News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे
वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज
वाराणसी: रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बढ़ाया उत्साह
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

कौशांबी सड़क हादसा: कड़ा धाम जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग घायल

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 27/03/2026 17:31
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
कौशांबी सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप और भीड़
कौशांबी में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप और मौके पर मौजूद लोग
Contents
  • कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कड़ा धाम जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
  • खड़े ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप
  • मुंडन संस्कार से लौट रहे थे श्रद्धालु
  • घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
  • हाईवे पर लगा जाम, मची चीख-पुकार
  • जांच में जुटी पुलिस

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, कड़ा धाम जा रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी श्रद्धालु फतेहपुर जिले से कड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

खड़े ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप

हादसा सैनी थाना क्षेत्र के डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्राला में तेज रफ्तार पिकअप पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।

वाहन में सवार करीब 25 लोगों में से सात की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।

मुंडन संस्कार से लौट रहे थे श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कोरावल गांव निवासी पंकज सिंह के बेटे का मुंडन संस्कार था। इसके लिए परिवार और रिश्तेदार प्रयागराज के संगम गए थे।

वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। पिकअप में करीब 30 से अधिक लोग सवार थे, जो मलवा क्षेत्र के बड़ोखर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

More Read

योगी आदित्यनाथ मंत्रियों को संबोधित करते हुए, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए।
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
चंदौली: जीवक अस्पताल में महिला मरीज की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी: 12,333 सफल, मई में DV/PST, जून में PET
मथुरा में 30 लाख डकैती के आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार एंबुलेंस लगाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सीएमओ डॉ. संजय कुमार के अनुसार, कुल 23 घायलों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

हाईवे पर लगा जाम, मची चीख-पुकार

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

More Read

सतेंद्र बारी उर्फ बीनू जी लोगों से बातचीत करते हुए या किसी जनसेवा कार्यक्रम में
चंदौली से उगा जनसेवा का सूर्य, सतेंद्र बारी पूरे प्रदेश में जनविश्वास की पहचान
BJP का मिशन यूपी 2027, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
वाराणसी: अखरी बाईपास पर भीषण टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत
गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण: सीएम योगी ने किसानों के योगदान को बताया परियोजना की नींव

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने और तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है।

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के बेहतर इलाज के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

Share on WhatsApp
TAGGED:उत्तर प्रदेशकड़ा धामकौशांबीघायलमौतश्रद्धालुसड़क हादसा
Previous Article शाहजहांपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संतोष पाठक की तस्वीर शाहजहांपुर: फर्जी पैरामेडिकल कॉलेज घोटाले में 45 लाख की ठगी, संतोष पाठक गिरफ्तार
Next Article बाराबंकी पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी की गिरफ्तारी बाराबंकी: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्करी का आरोपी घायल, तमंचा और बाइक बरामद
Latest
वाराणसी में लोग हाथों में बैनर लेकर पैदल चलते हुए, उनके पीछे साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन

वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे

वाराणसी अदालत में एक व्यक्ति को जमानत मिलने के बाद राहत की मुद्रा में दिखाया गया।

वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत

योगी आदित्यनाथ मंत्रियों को संबोधित करते हुए, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए।

योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ

वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की एक पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.