वाराणसी में काशी पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विदेशी नागरिक का खोया हुआ पर्स बेहद कम समय में बरामद कर सुरक्षित रूप से उन्हें सौंप दिया गया। इस सराहनीय कार्य से विदेशी नागरिक ने राहत की सांस ली और वाराणसी पुलिस की खुलकर प्रशंसा की।
विदेशी नागरिक का खोया पर्स मिला वापस
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को नीदरलैंड निवासी विदेशी नागरिक एरियान व डेनियल स्मिथ का पर्स काल भैरव मंदिर रोड क्षेत्र में कहीं गिर गया था। पर्स में उनका वीजा, पासपोर्ट, अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड, क्रेडिट कार्ड सहित चार से पांच अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। पर्स गुम होने की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस की तत्परता से मिल पर्स वापस
सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। चौकी काल भैरव प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं आरक्षी उमेश बहादुर सिंह द्वारा त्वरित प्रयास करते हुए आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए मात्र आधे घंटे के भीतर पर्स को बरामद कर लिया।
पर्स बरामद होने के बाद उसमें रखे सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई, जो सुरक्षित पाए गए। इसके बाद विदेशी नागरिक को बुलाकर उनका पर्स पूरे सम्मान के साथ सुपुर्द किया गया। पर्स मिलने के बाद विदेशी नागरिक ने राहत महसूस की और वाराणसी पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
विदेशी नागरिक ने कहा कि किसी अनजान देश में अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज खो जाना बेहद चिंता का विषय होता है, लेकिन काशी पुलिस की तत्परता और ईमानदारी ने उनका भरोसा जीत लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के व्यवहार और सहयोग की सराहना की और वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का धन्यवाद किया।
क्षेत्र में वाराणसी पुलिस की छवि मजबूत हुई
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में पुलिस की सकारात्मक छवि और मजबूत हुई है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस मानवीय और जिम्मेदार रवैये की सराहना की। सोशल मीडिया सेल गोमती जोन द्वारा इस सराहनीय कार्य को साझा किया गया, जिससे काशी पुलिस की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा उजागर हुई।
वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जाए। इस घटना ने यह साबित कर दिया कि काशी पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहती है। यह कार्य न केवल पुलिस के लिए गर्व का विषय है, बल्कि शहर की सकारात्मक छवि को भी मजबूत करता है।
