सीतापुर: अवध प्रांत में सक्रिय हिंदू संगठनों में प्रमुख केसरिया हिंदू वाहिनी की क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक रविवार को सीतापुर के लालबाग स्थित नेहरू सभागार में बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुई। इस बैठक में अवध क्षेत्र के 15 जिलों, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, रायबरेली, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर, उन्नाव, श्रावस्ती सहित विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा की प्रतिनिधि तथा गौरक्षा एवं मुख्य मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाने, आपसी तालमेल को और सुदृढ़ करने तथा आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर विमर्श करना रहा। संगठन के पदाधिकारियों को दिसंबर में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित अधिवेशन को लेकर उनके-अपने उत्तरदायित्वों की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जनपद सीतापुर से मुख्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में संजय श्रीवास्तव तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के रूप में वर्षा सिंह चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके चयन का कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
बैठक के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा और विद्या भारती से जुड़े वरिष्ठ आचार्य संतोष सिंह का विशेष सम्मान किया गया। दोनों को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि और राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास हिंदू के जोशीले उद्बोधन ने सभा में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा कर दिया। उनके भाषण में संगठन की ताकत और हिंदुत्व की भावनाओं को मजबूत करने का स्पष्ट संदेश नज़र आया।
वहीं, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष, भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने भी अपनी प्रभावशाली वाणी से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने संगठन के सिद्धांतों और सामूहिक शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज की रक्षा और सेवा ही कार्यकर्ताओं का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के संस्थापक अतुल मिश्र ने संगठन की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं की शंकाओं का समाधान करते हुए बताया कि संगठन की सफलता प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।
बैठक में संगीता गुप्ता, कुलदीप बाजपेई, जूली गुप्ता, वर्षा सिंह चौहान, आचार्य नीरज, आचार्य अमित कृष्ण, गोपाल कृष्ण द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष मुख्य मोर्चा पवन रस्तोगी तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सभी ने संगठन की नीतियों, विस्तार और जनसंपर्क की योजनाओं पर विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रवक्ता कानपुर-बुंदेलखंड रजनी पाल ने बखूबी किया। उन्होंने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रखते हुए प्रत्येक वक्ता का परिचय कराया और संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
सीतापुर: केसरिया हिंदू वाहिनी की अवध प्रांत बैठक हुई संपन्न, 15 जिला के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

सीतापुर में केसरिया हिंदू वाहिनी की अवध प्रांत बैठक हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने, समन्वय बनाने और दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर चर्चा हुई।
Category: uttar pradesh sitapur social
LATEST NEWS
-
वाराणसी: कड़ाके की ठंड और कोहरे से स्कूलों पर शीत प्रहार, 26 दिसंबर को अवकाश
वाराणसी में कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने 26 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:52 PM
-
वाराणसी: बड़ागांव- सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग में 10वीं के छात्र की मौत, दहशत में ग्रामीण
वाराणसी के बड़ागांव में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह फायरिंग कर 10वीं के छात्र की हत्या की, दो अन्य घायल।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:01 PM
-
बांग्लादेश: राजबाड़ी में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत
बांग्लादेश के राजबाड़ी में उन्मादी भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 08:30 PM
-
वाराणसी: सुशासन दिवस पर रामनगर में गूंजा भारत रत्न अटल के त्याग और तपस्या का इतिहास
वाराणसी के रामनगर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जहाँ उनके आदर्शों को याद किया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 07:24 PM
-
Zomato डिलीवरी बॉय की देशव्यापी हड़ताल, क्रिसमस पर सेवाएँ प्रभावित हुई
क्रिसमस पर Zomato डिलीवरी बॉय ने कम भुगतान और अनुचित पेनल्टी के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की, जिससे कई शहरों में सेवाएँ बाधित हुईं।
BY : Savan kumar | 25 Dec 2025, 02:48 PM
