराग

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 13/04/2026 18:37
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
दिल्ली पुलिस द्वारका में चेन स्नैचिंग के आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए
दिल्ली पुलिस ने 250 CCTV फुटेज की मदद से चेन स्नैचिंग के आरोपियों को पकड़ा।
Contents
  • द्वारका में चेन स्नैचिंग का खुलासा, साले-बहनोई गिरफ्तार, 250 CCTV फुटेज से मिला सुराग
  • स्कूल से लौट रही छात्रा को बनाया निशाना
  • 250 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पकड़े आरोपी
  • पहले चंदन फिर रोहन दबोचा गया
  • कर्ज और बेरोजगारी बनी अपराध की वजह
  • अन्य मामलों में भी जांच जारी

द्वारका में चेन स्नैचिंग का खुलासा, साले-बहनोई गिरफ्तार, 250 CCTV फुटेज से मिला सुराग

द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस की क्रैक टीम ने सोने की चेन लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंदन (36) और उसके साले रोहन सेठ (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई चेन का आधा हिस्सा और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

स्कूल से लौट रही छात्रा को बनाया निशाना

उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, यह घटना 28 मार्च की दोपहर की है। शिकायतकर्ता ध्वनि शर्मा स्कूल से घर लौट रही थी। उसी दौरान उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास हेलमेट पहने बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली।

छीना-झपटी के दौरान चेन बीच से टूट गई, जिसका आधा हिस्सा छात्रा के पास रह गया, जबकि बाकी हिस्सा आरोपी लेकर फरार हो गए।

250 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पकड़े आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी डाबरी संजीव कुमार और बिंदापुर थाना प्रभारी नरेश सांगवान के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने इलाके के 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी जांच के जरिए वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान की।

पहले चंदन फिर रोहन दबोचा गया

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले मोटरसाइकिल के मालिक चंदन को बक्करवाला इलाके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साले रोहन सेठ की संलिप्तता का खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने निहाल विहार में छापेमारी कर रोहन को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से चेन का लूटा हुआ हिस्सा बरामद किया।

More Read

दिल्ली पुलिस की वर्दी में अधिकारी एक पैरोल जंपर को गिरफ्तार करते हुए दिखा रहे हैं
सीमापुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 साल बाद पैरोल जंपर गिरफ्तार, उम्रकैद की सजा काट रहा था
नई दिल्ली: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में PM मोदी का बड़ा संदेश, महिला आर्थिक भागीदारी सशक्त भारत की कुंजी
वाराणसी: शिवपुर पुलिस का सख्त एक्शन, वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार
बिजनौर: किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अपहरण, दुष्कर्म का आरोप, तीन गिरफ्तार, नकदी-आभूषण लूटे

कर्ज और बेरोजगारी बनी अपराध की वजह

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार हैं और उन पर कर्ज का बोझ था। घर के खर्चों को पूरा करने और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने झपटमारी का रास्ता अपनाया।

अन्य मामलों में भी जांच जारी

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। आशंका है कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हो सकते हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:Bindapur PoliceCCTV फुटेजचेन स्नैचिंगचैन लूटदिल्ली अपराधद्वारकापुलिस गिरफ्तारी
Previous Article वाराणसी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के दोषी को सजा दिलाते हुए, अदालत का दृश्य वाराणसी: गैंगस्टर एक्ट में दोषी को 3 साल की सजा, ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कार्रवाई
Next Article अखिलेश यादव सुल्तानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सुल्तानपुर: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज, डिप्टी सीएम ने हटाई सीएम की तस्वीर, कौन किस पर भारी?
Latest
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपी और जब्त किए गए साक्ष्य

उत्तर प्रदेश: शिक्षकों से ट्रांसफर के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा जुआ खेलते गिरफ्तार किए गए दो व्यक्ति और बरामद नकदी व ताश के पत्ते।

वाराणसी: आदमपुर पुलिस ने जुआ खेलते 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, नकदी व ताश बरामद

पटना में राजनेताओं की बैठक और नई सरकार के गठन पर चर्चा

पटना में सियासी हलचल: नीतीश इस्तीफा, नई सरकार गठन के संकेत, निशांत बनेंगे डिप्टी सीएम?

मलिहाबाद में कार-बाइक टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटी हुई कार और बाइक

लखनऊ: मलिहाबाद में भीषण सड़क हादसे में कार-बाइक की टक्कर, महिला की मौत, मासूम सहित तीन घायल

वन अधिकारी लखीमपुर में गिद्धों की सामूहिक मौत के स्थल पर जांच करते हुए

लखीमपुर: 25 गिद्धों की मौत का मामला उलझा, मुख्य वन संरक्षक असंतुष्ट, दोबारा जांच शुरू

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.