News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • अपराध समाचार
LATEST NEWS
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: वेंस बोले, समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह, परमाणु कार्यक्रम मुख्य विवाद
मिर्जापुर: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
मुंबई: स्वर कोकिला आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान
कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम
वाराणसी शक्तिनगर हाईवे पर भीषण हादसा, आमने सामने टकराए दो ट्रक, आग में जिंदा जले चालक
वाराणसी: चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
बेगूसराय: दरभंगा सोना लूटकांड जांच में बम विस्फोट, एसटीएफ समेत 4 पुलिसकर्मी घायल
वाराणसी: सारनाथ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट दर्ज
वाराणसी के चेतगंज में नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: खाड़ी देशों में फंसे भारतीय, महंगे किराए पर घर वापसी

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 28/03/2026 15:44
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
6 Min Read
भारतीय नागरिक खाड़ी देश के हवाईअड्डे पर महंगे टिकट के साथ
महंगे किराए के बीच भारत लौटने को मजबूर भारतीय प्रवासी
Contents
  • ईरान-इजरायल युद्ध का असर: खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक महंगे किराए देकर लौटने को मजबूर
  • तीन-चार गुना महंगे हुए हवाई किराए
  • उड़ानें रद्द, बढ़ी चिंता
  • पूर्वांचल के युवाओं पर सबसे ज्यादा असर
  • व्यवसायी भी प्रभावित, किसी तरह लौट रहे लोग
  • ट्रैवल एजेंटों को भी भारी नुकसान
  • वाराणसी-शारजाह उड़ान भी प्रभावित
  • खाड़ी देशों में भारतीयों की संख्या
  • परिजनों में चिंता, सुरक्षित वापसी की उम्मीद

ईरान-इजरायल युद्ध का असर: खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिक महंगे किराए देकर लौटने को मजबूर

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : ईरान और इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण स्थिति अब व्यापक युद्ध का रूप लेती दिख रही है, जिसका सीधा असर खाड़ी देशों में रह रहे भारतीय नागरिकों पर पड़ रहा है। बहरीन, कुवैत, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, इराक, ओमान, तुर्की और सीरिया जैसे देशों में बड़ी संख्या में भारतीय कामकाजी और व्यवसायिक गतिविधियों के लिए मौजूद हैं, लेकिन मौजूदा हालात के चलते वे असुरक्षा और अनिश्चितता के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

तीन-चार गुना महंगे हुए हवाई किराए

युद्ध के लंबे खिंचने की आशंका के बीच भारतीय नागरिक अब तेजी से स्वदेश लौटने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। हवाई टिकटों के दाम सामान्य से तीन से चार गुना तक बढ़ गए हैं। कई यात्रियों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें महंगे टिकट खरीदकर किसी तरह भारत लौटना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोग टिकट के बढ़े हुए दाम के कारण अभी भी विदेशों में फंसे हुए हैं।

उड़ानें रद्द, बढ़ी चिंता

हवाई हमलों और सुरक्षा कारणों से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों की उड़ानें बार-बार कैंसिल हो रही हैं, जिससे उनका मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। एयरलाइंस कंपनियां भी स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पा रही हैं कि स्थिति कब सामान्य होगी।

पूर्वांचल के युवाओं पर सबसे ज्यादा असर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, जौनपुर और मऊ जिलों के हजारों युवा खाड़ी देशों में रोजगार के लिए गए हुए हैं। युद्ध के कारण इन जिलों के परिवारों में चिंता का माहौल है। आजमगढ़ के देवगांव निवासी अब्दुल कलाम ने बताया कि वह ईद के मौके पर घर आना चाहते थे, लेकिन उनकी 18 मार्च की फ्लाइट अचानक रद्द हो गई। बाद में उन्हें बेंगलुरु के रास्ते टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ी।

इसी तरह पिंडरा के अरशद खान ने भी उड़ान रद्द होने की समस्या का सामना किया। जौनपुर के जनीद अख्तर ने फोन पर बताया कि रोज काम पर जाते समय उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर डर बना रहता है।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा पॉक्सो आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार करते हुए
वाराणसी: चौक पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
वाराणसी: सारनाथ में देह व्यापार का भंडाफोड़, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट दर्ज
वाराणसी के चेतगंज में नाबालिग को भगाने में सहयोग करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।
वाराणसी: चौक में मारपीट और गाली-गलौज करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन बरामद

व्यवसायी भी प्रभावित, किसी तरह लौट रहे लोग

जौनपुर के केराकत निवासी यासीर शेख, जो दुबई में लांड्री का व्यवसाय करते हैं, ने बताया कि उन्होंने तीन गुना किराया देकर किसी तरह लखनऊ तक का टिकट लिया और वहां से सड़क मार्ग से अपने घर लौटने की कोशिश की। वहीं, शारजाह में सीसीटीवी का काम करने वाले समीर खान कैफी ने बताया कि वह घर लौटना चाहते हैं, लेकिन अत्यधिक महंगे टिकट के कारण फिलहाल नहीं आ पा रहे हैं।

जौनपुर के जहांगीर ने बताया कि उनकी शादी 20 अप्रैल को तय है, लेकिन वह पिछले 45 दिनों से भारत लौटने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक उनकी चार उड़ानें रद्द हो चुकी हैं, जिससे परिवार में चिंता बढ़ गई है।

ट्रैवल एजेंटों को भी भारी नुकसान

इस संकट का असर ट्रैवल इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। उड़ानों के रद्द होने और रूट बदलने के कारण ट्रैवल एजेंटों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब यूरोप जाने वाली अधिकांश उड़ानें दुबई के बजाय अफ्रीका के रास्ते संचालित हो रही हैं, जिससे किराया कई गुना बढ़ गया है। ट्रैवेल्स संचालक प्रदीप चौरसिया ने बताया कि उन्हें कई टूर पैकेज रद्द करने पड़े हैं, जिससे आर्थिक नुकसान हुआ है।

More Read

वाराणसी पुलिस द्वारा एनआई एक्ट वारंटी धीरेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी का दृश्य
वाराणसी: शिवपुर पुलिस का सख्त एक्शन, वारंटी अभियुक्त को घर से किया गिरफ्तार
वृंदावन नाव हादसे के बाद वाराणसी में अलर्ट, गंगा घाटों पर सुरक्षा कड़ी, लाइफ जैकेट अनिवार्य
वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर के अन्नपूर्णा रसोईघर में शुरू हुई PNG आपूर्ति, स्वच्छ ऊर्जा का बड़ा कदम
वाराणसी: फूलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंट में पांच अभियुक्त गिरफ्तार

वाराणसी-शारजाह उड़ान भी प्रभावित

वाराणसी से शारजाह के बीच संचालित होने वाली उड़ान 28 फरवरी से ही रद्द चल रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस के स्थानीय प्रबंधक विक्रांत के अनुसार, मौजूदा हालात को देखते हुए यह कहना मुश्किल है कि उड़ान सेवाएं कब तक सामान्य हो पाएंगी।

खाड़ी देशों में भारतीयों की संख्या

खाड़ी और आसपास के देशों में भारतीयों की बड़ी संख्या निवास करती है, जिनमें सऊदी अरब में लगभग 25 से 30 लाख, दुबई में 15 से 20 लाख, कुवैत में 10 से 11 लाख, कतर और ओमान में 7 से 7.5 लाख, तथा बहरीन में 3 से 3.2 लाख भारतीय शामिल हैं।

इसके अलावा, इजरायल में करीब 20 हजार, जॉर्डन में 20 हजार, तुर्की में लगभग 3 हजार, ईरान में 9 हजार, इराक में 200 से 300 और सीरिया में 100 से कम भारतीय नागरिक मौजूद हैं।

परिजनों में चिंता, सुरक्षित वापसी की उम्मीद

खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। भारत में उनके परिजन भी उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं और सरकार से राहत एवं सहायता की उम्मीद कर रहे हैं। मौजूदा हालात में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जल्द से जल्द स्थिति सामान्य हो और फंसे हुए नागरिक सुरक्षित अपने घर लौट सकें।

Share on WhatsApp
TAGGED:ईरान इजरायल युद्धउड़ानें रद्दउत्तर प्रदेश प्रवासीखाड़ी देशभारतीय प्रवासीमहंगे हवाई किराएविदेश में भारतीय
Previous Article वाराणसी में बारिश के बाद बादलों और धूप के बीच बदलता मौसम वाराणसी में हल्की बारिश से बदला मौसम, अगले दिनों में बढ़ेगी गर्मी और लू के आसार
Next Article जौनपुर में ऑनलाइन भैंस खरीदने के बहाने युवक से लूट और मारपीट की सांकेतिक तस्वीर जौनपुर: ऑनलाइन भैंस खरीदने पहुंचे युवक से मारपीट, 93 हजार लूटकर बनाया अश्लील वीडियो
Latest
अमेरिकी और ईरानी झंडों के साथ कूटनीतिक वार्ता का दृश्य।

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: वेंस बोले, समझौता न होना ईरान के लिए ज्यादा नुकसानदेह, परमाणु कार्यक्रम मुख्य विवाद

मिर्जापुर में अधिवक्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर की पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी की तस्वीर

मिर्जापुर: अधिवक्ता हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजेंद्र सोनकर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

स्वर कोकिला आशा भोसले का photo

मुंबई: स्वर कोकिला आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

सत्येंद्र बारी 'बीनू जी' जनसुनवाई केंद्र में जनता से बातचीत करते हुए

पिछड़ा आयोग सदस्य सत्येंद्र बारी का जनसुनवाई केंद्र बना जनता की आवाज, हर जिले में समाधान

कटिहार में बस और पिकअप वैन की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और बचाव कार्य।

कटिहार: NH-31 पर बस-पिकअप की भीषण टक्कर, 10 की मौत, 25 घायल, इलाके में पसरा मातम

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.