वाराणसी: काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर के नरिया गेट के पास सोमवार को छात्रों और बाहरी युवकों के बीच अचानक विवाद हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान छात्रों के एक गुट ने कार पर हमला कर उसका शीशा तोड़ दिया और उसमें सवार युवक पर भी डंडे से वार किया।
घटना दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो छात्रावास संचालक एक कार से कैपर की ओर आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने एनसीसी कार्यालय के सामने सड़क पर बने ब्रेकर को देखकर ब्रेक लगाया, पीछे से आ रहे बाइक सवार युवकों की गाड़ी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाइक सवारों ने कार चालक पर ठीक से गाड़ी न चलाने का आरोप लगाया तो कार सवार युवकों ने भी उलाहना दिया।
इसके बाद छात्रों ने अपने हॉस्टल से साथियों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे छात्रों ने कार के शीशे पर डंडे से हमला कर दिया और कार में बैठे युवक को भी पीट दिया। मारपीट के दौरान युवक के सिर में चोट लग गई। घटनास्थल पर मौजूद प्राक्टोरियल बोर्ड और एनसीसी के जवानों ने बीच बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन हमलावर मौके से भाग निकले।
सूचना पर लंका थाना पुलिस भी पहुंची और घायल युवक को ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर ली जा रही है और हमलावर छात्रों की तलाश की जा रही है। बीएचयू चौकी प्रभारी सौरभ ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना से विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छात्रों और बाहरी युवकों के बीच आए दिन होने वाले विवादों को लेकर प्रशासन की भूमिका भी चर्चा में है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
वाराणसी: BHU गेट पर छात्रों और बाहरी युवकों में हिंसक झड़प, कार क्षतिग्रस्त, एक घायल

वाराणसी के BHU परिसर में छात्रों और बाहरी युवकों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक कार क्षतिग्रस्त हुई और एक युवक घायल हो गया।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM