जौनपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र अवसर पर जौनपुर जिले के बदलापुर थाना परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम ने पूरे पुलिस विभाग की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां धार्मिक उत्सव की आड़ में फिल्म "शराबी" का मशहूर गीत "मुझे नौ लखा मंगा दे रे ओ सैयाँ दीवाने" बजाकर अश्लील डांस कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और उनकी लापरवाही कैमरे में कैद हो गई। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हड़कंप मच गया और विभागीय कार्रवाई की गाज नौ पुलिसकर्मियों पर गिर गई।
मामले की शुरुआत जन्माष्टमी की रात हुई, जब थाने के भीतर "सांस्कृतिक कार्यक्रम" के नाम पर एक डांस पार्टी आयोजित की गई थी। आम तौर पर इस पर्व पर मंदिरों और पुलिस थानों में धार्मिक आयोजन और भजन-कीर्तन की परंपरा रही है, लेकिन बदलापुर थाने में इसका स्वरूप ही बदल गया। डांस कार्यक्रम में अशोभनीय हरकतें हुईं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि इस आयोजन में न सिर्फ थाने के पुलिसकर्मी मौजूद थे, बल्कि कुछ स्थानीय लोग भी मेहमान के तौर पर शामिल किए गए थे।
वीडियो के वायरल होते ही यह मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने इस घटना को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। इसके बाद विस्तृत जांच का जिम्मा एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव को सौंपा गया। जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हो गया कि थाने में तैनात दो उपनिरीक्षक और छह सिपाही इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल थे। सभी को दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा है कि पुलिस विभाग की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में ऐसे आयोजनों पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए जाएंगे। अधिकारियों ने माना कि यह घटना न केवल विभाग की छवि धूमिल करती है बल्कि जनता के विश्वास पर भी गहरा असर डालती है।
स्थानीय स्तर पर भी इस प्रकरण की जमकर आलोचना हो रही है। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक पर्व पर थाने के भीतर अशोभनीय डांस को लेकर लोगों में नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोग लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और पुलिसकर्मियों के इस आचरण को शर्मनाक बता रहे हैं।
अब ऐसे में यह सवाल यह उठना लाजमी है, की पुलिस बल, जो समाज में अनुशासन और कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालता है, वही जब अपनी ड्यूटी के दौरान इस तरह के कृत्य करेगा तो जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वर्दीधारी कर्मचारियों पर निगरानी और जवाबदेही का तंत्र मजबूत करना बेहद जरूरी है।
जौनपुर: बदलापुर थाने में जन्माष्टमी पर अश्लील डांस, एसएचओ सहित 9 पुलिसकर्मी निलंबित

जौनपुर के बदलापुर थाने में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुए अश्लील डांस के वायरल वीडियो पर 9 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।
Category: uttar pradesh jaunpur law and order
LATEST NEWS
-
वाराणसी: घने कोहरे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्री सुरक्षित उतारे गए
वाराणसी में घने कोहरे के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द, यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटलों में ठहराया गया।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 02:08 PM
-
वाराणसी में ठंड का कहर, मंडलीय अस्पताल में बढ़े मरीज, OPD में भारी भीड़
वाराणसी में बढ़ती ठंड और कोहरे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मंडलीय अस्पताल में सर्दी-जुकाम व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 02:02 PM
-
हस्तिनापुर को श्रापित बताने पर राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा
हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताने वाले मंत्री दिनेश खटीक के बयान पर सियासत गरमाई, भाजपा ने निजी विचार बताया।
BY : Pradyumn Kant Patel | 26 Dec 2025, 01:51 PM
-
कफ सीरप तस्करी मामला: शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम, 38 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
कोडीन कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर इनाम बढ़कर पचास हजार, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 01:44 PM
-
लखनऊ: पीएम कार्यक्रम के बाद सजावटी गमले उठाए जाने की घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में पीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सजावटी गमलों की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 12:35 PM
