प्रयागराज: खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के अटाला इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहशत में डाल दिया। यहां 40 वर्षीय सिराज उर्फ मोछा की उसके ही दोस्त अयाज ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना इतनी भयावह थी कि आरोपी मरणासन्न स्थिति तक सिराज पर वार करता रहा। मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर खुल्दाबाद पुलिस, एसीपी कोतवाली रवि गुप्ता, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार सिराज मूल रूप से फतेहपुर का निवासी था और प्रयागराज में भाड़े पर गाड़ी चलाने का काम करता था। वह कई सालों से खुल्दाबाद क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने दोस्त अयाज के घर के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई जो जल्द ही झगड़े में बदल गई। इसी दौरान अयाज ने गुस्से में आकर सिराज पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल सिराज मौके पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा जबकि आरोपी फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिराज को काल्विन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने और अन्य साक्ष्य जुटाए जबकि डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिराज और अयाज कई सालों से दोस्त थे और काफी समय तक साथ भी रहते थे। डीसीपी नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
घटना के बाद इलाके में कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद था, जबकि कुछ अन्य लोगों ने अवैध संबंध के शक की ओर इशारा किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जांच में हर पहलू पर बारीकी से गौर किया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की गतिविधियों और भागने की दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस ने अटाला और आसपास के कई इलाकों में दबिश दी है। परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।
प्रयागराज: दोस्ती बनी जानलेवा: युवक को चाकू से गोदकर की हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच

प्रयागराज के खुल्दाबाद में दोस्त ने 40 वर्षीय सिराज को चाकू मारकर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने जांच शुरू की है।
Category: uttar pradesh prayagraj crime
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM