मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बुधवार दोपहर उस समय आपात स्थिति में वाराणसी एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा जब विमान में बम होने की सूचना मिली। यह अलर्ट फ्लाइट के एक क्रू मेंबर ने कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दिया, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तत्काल लागू किया गया।
फ्लाइट IX 10023 दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर वाराणसी की तरफ बढ़ रही थी। जैसे ही यह वाराणसी की हवाई सीमा के पास पहुंची, कोलकाता ATC ने सूचना दी कि विमान में बम होने की आशंका है। एयरपोर्ट प्रशासन ने 4 बजकर 18 मिनट पर इमरजेंसी घोषित कर विमान को सुरक्षित उतारने के निर्देश दिए।
विमान में कुल 182 यात्री और क्रू सवार थे। सभी को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद विमान को टर्मिनल 1 के पास निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में खड़ा कर दिया गया। यात्रियों को सामान सहित स्कैनर से गुजारा गया और उन्हें अराइवल लाउंज में ले जाया गया। जिन यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट थी, उन्हें टर्मिनल के भीतर रोका गया, बाकी को बाहर भेज दिया गया।
जांच के दौरान विमान के शौचालय में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में लिखा था, BOMB गुड बाय। यही वह संदेश था जिसने पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मचा दिया। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया और विमान के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया।
CISF, ATS, STF, IB, LIU और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और विमान की गहन जांच शुरू की। डॉग स्क्वॉड के साथ किए गए सर्च ऑपरेशन में अब तक कोई भी विस्फोटक वस्तु नहीं मिली है। विमान और यात्रियों के सामान की दोबारा जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस धमकी के स्रोत की जांच शुरू कर दी है।
एक यात्री रीता सिंह ने बताया कि विमान में किसी को भी उड़ान के दौरान इस धमकी की जानकारी नहीं दी गई। लैंडिंग के बाद जब यात्रियों से बैग दूर रखने और दूरी बनाए रखने को कहा गया तब सभी को हालात की गंभीरता का अंदाजा हुआ। उन्होंने कहा कि फ्लाइट कैप्टन और स्टाफ ने बहुत संयम से स्थिति संभाली।
इसके अलावा, बुधवार दोपहर इंडिगो एयरलाइंस को भी एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था, जिसके बाद मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जांच के बाद यह ईमेल फर्जी पाया गया।
दिल्ली में दो दिन पहले हुए ब्लास्ट के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद देशभर में बड़े पैमाने पर हमले करने का था, जिसमें कई धार्मिक स्थल, प्रमुख बाजार और सरकारी संस्थान शामिल थे।
वाराणसी एयरपोर्ट पर मिली इस धमकी को भी उसी पृष्ठभूमि में गंभीर माना जा रहा है। जांच टीमें यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बाथरूम में मिला संदेश मजाक, गुमराह करने की कोशिश या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है।
वाराणसी एअर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई फ्लाइट में बम की सूचना, आपात लैंडिंग

मुंबई से वाराणसी आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की सूचना पर आपात लैंडिंग हुई, सभी यात्री सुरक्षित हैं।
Category: uttar pradesh varanasi aviation
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM