News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा
वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी
वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन
चंदौली: घरेलू विवाद में दंपती ने खाया जहर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
वाराणसी में अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, गैंगस्टर एक्ट भी दर्ज
वाराणसी: रामनगर पुलिस ने करोड़ो की ठगी करने वाले तीन शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
त्रिपुरा डीजीपी अनुराग धनखड़ मृत पाए गए, आत्महत्या की आशंका: पुलिस जांच जारी
वाराणसी: रामनगर में पुलिस-पशु तस्कर मुठभेड़, 30 गोवंशीय पशु मुक्त, एक आरोपी गिरफ्तार
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Bihar

बेतिया: शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर पड़ा छापा, 47.5 लाख रुपये कैश बरामद

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 03/03/2026 15:42
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
4 Min Read
बेतिया में सहायक अभियंता के घर से बरामद 47 लाख 500 रुपये नकद
बेतिया में सहायक अभियंता रोशन कुमार के घर से 47 लाख 500 रुपये नकद बरामद हुए।
Contents
  • पांच लाख रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक अभियंता के घर से 42 लाख 500 रुपये बरामद
  • कुल 47 लाख 500 रुपये नकद जब्त
  • संवेदकों से वसूला जाता था 10 प्रतिशत कमीशन
  • कई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका
  • गिरफ्तारी के बाद विभाग में चर्चा
  • नोट गिनने में लगे दो घंटे
  • हस्तलिखित पर्ची भी बरामद

बेतिया में सहायक अभियंता के घर छापा, 47 लाख 500 रुपये नकद बरामद

पांच लाख रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक अभियंता के घर से 42 लाख 500 रुपये बरामद

बेतिया में शिक्षा विभाग में तैनात सहायक अभियंता रोशन कुमार पर निगरानी विभाग की कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद निगरानी टीम ने बंगाली कॉलोनी स्थित उनके किराये के आवास पर देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया। रात करीब एक बजे तक चली कार्रवाई में टीम को 42 लाख 500 रुपये नकद बरामद हुए।

कुल 47 लाख 500 रुपये नकद जब्त

सहायक अभियंता को पहले ही पांच लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद निगरानी टीम उन्हें साथ लेकर उनके आवास पर पहुंची। तलाशी के दौरान बेड के नीचे और अन्य स्थानों से भारी मात्रा में नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और निवेश से जुड़े कागजात बरामद किए गए।

आवास से बरामद 42 लाख 500 रुपये और पहले जब्त पांच लाख रुपये को मिलाकर कुल 47 लाख 500 रुपये नकद निगरानी टीम ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

संवेदकों से वसूला जाता था 10 प्रतिशत कमीशन

जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा के निवासी हैं और एक सप्ताह पूर्व अपने घर भी गए थे। संभावना जताई जा रही है कि पूर्व में वसूली गई कुछ राशि वह घर पहुंचा चुके थे। बरामद 42 लाख 500 रुपये को इस सप्ताह संवेदकों से बतौर कमीशन वसूला गया बताया जा रहा है।

More Read

वाराणसी में रिश्वत लेते गिरफ्तार उर्दू अनुवादक अब्दुल रहमान अंसारी की फाइल फोटो
वाराणसी: कैंट थाने का उर्दू अनुवादक ₹20 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, गुंडा एक्ट मामले में मांगी थी घूस
वाराणसी: GST उपायुक्त अंबिका 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जौनपुर में मड़ियाहूं SI रामाश्रय प्रजापति 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार

सूत्रों के अनुसार 31 मार्च से पहले बकाया विपत्रों का भुगतान किया जाना था। ऐसे में अभियंता कथित रूप से सभी संवेदकों से 10 प्रतिशत कमीशन लेकर फाइलों का निपटारा कर रहे थे। कमीशन की राशि इकट्ठा होने पर वह उसे घर पहुंचाने की योजना बनाते थे।

कई अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका

निगरानी सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में सहायक अभियंता ने स्वीकार किया कि 10 प्रतिशत कमीशन की पूरी राशि उसकी अकेले की नहीं थी। उसने संकेत दिया कि इसमें कुछ अन्य अधिकारियों और कथित तौर पर कुछ जनप्रतिनिधियों की भी हिस्सेदारी थी। योजनाओं का अंतिम भुगतान होने के बाद कथित रूप से राशि का बंटवारा किया जाता था।

गिरफ्तारी के बाद विभाग में चर्चा

सहायक अभियंता की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग कार्यालय में भी हलचल देखी गई। बताया जाता है कि जब निगरानी टीम उन्हें पांच लाख रुपये नकद और एक स्मार्ट वॉच के साथ कार्यालय लाई और पूछताछ शुरू हुई तो विभाग के एक अकाउंटेंट ने कथित रूप से मिठाई बांटी और कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल बताया।

More Read

एंटी करप्शन टीम द्वारा बिजली विभाग के जेई को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए।
वाराणसी: बिजली विभाग का जेई 22 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, मचा हड़कंप
बागपत में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए DSO अनूप तिवारी
वाराणसी बोर्ड: जन्मतिथि संशोधन में 40 हजार घूस का आरोप, 6 कर्मचारियों से मांगा जवाब
वाराणसी: बेटे को छुड़ाने की कीमत, सम्प्रेक्षण गृह पर वसूली के गंभीर आरोप

नोट गिनने में लगे दो घंटे

रात में की गई तलाशी के दौरान बरामद 42 लाख 500 रुपये की गिनती में निगरानी टीम को करीब दो घंटे लगे। आधी रात होने के कारण नोट गिनने की मशीन उपलब्ध नहीं थी और बैंक भी बंद हो चुके थे। अधिकारियों ने स्वयं नोटों की गिनती की। अधिकांश नोट 500 रुपये के बंडल में पाए गए।

हस्तलिखित पर्ची भी बरामद

तलाशी के दौरान एक हस्तलिखित कागज भी मिला, जिसमें कथित रूप से यह उल्लेख था कि किससे कितनी राशि ली गई है और किसके यहां कितना बकाया है। इस दस्तावेज को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

निगरानी विभाग मामले की गहराई से जांच कर रहा है। आगे की कार्रवाई साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर की जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:नकद बरामदगीनिगरानी विभागबेतियाभ्रष्टाचाररिश्वतरोशन कुमारसहायक अभियंता
Previous Article महोबा में महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार नौकरानी और उसका बेटा महोबा में 65 वर्षीय महिला की हत्या का खुलासा, नौकरानी और बेटा गिरफ्तार, चूड़ी से खुला राज
Next Article उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए वाराणसी: उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर तीखा प्रहार
Latest
विधायक सौरभ श्रीवास्तव रामनगर में जनसंपर्क और जनसुनवाई करते हुए

रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव का जनसंपर्क: विकास और जनसुनवाई का भरोसा

वाराणसी में दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को आर्थिक सहायता देते हुए संस्था के सदस्य।

वाराणसी: दिवंगत गोताखोरों के परिजनों को मिली आर्थिक मदद, समाज ने निभाई संवेदनशील जिम्मेदारी

वाराणसी के राजातालाब स्थित मुर्गी फार्म में करंट लगने से मृत मजदूर का शव और पुलिस

वाराणसी: राजातालाब के मुर्गी फार्म में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम

वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी कपिल और बरामद नाबालिग किशोरी

वाराणसी: शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग किशोरी अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

वाराणसी में पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

वाराणसी में पेपर लीक व परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image