आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के मतलबपुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव निवासी सूरज उम्र 32 वर्ष पुत्र सीताराम ने गृह क्लेश से व्यथित होकर नगर पंचायत कार्यालय के पीछे गुजरी रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार और गांव में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार सूरज गांव में आटा चक्की पर काम करता था। वह लंबे समय से पारिवारिक कलह से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को वह सामान्य रूप से फूलपुर बाजार जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन बाजार पहुंचने से पहले ही उसने अचानक रेल पटरी की ओर रुख किया और वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गया। घटना देखते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई।
खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक ने घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो वे बदहवास हालत में कोतवाली पहुंचे। परिजनों के करुण क्रंदन से हर किसी की आंखें नम हो गईं।
मृतक सूरज अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं और लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
आजमगढ़: गृह क्लेश से व्यथित युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर ली अपनी जान, परिवार शोकाकुल

आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में गृह क्लेश से व्यथित 32 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी, परिवार शोकाकुल।
Category: uttar pradesh azamgarh crime
LATEST NEWS
-
वाराणसी: घने कोहरे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्री सुरक्षित उतारे गए
वाराणसी में घने कोहरे के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द, यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटलों में ठहराया गया।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 02:08 PM
-
वाराणसी में ठंड का कहर, मंडलीय अस्पताल में बढ़े मरीज, OPD में भारी भीड़
वाराणसी में बढ़ती ठंड और कोहरे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मंडलीय अस्पताल में सर्दी-जुकाम व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 02:02 PM
-
हस्तिनापुर को श्रापित बताने पर राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा
हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताने वाले मंत्री दिनेश खटीक के बयान पर सियासत गरमाई, भाजपा ने निजी विचार बताया।
BY : Pradyumn Kant Patel | 26 Dec 2025, 01:51 PM
-
कफ सीरप तस्करी मामला: शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम, 38 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
कोडीन कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर इनाम बढ़कर पचास हजार, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 01:44 PM
-
लखनऊ: पीएम कार्यक्रम के बाद सजावटी गमले उठाए जाने की घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में पीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सजावटी गमलों की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 12:35 PM
