वाराणसी,: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग की चेयरपर्सन श्रीमती पंखुड़ी पाठक के अनुमोदन और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री अजय राय की स्वीकृति के पश्चात आज एक अहम राजनीतिक घोषणा हुई। प्रदेश कांग्रेस संगठन के सोशल मीडिया विंग ने विभिन्न जनपदों में विधानसभा, जिला एवं शहर अध्यक्षों के साथ-साथ जिला कमेटियों के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में वाराणसी की प्रतिष्ठित कैंट विधानसभा 390 से श्री कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव को पुनः विधानसभा अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है।
श्रीवास्तव इससे पूर्व भी इसी पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें जिला कांग्रेस कमेटी सेवादल वाराणसी के जिला सचिव पद की भी जिम्मेदारी दी गई थी। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पांडेय एवं जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक मनोज द्विवेदी के अनुमोदन पर की गई थी। दोनों पदों पर अपने कार्यकाल के दौरान श्रीवास्तव ने समर्पण, निष्ठा और संगठनात्मक अनुशासन का जो परिचय दिया, उसी के परिणामस्वरूप उन्हें पुनः कैंट विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपने मनोनयन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव ने कहा कि वे कांग्रेस संगठन के मूल सिद्धांतों और विचारधारा के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने संगठन के वरिष्ठ नेताओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि वे सदैव एक समर्पित, संघर्षशील और टिकाऊ कार्यकर्ता के रूप में संगठन एवं कार्यकर्ताओं के हित में काम करते रहेंगे।
इस नियुक्ति की घोषणा होते ही रामनगर, वाराणसी सहित जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया। जगह-जगह मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी रामनगर के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सभासद लक्ष्मेश्वर नाथ शर्मा, नगर पालिका परिषद रामनगर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा, वार्ड नंबर 12 की पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती किरन शर्मा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. मुनीर नज़्म सिद्दिकी, पूर्व सभासद लाल जी कन्नौजिया, राम जी गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, अशोक यादव, नगर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री रविकांत मिश्रा उर्फ बिनू सिंह, प्रदीप राज़ पृथ्वी, विकास राज विक्की, कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष कुंवर बब्लू बिंद, आकिल मिर्जा ऊर्फ लड्डू, गोपाल साहू, नारायण दास मास्टर, पप्पू ख़ान और मोतीलाल सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीवास्तव को बधाई दी।
नगर कांग्रेस कमेटी रामनगर के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मणेश्वर नाथ शर्मा ने इस अवसर पर कहा, "कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव की पुनः नियुक्ति पार्टी के लिए एक शुभ संकेत है। उनका संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण हमेशा प्रशंसनीय रहा है। यह जिम्मेदारी उनके जैसे अनुभवी और निष्ठावान कार्यकर्ता को मिलना संगठन को मजबूत करेगा।"
वहीं नगर पालिका परिषद रामनगर की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती रेखा शर्मा ने कहा, "कृष्ण मुरारी लाल जी का अनुभव और अनुशासन हमेशा से पार्टी के लिए एक मार्गदर्शक रहा है। सोशल मीडिया जैसे प्रभावशाली माध्यम में उनकी सक्रियता निश्चित रूप से पार्टी को नई दिशा देगी।"
जिला कांग्रेस कमेटी वाराणसी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुनीर रज्म सिद्दीकी ने भी इस मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा, "यह नियुक्ति पार्टी के उस कार्यकर्ता को मिली है, जिसने न केवल संघर्ष किया है बल्कि हमेशा पार्टी की नीति और रीति के साथ खड़ा रहा है। हम सबको उन पर गर्व है।"
इसके अलावा कार्यकर्ताओं में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेसजनों ने एक-दूसरे को बधाइयां दीं, मिठाइयाँ बांटीं और ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी मनाई। पार्टी कार्यालय और रामनगर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव जैसे अनुभवशील और समर्पित कार्यकर्ता को पुनः यह जिम्मेदारी मिलना कांग्रेस पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। साथ ही यह निर्णय युवाओं को संगठन से जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में सहायक साबित होगा।
इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति एकजुटता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया। नई नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिला, जो आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को और गति प्रदान करने का संकेत है।
वाराणसी: कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव पुनः बने अध्यक्ष , कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

वाराणसी में, कृष्ण मुरारी लाल श्रीवास्तव को कांग्रेस कमेटी ने कैंट विधानसभा 390 के अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया, इससे पहले उन्होंने जिला सचिव के रूप में भी कार्य किया है।
Category: politics uttar pradesh
LATEST NEWS
-
वाराणसी: कड़ाके की ठंड और कोहरे से स्कूलों पर शीत प्रहार, 26 दिसंबर को अवकाश
वाराणसी में कड़ाके की ठंड व कोहरे के चलते जिला प्रशासन ने 26 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:52 PM
-
वाराणसी: बड़ागांव- सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग में 10वीं के छात्र की मौत, दहशत में ग्रामीण
वाराणसी के बड़ागांव में बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह फायरिंग कर 10वीं के छात्र की हत्या की, दो अन्य घायल।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 09:01 PM
-
बांग्लादेश: राजबाड़ी में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या, अल्पसंख्यक समुदाय में दहशत
बांग्लादेश के राजबाड़ी में उन्मादी भीड़ ने जबरन वसूली के आरोप में हिंदू युवक अमृत मंडल की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिससे अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 08:30 PM
-
वाराणसी: सुशासन दिवस पर रामनगर में गूंजा भारत रत्न अटल के त्याग और तपस्या का इतिहास
वाराणसी के रामनगर में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई, जहाँ उनके आदर्शों को याद किया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 25 Dec 2025, 07:24 PM
-
Zomato डिलीवरी बॉय की देशव्यापी हड़ताल, क्रिसमस पर सेवाएँ प्रभावित हुई
क्रिसमस पर Zomato डिलीवरी बॉय ने कम भुगतान और अनुचित पेनल्टी के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल की, जिससे कई शहरों में सेवाएँ बाधित हुईं।
BY : Savan kumar | 25 Dec 2025, 02:48 PM
