News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा
बॉलीवुड: धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में दर्ज की एंट्री, रचा इतिहास
वाराणसी: अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम शुरू, रोजाना 1400 जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन
ATS ने 2 संदिग्ध आतंकवादियो को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
आजमगढ़: फर्जी बिजली बिल रसीद गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: पोखरे में डूबने से 13 वर्षीय किशोर की मौत, NDRF ने निकाला शव
चंदौली: पति बना शैतान, लोहे की रॉड से पीटकर ले ली पत्नी की जान
वाराणसी: पोखरे में डूबने की सूचना पर हड़कंप, गोताखोरों के साथ तलाशी अभियान जारी
वाराणसी: सराफा व्यवसायी डकैती में 50 हजार इनामी बदमाश गिरफ्तार, STF की बड़ी कार्रवाई
औरैया: घरेलू कलह ने ली दो महिलाओं की जान, ताजपुर और काजीपुर में दोहरी त्रासदी
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Kanpur

घाटमपुर: फौजी ने पत्नी-बेटे को मारा, खुद ट्रेन से कटा; कर्ज और ऑनलाइन गेम बना वजह

Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
Last updated: 18/02/2026 00:14
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar - Associate Editor : News Report
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
5 Min Read
घाटमपुर में पारिवारिक त्रासदी: फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी की
प्रयागराज के घाटमपुर में सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर खुदकुशी कर ली।
Contents
  • घाटमपुर में सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की, खुद ट्रेन से कटकर दी जान, बेटी पोस्टमार्टम हाउस में बिलखी
  • दिसंबर से नए मकान में रह रहा था परिवार
  • सोमवार तड़के हुई वारदात
  • ऑनलाइन गेम और कर्ज की चर्चा
  • बेटी ने रविवार रात की थी बात
  • परिजनों ने जताई आशंका
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
  • पोस्टमार्टम हाउस में मचा कोहराम
  • जांच जारी

घाटमपुर में सेवानिवृत्त फौजी ने पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या की, खुद ट्रेन से कटकर दी जान, बेटी पोस्टमार्टम हाउस में बिलखी

प्रयागराज जनपद के घाटमपुर क्षेत्र में हुए पारिवारिक त्रासदी ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सेवानिवृत्त फौजी चेतराम पासवान ने कथित रूप से अपनी पत्नी और 14 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद रेलवे लाइन पर जाकर मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को जब उनकी बेटी प्रीति पोस्टमार्टम हाउस पहुंची और एक साथ माता, पिता और छोटे भाई के शव देखे तो वह बिलख पड़ी। वहां मौजूद लोग उसे संभालते रहे लेकिन उसका दर्द थमने का नाम नहीं ले रहा था।

दिसंबर से नए मकान में रह रहा था परिवार

घाटमपुर के पतारा बखरिया गांव निवासी 55 वर्षीय चेतराम पासवान सेवानिवृत्त फौजी थे। वह पत्नी सुनीता और बेटे दीप के साथ सेन पश्चिम पारा के तुलसियापुर नई बस्ती में मकान बनवाकर दिसंबर 2025 से रह रहे थे। उनकी बेटी प्रीति की शादी मेरठ में सिपाही कपिल से हुई है।

सोमवार तड़के हुई वारदात

पुलिस के अनुसार सोमवार तड़के चेतराम ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से पत्नी सुनीता और बेटे दीप को गोली मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह घर से करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे लाइन पर पहुंचे और मालगाड़ी से कटकर जान दे दी।

ऑनलाइन गेम और कर्ज की चर्चा

जांच में यह बात सामने आई है कि चेतराम ऑनलाइन गेम और जुआ खेलते थे, जिसके चलते उन पर काफी कर्ज हो गया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक मकान और एक बीघा खेत भी बेच दिया था। आर्थिक दबाव को लेकर दंपती के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बेटी ने रविवार रात की थी बात

सुनीता की बहन आशा के अनुसार प्रीति ने रविवार रात करीब पौने दस बजे अपनी मां से फोन पर बात की थी। उस समय परिवार खाना खा रहा था। प्रीति ने सोमवार को पति कपिल के साथ घर आने और ट्रेन में आरक्षण होने की जानकारी दी थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि घर में ऐसी स्थिति बन जाएगी।

More Read

मृतका सोनी खरवार की फाइल photo
चंदौली: पति बना शैतान, लोहे की रॉड से पीटकर ले ली पत्नी की जान
औरैया: घरेलू कलह ने ली दो महिलाओं की जान, ताजपुर और काजीपुर में दोहरी त्रासदी
प्रयागराज: वांछित अपराधी की गिरफ्तारी पर पुलिस पर पथराव, ग्राम प्रधान समेत तीन गिरफ्तार
कानपुर कोडीन सीरप तस्करी: SIT कार्रवाई पर सवाल, 41 लाख शीशियों का नेटवर्क 12 राज्यों में

परिजनों ने जताई आशंका

सुनीता की बहन ने आशंका जताई कि अगर घर में विवाद हुआ भी था तो भी स्थिति इतनी गंभीर नहीं थी कि हत्या कर दी जाए। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा कि यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका है तो सच्चाई सामने आनी चाहिए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सुनीता के सिर के दाहिने हिस्से में गोली लगी थी जो दूसरी ओर से बाहर निकल गई। बेटे दीप के कंधे और सिर पर गोली लगी थी और सिर की कई हड्डियां टूट गई थीं। दोनों के सिर में छर्रे भी मिले हैं। अत्यधिक रक्तस्राव को मृत्यु का कारण बताया गया है। चेतराम की मृत्यु ट्रेन से कटने से हुई।

पोस्टमार्टम हाउस में मचा कोहराम

मंगलवार सुबह प्रीति अपने पति कपिल और ससुरालीजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। शव सामने आते ही वह कभी माता पिता तो कभी छोटे भाई को पुकारते हुए बिलखने लगी। शाम लगभग पौने चार बजे तीनों के शव महाराजपुर ड्योढ़ीघाट ले जाए गए, जहां चेतराम के बड़े भाई मोती ने अंतिम संस्कार किया।

More Read

प्रयागराज सर्किट हाउस में जनसुनवाई कार्यक्रम में सत्येंद्र बारी महिला की समस्या सुनते हुए
प्रयागराज: जनसुनवाई में सत्येंद्र बारी की त्वरित कार्रवाई ने जीता दिल, महिला की आँखों से छलका भरोसा
अमरोहा: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या, नशीली दवा देकर बांधकर चाकू से ताबड़तोड़ वार
कानपुर किडनी कांड: अंतरराज्यीय रैकेट का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार, तीन अस्पतालों में ऑपरेशन
प्रयागराज में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, सपा नेता फरार, चार गिरफ्तार

जांच जारी

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन की काल डिटेल रिपोर्ट निकाली जा रही है। सर्विलांस टीम बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहन जांच कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:आत्महत्याऑनलाइन गेमघाटमपुरपारिवारिक त्रासदीप्रयागराजफौजीहत्या
Previous Article गंगा नदी में गोताखोर एक डूबे हुए युवक की तलाश कर रहे हैं, पास में पुलिस और भीड़ मौजूद है। माघ मेले में गंगा स्नान के दौरान डूबे दो युवक, एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Next Article परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े छात्र और सुरक्षा जांच 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, आभूषण पहनकर प्रवेश पर सख्त रोक
Latest
वाराणसी में बंद पेट्रोल पंप से बरामद अवैध गैस सिलेंडर

वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

रणवीर सिंह धुरंधर 2 फिल्म पोस्टर या दृश्य

बॉलीवुड: धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में दर्ज की एंट्री, रचा इतिहास

वाराणसी के अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम का उद्घाटन समारोह

वाराणसी: अपना घर आश्रम में PNG कुकिंग सिस्टम शुरू, रोजाना 1400 जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन

Ai से बनी हुई प्रतीकात्मक चित्र...

ATS ने 2 संदिग्ध आतंकवादियो को किया गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

आजमगढ़ पुलिस द्वारा फर्जी बिजली बिल गिरोह के आरोपी की गिरफ्तारी

आजमगढ़: फर्जी बिजली बिल रसीद गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.