News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: कोर्ट का बड़ा फैसला, बदायूं SP सिटी अभिषेक सिंह को पूर्व पत्नी के मुकदमे से राहत
जयपुर: बगरू के निजी स्कूल में पानी विवाद पर छात्र ने सहपाठी पर चाकू से किया हमला, समझौता
बाराबंकी: बहन की शादी से पहले युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
नासिक TCS कन्वर्जन: रजा मेमन व शफी शेख 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, निदा को राहत नहीं
एटा: भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष समेत 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस से धक्का-मुक्की
बिहार: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा ब्लूप्रिंट बनेगा, सीमांचल में निगरानी बढ़ेगी (87Chars)
चंदौली सड़क हादसा: पूर्व सैनिक राजेश यादव की मौत, ड्यूटी से लौटते समय बुलेट की डीसीएम से टक्कर
वाराणसी: दिग्गज गायिका आशा भोसले की अस्थियां गंगा में विसर्जित, काशी में अंतिम इच्छा हुई पूरी
आजमगढ़: 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर, अब बिजली कटौती से नहीं रुकेगी पढ़ाई
मुंगेर: तौफिर दियारा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक कारीगर गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Azamgarh

आजमगढ़: पुलिस मुठभेड़ में अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 20/04/2026 18:51
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश और पुलिस अधिकारी
आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया।
Contents
  • आजमगढ़ में पुलिस की दो मुठभेड़: अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली
  • जहानागंज क्षेत्र में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
  • फूलपुर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर केशरी चौहान गिरफ्तार
  • गंभीर आपराधिक इतिहास
  • पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटनाएं

आजमगढ़ में पुलिस की दो मुठभेड़: अंतरराज्यीय बदमाश समेत दो गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में शनिवार देर रात पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो मुठभेड़ों के दौरान दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए हैं और उनके पैर में गोली लगने के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहानागंज क्षेत्र में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) मधुबन सिंह के अनुसार, जहानागंज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि 14 मार्च 2026 को पीजीआई चक्रपानपुर परिसर स्थित सात आवासों में हुई लाखों की चोरी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह का एक सदस्य गंभीरवन क्षेत्र में मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दबिश दी। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय भील उर्फ संजू निवासी धार (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के आभूषण, करीब 34 ग्राम सोने की दो सिल्ली और 40 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। आरोपी पर तीन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फूलपुर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर केशरी चौहान गिरफ्तार

दूसरी मुठभेड़ फूलपुर थाना क्षेत्र में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर केशरी चौहान ने शनिवार शाम अपनी पत्नी को एक युवक के साथ देखकर प्रेमी को गोली मार दी थी और मौके से फरार हो गया था।

More Read

आजमगढ़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में इनवर्टर और बैटरी।
आजमगढ़: 414 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगेंगे इनवर्टर, अब बिजली कटौती से नहीं रुकेगी पढ़ाई
वाराणसी: श्रद्धालुओं पर हमला कर लूट का प्रयास, आरोपी दीपक पटेल गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
आजमगढ़: अजमतगढ़ के पीएम श्री विद्यालय में छात्रों से सफाई कराई, प्रधानाध्यापक निलंबित
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चलती बस में लगी भीषण आग, चालक ने बचाई यात्रियों की जान

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी भोरमऊ पुलिया के पास आने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति बाइक से वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह गिर पड़ा और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

गंभीर आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, केशरी चौहान के खिलाफ हत्या, जहरखुरानी सहित कुल 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More Read

मेरठ में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी मनचलों को पकड़ते हुए
मेरठ में महिला पुलिस का अनोखा अभियान: जींस-टॉप में टीम ने 16 मनचलों को दबोचा
कौशांबी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर से टक्कर, यूपी-112 सिपाही की मौत
वाराणसी: राजातालाब थाना भवन का 9 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं
सारनाथ हत्याकांड: कालोनाइजर महेंद्र गौतम मर्डर केस में मुन्ना यादव की एंट्री, 25 हजार इनाम

पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी घटनाएं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से दोनों मामलों में बड़ी आपराधिक घटनाओं को रोका जा सका। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज चल रहा है और उनके नेटवर्क व अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधी गिरफ्तारआजमगढ़ न्यूज़आजमगढ़ पुलिसएनकाउंटरचोरीमुठभेड़यूपी पुलिस
Previous Article अयोध्या में कामाख्या धाम मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण हटाती टीम या दुकानदारों को नोटिस देते अधिकारी। अयोध्या: मां कामाख्या धाम मंदिर मार्ग से हटेगा अतिक्रमण, दुकानदारों को नोटिस
Next Article महराजगंज में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी करते प्रशासनिक अधिकारी महराजगंज: 25 से 27 अप्रैल तक 11 केंद्रों पर होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, तैयारियां पूर्ण
Latest
वाराणसी कोर्ट में एसपी सिटी अभिषेक सिंह के मामले की सुनवाई होते हुए

वाराणसी: कोर्ट का बड़ा फैसला, बदायूं SP सिटी अभिषेक सिंह को पूर्व पत्नी के मुकदमे से राहत

एक स्कूल कॉरिडोर में छात्र एक-दूसरे से झगड़ते हुए, जिसमें एक छात्र दूसरे पर चाकू से हमला कर रहा है।

जयपुर: बगरू के निजी स्कूल में पानी विवाद पर छात्र ने सहपाठी पर चाकू से किया हमला, समझौता

एक ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ से लटके एक व्यक्ति के शव का दृश्य।

बाराबंकी: बहन की शादी से पहले युवक का पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका

नासिक में पुलिस हिरासत में आरोपी, पृष्ठभूमि में कोर्ट भवन

नासिक TCS कन्वर्जन: रजा मेमन व शफी शेख 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, निदा को राहत नहीं

एटा में पुलिसकर्मियों और भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव

एटा: भाकियू भानु के प्रदेश अध्यक्ष समेत 100 लोगों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस से धक्का-मुक्की

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.