News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
मन की बात के 134वें एपिसोड ने जगाई नई चेतना: वाराणसी में सुना गया PM मोदी का प्रेरक संदेश
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला: टीएमसी ने भाजपा पर लगाया मारपीट का आरोप
वाराणसी पुलिस में उपनिरीक्षकों के लिए नई मार्किंग प्रणाली: प्रदर्शन तय करेगा पद
भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेष मंगोलिया ले जाएंगे, महामहिम लक्ष्मण आचार्य
जनता का भरोसा बने विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुल्तानपुर पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
बागपत में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए DSO अनूप तिवारी
रामनगर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूंका पुतला
चंदौली: सर्राफा कारोबारी पर हमला, गोधना मोड़ पर सुजीत बिंद को बदमाशों ने मारी गोली
भाजपा में बड़ा बदलाव वाराणसी में राम सकल पटेल और चंदौली में काशीनाथ सिंह बने जिलाध्यक्ष
चंदौली: सपा महिला जिलाध्यक्ष के घर घुसकर हमला, CCTV में कैद हुई मारपीट की पूरी घटना
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में सीएम योगी की मैराथन समीक्षा, काशी विश्वनाथ में व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 01/03/2026 21:49
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
5 Min Read
सीएम योगी आदित्यनाथ वाराणसी में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।
Contents
  • वाराणसी में सीएम योगी की सख्त समीक्षा, काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार न हो, घाट निर्माण व अमृत-2 पर कड़ी निगरानी के निर्देश
  • घाट निर्माण में तेजी, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण अनिवार्य
  • रोप-वे, अमृत-2 और सीवरेज कार्यों की सघन मॉनिटरिंग
  • वेंडिंग जोन, अंडरग्राउंड केबलिंग और स्वच्छता पर जोर
  • नई धार्मिक परंपराओं की अनुमति नहीं
  • पुलिस का व्यवहार शालीन हो, जनसुनवाई नियमित
  • जिम की जांच और पर्वों पर विशेष सतर्कता
  • अधिकारियों ने प्रस्तुत किया प्रजेंटेशन

वाराणसी में सीएम योगी की सख्त समीक्षा, काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं से दुर्व्यवहार न हो, घाट निर्माण व अमृत-2 पर कड़ी निगरानी के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के पहले दिन रविवार को सर्किट हाउस सभागार में विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए और वहां किसी प्रकार की अव्यवस्था की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। पुलिस और मंदिर प्रशासन को व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

घाट निर्माण में तेजी, ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने मैनपावर बढ़ाकर मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट के निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों और मंदिरों के पास चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान ऐतिहासिक धरोहरों का हर हाल में संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में बनी दुकानों तक श्रद्धालुओं की सुगम पहुंच सुनिश्चित की जाए और वहां बिकने वाली सामग्री का मूल्य उचित रखा जाए। धार्मिक स्थल श्रद्धा के केंद्र हैं, न कि कमाई का माध्यम।

रोप-वे, अमृत-2 और सीवरेज कार्यों की सघन मॉनिटरिंग

गोदौलिया में निर्माणाधीन रोप-वे स्टेशन पर यात्रियों के चढ़ने-उतरने की सुव्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि रोप-वे का किराया तार्किक रखा जाए ताकि आमजन को सुविधा मिले।

नगर में सीवरेज और जलापूर्ति से जुड़े अमृत-2 परियोजनाओं के कार्य व्यवस्थित ढंग से कराए जाएं। कार्यों की सघन मॉनिटरिंग हो और लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से की जाए। गर्मी के मौसम में कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए।

More Read

वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता संसदीय कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए
मन की बात के 134वें एपिसोड ने जगाई नई चेतना: वाराणसी में सुना गया PM मोदी का प्रेरक संदेश
वाराणसी पुलिस में उपनिरीक्षकों के लिए नई मार्किंग प्रणाली: प्रदर्शन तय करेगा पद
जनता का भरोसा बने विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुल्तानपुर पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
रामनगर में भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का फूंका पुतला

वेंडिंग जोन, अंडरग्राउंड केबलिंग और स्वच्छता पर जोर

मुख्यमंत्री ने उपयुक्त स्थलों पर व्यवस्थित वेंडिंग जोन, कान्हा उपवन और स्ट्रीट डॉग सेंटर विकसित करने का निर्देश दिया। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने तथा विद्युत तारों की अंडरग्राउंड केबलिंग मानक के अनुरूप कराने को कहा।

स्वच्छता व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए मशीनों के अधिक उपयोग पर भी जोर दिया गया।

नई धार्मिक परंपराओं की अनुमति नहीं

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक आयोजन संबंधित स्थल परिसर में ही हों। किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। तेज आवाज वाले साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न के उपयोग पर रोक हो तथा सड़कों पर अतिक्रमण कर वाहन पार्किंग न की जाए।

More Read

रामनगर के बलुआ घाट पर निषाद समाज द्वारा विधायक सौरभ श्रीवास्तव का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मान करते हुए लोग
बलुआ घाट पर निषाद समाज ने किया विधायक सौरभ श्रीवास्तव का भव्य अभिनंदन
वाराणसी बोर्ड: जन्मतिथि संशोधन में 40 हजार घूस का आरोप, 6 कर्मचारियों से मांगा जवाब
वाराणसी: धानापुर में पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, फायरिंग-मारपीट के आरोप
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर समस्याओं का समाधान

उन्होंने अवैध और जहरीली शराब की बिक्री पर पूर्ण रोक सुनिश्चित करने तथा अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार में शामिल वास्तविक जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने को कहा।

पुलिस का व्यवहार शालीन हो, जनसुनवाई नियमित

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता के प्रति उनका व्यवहार शालीन और संवेदनशील हो। लंबित राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। अधिकारी नियमित जनसुनवाई करें और शिकायतों का समाधान मेरिट के आधार पर करें।

व्यापार, उद्योग बंधु और बैंकों की नियमित बैठकें कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने को भी कहा गया। यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

जिम की जांच और पर्वों पर विशेष सतर्कता

मुख्यमंत्री ने सभी जिम की जांच कराने और वहां महिला ट्रेनर की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के साथ दोषी पुलिस कर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

होली और आगामी पर्वों के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने प्रस्तुत किया प्रजेंटेशन

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने प्रस्तावित परियोजनाओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में लगभग 17 हजार करोड़ रुपये की 74 परियोजनाएं संचालित हैं। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कानून व्यवस्था, गोतस्करों के खिलाफ कार्रवाई, साइबर अपराध और यातायात व्यवस्था की जानकारी दी।

More Read

विधायक सौरभ श्रीवास्तव चौहान बस्ती में लोगों से बात करते हुए और उनकी समस्याएँ सुनते हुए
रामनगर: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने चौहान बस्ती में जनसंपर्क कर मौके पर सुलझाईं समस्याएँ
काशी: गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नीलकंठ तिवारी ने 51 बटुकों संग किया दुग्धाभिषेक
काशी की साख पर सवाल: नमो घाट की घटना ने सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल
वाराणसी: रामनगर पुलिस का कमाल, 48 घंटे में सकुशल मिला लापता 13 वर्षीय बालक

बैठक में स्टाम्प राज्य मंत्री रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. सुनील पटेल, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीआईजी वैभव कृष्णा, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:कानून व्यवस्थाकाशी विश्वनाथघाट निर्माणवाराणसीविकास कार्यसमीक्षा बैठकसीएम योगी
Previous Article पुलिस हिरासत में आरोपी या न्याय की प्रतीकात्मक तस्वीर। सिंधोरा में यौन शोषण: CSC संचालक व डॉक्टर गिरफ्तार, नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप
Next Article नागपुर में विस्फोटक फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद क्षतिग्रस्त परिसर और बचावकर्मी नागपुर विस्फोटक फैक्ट्री धमाका: 18 मजदूरों की मौत, 24 घायल, उच्चस्तरीय जांच जारी
Latest
वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ता संसदीय कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए

मन की बात के 134वें एपिसोड ने जगाई नई चेतना: वाराणसी में सुना गया PM मोदी का प्रेरक संदेश

सोनारपुर में भीड़ के बीच टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहने हुए

अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला: टीएमसी ने भाजपा पर लगाया मारपीट का आरोप

वाराणसी पुलिस के उपनिरीक्षक नई मार्किंग प्रणाली के तहत प्रदर्शन मूल्यांकन करते हुए।

वाराणसी पुलिस में उपनिरीक्षकों के लिए नई मार्किंग प्रणाली: प्रदर्शन तय करेगा पद

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेषों के साथ मंगोलिया जाते हुए।

भगवान बुद्ध के शिष्यों के पवित्र अवशेष मंगोलिया ले जाएंगे, महामहिम लक्ष्मण आचार्य

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ग्रामीणों से बातचीत करते हुए, उनकी समस्याएं सुनते हुए।

जनता का भरोसा बने विधायक सौरभ श्रीवास्तव, सुल्तानपुर पहुंचकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.