वाराणसी: थाना बड़ागांव पुलिस ने अपहरण के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त रोहित कुमार पटेल उर्फ सूरज पटेल पुत्र अरविंद पटेल, निवासी ग्राम जईपुर, धौकलगंज, थाना कपसेठी, जनपद वाराणसी, को आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए हिरासत में लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी अपहरण से संबंधित मु0अ0सं0 0433/2025, धारा 87, 137(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज प्राथमिकी के संदर्भ में की गई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना का सच भी पुलिस के सामने रखा।
अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह अपहृता लड़की से प्रेम करता था। उसने कहा कि दिनांक 11 अक्टूबर 2025, लगभग सुबह 04:00 बजे, जब लड़की बसनी बाजार आई थी, उसने उसे लेकर सूरत चला गया। अभियुक्त ने यह भी खुलासा किया कि लड़की के परिवारजन उसकी शादी अन्यत्र तय कर रहे थे, जिससे वह असंतुष्ट था और इसी कारण उसने यह कदम उठाया।
आगे की पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि जब लड़की को पता चला कि उसके परिवारवालों ने मुकदमा दर्ज करा दिया है, तो वह स्वयं सूरत से वापस वाराणसी आ गई। पुलिस ने अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना बड़ागांव पुलिस अपराधों के प्रति सजग है और किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने अपहरण जैसी संवेदनशील घटनाओं में समय पर कार्रवाई करने और अभियुक्त को न्याय के हवाले करने का संकल्प व्यक्त किया।
वाराणसी: बड़ागांव पुलिस ने अपहरण के आरोपी को किया गिरफ्तार, प्रेम कहानी का निकला पूरा मामला

वाराणसी की बड़ागांव पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने कबूला कि वह लड़की को प्रेम संबंध के चलते सूरत ले गया था।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
वाराणसी: घने कोहरे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्री सुरक्षित उतारे गए
वाराणसी में घने कोहरे के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द, यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटलों में ठहराया गया।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 02:08 PM
-
वाराणसी में ठंड का कहर, मंडलीय अस्पताल में बढ़े मरीज, OPD में भारी भीड़
वाराणसी में बढ़ती ठंड और कोहरे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मंडलीय अस्पताल में सर्दी-जुकाम व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 02:02 PM
-
हस्तिनापुर को श्रापित बताने पर राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा
हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताने वाले मंत्री दिनेश खटीक के बयान पर सियासत गरमाई, भाजपा ने निजी विचार बताया।
BY : Pradyumn Kant Patel | 26 Dec 2025, 01:51 PM
-
कफ सीरप तस्करी मामला: शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम, 38 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
कोडीन कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर इनाम बढ़कर पचास हजार, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 01:44 PM
-
लखनऊ: पीएम कार्यक्रम के बाद सजावटी गमले उठाए जाने की घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में पीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सजावटी गमलों की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 12:35 PM
