वाराणसी: पूर्व भाजपा विधायक सुनीता सिंह के बेटे प्रशांत सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने वाराणसी के बजरडीहा इलाके में स्थित एक मकान के गेट के सामने दीवार खड़ी कर दी और परिवार को घर के भीतर ही बंद कर दिया। बाहर खड़ी महिला अपने बच्चों की चीखें सुनती रही, जो अंदर से लगातार मां को पुकारते रहे। यह घटना 14 सितम्बर की है लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। पीड़िता का कहना है कि पुलिस मौके पर मौजूद रही लेकिन उसने उचित कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता गीता देवी का आरोप है कि घटना के दिन सुबह से ही पूर्व विधायक के बेटे अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और दीवार बनाने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने डॉयल 112 पर कॉल किया। पुलिस आई और दोनों पक्षों को बजरडीहा चौकी बुलाया। चौकी इंचार्ज ने कागजात देखने के बाद प्रशांत सिंह के पक्ष में यह कहते हुए बयान दिया कि उनके कागज सही हैं और उनके साथ जुल्म नहीं होगा। इसके बाद गीता देवी और उनके परिजनों को चौकी में बैठाए रखा गया, जबकि दूसरे पक्ष को जाने दिया गया।
इस दौरान प्रशांत सिंह और उनके लोगों ने मकान के गेट पर ताला लगा दिया और घर के अंदर मौजूद महिलाओं और बच्चों को बंद कर दिया। बाद में गेट के सामने करीब चार फीट ऊंची दीवार बना दी गई। गीता देवी ने पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन आरोप है कि पुलिस ने इस पर कोई त्वरित कदम नहीं उठाया।
गीता देवी ने बताया कि वर्ष 2009 में उनके पिता और चाचाओं ने तीन बिस्सा जमीन की रजिस्ट्री कराई थी, जिस पर उनका मकान बना है। इसी क्षेत्र में पूर्व विधायक सुनीता सिंह के पति परीक्षित सिंह ने भी जमीन खरीदी थी और आपसी सहमति से उन्हें रास्ता दिया गया था। लंबे समय तक यह व्यवस्था ठीक रही लेकिन हाल ही में जब प्रशांत सिंह ने अपनी सोसाइटी का निर्माण शुरू किया तो विवाद गहरा गया।
पीड़िता का कहना है कि 2012 में प्रशांत सिंह ने सड़क की ओर मौजूद चार बिस्सा जमीन खरीद ली थी, जिससे उनके मकान का गेट सोसाइटी के रास्ते में आने लगा। इसके बाद उनसे घर बेचने का दबाव बनाया जाने लगा। हाल ही में जब वाराणसी विकास प्राधिकरण ने सुरक्षा कारणों से सोसाइटी के रजिस्ट्रेशन को रोक दिया तो प्रशांत सिंह ने गेट के सामने दीवार खड़ी करने की कोशिश की।
इस विवाद पर पुलिस ने कहा कि मामला जमीन और रास्ते से जुड़ा हुआ है और इसे शांतिपूर्वक हल करने के लिए दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि मामले को एसडीएम सदर तहसील के पास भेजा गया है जहां लेखपाल द्वारा मापी की जाएगी और फिर जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कब्जा तय किया जाएगा।
विवाद का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और महिलाओं को बंद कर बाहर दीवार खड़ी करना गंभीर मामला है और पुलिस को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी। अब मामला अदालत और प्रशासनिक जांच के स्तर पर चला गया है और अंतिम समाधान अदालत के आदेश के आधार पर होगा।
वाराणसी: पूर्व विधायक के बेटे ने घर के गेट पर खड़ी की दीवार, परिवार को भीतर किया बंद

वाराणसी में पूर्व भाजपा विधायक के बेटे पर घर के गेट पर दीवार खड़ी कर परिवार को अंदर बंद करने का आरोप लगा है।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
विधायक सौरभ श्रीवास्तव के सानिध्य में भव्यता और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन
रामनगर में भाजपा नेता रितेश पाल का जन्मदिन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की उपस्थिति में भव्यता से मनाया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:23 PM
-
वाराणसी: मकर संक्रांति पूर्व संध्या पर गंगा किनारे पतंगबाजी, मेयर ने कमिश्नर को हराया
वाराणसी में मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर गंगा किनारे भव्य पतंग प्रतियोगिता हुई जिसमें मेयर ने नगर आयुक्त को हराया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 10:18 PM
-
वाराणसी: कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की दो सड़कों का किया शिलान्यास
कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने रामनगर में 5.94 लाख की लागत से दो इंटरलॉकिंग मार्गों का शिलान्यास किया, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:12 PM
-
वाराणसी: राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक सौरभ ने किया माल्यार्पण
राष्ट्रीय युवा दिवस पर वाराणसी में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 08:08 PM
-
वाराणसी: रामनगर/शौचालयों का अभाव बना अभिशाप, महिलाएं और दुकानदार परेशान, नगर निगम काट रहा चालान
ऐतिहासिक रामनगर में सार्वजनिक शौचालयों के अभाव से महिलाएं शर्मसार और नागरिक परेशान हैं, नगर निगम चालान काट रहा।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 12 Jan 2026, 01:21 PM