बरेका में दो अधिकारियों और 14 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवा को किया गया सम्मानित

By
Dilip Kumar
Dilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
- Dilip Kumar
2 Min Read
बरेका परिवार द्वारा सेवा निवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते अधिकारी

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में शुक्रवार को सम्मान स्मृतियों और सेवाभाव से भरा एक गरिमामय दृश्य देखने को मिला। प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में बरेका परिवार ने अपने दो अधिकारियों और चौदह कर्मचारियों को ससम्मान सेवा निवृत्ति की शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी। पूरा वातावरण आत्मीयता कृतज्ञता और वर्षों की सेवा की स्मृतियों से ओतप्रोत नजर आया।

समारोह में सेवा निवृत्त होने वालों में सहायक कार्य प्रबंधक मनोज कुमार राय सहायक वित्त सलाहकार रीता विश्वास मुख्य नर्सिंग सुपरीटेंडेंट कुसुम लता अंजना टोड पूर्णिमा कुमारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलन कांति मिस्त्री अजीत कुमार सिंह और के सी पाण्डेय वरिष्ठ लेखा सहायक संजय श्रीवास्तव मुख्य कार्यालय अधीक्षक रमेश बटवाल और जितेंद्र कुमार सिंह तकनीशियन कुलदीप प्रसाद तांती हेड कांस्टेबल मधुसूदन मिश्रा मोटर ड्राइवर रविशंकर पाण्डेय सहायक शंभू साव तथा हाउसकीपिंग सहायक जगदीश यादव शामिल रहे। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए उप प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने कहा कि आप सभी अधिकारी और कर्मचारी बरेका परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। आपने अपनी कर्तव्यनिष्ठा अनुशासन और समर्पण से न केवल बरेका बल्कि भारतीय रेल की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपकी कार्यशैली और सेवा भावना आने वाली पीढियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ सुखद और शांतिपूर्ण भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि बरेका परिवार को आपके अनुभव और योगदान पर हमेशा गर्व रहेगा। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों और सहकर्मियों ने तालियों के साथ सभी को भावनात्मक विदाई दी।

इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी राम प्रवेश यादव कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप कुमार यादव सदस्य नवीन कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का सुसंयोजित और गरिमामय संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।

Dilip Kumar
Follow:
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in editing, verifying, and shaping news content to maintain high editorial standards and accuracy. With solid experience in newsroom operations and content evaluation, Dilip Kumar works closely with reporters and editors to ensure balanced reporting, clarity of information, and adherence to journalistic ethics. His focus areas include governance, social issues, public welfare, and regional affairs.