नई दिल्ली : ओटीटी दर्शकों के लिए इस सप्ताह एक खास रिलीज चर्चा में है। साउथ सिनेमा की एक बहुप्रतीक्षित हॉरर थ्रिलर को हाल ही में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया है और यह आते ही मस्ट वॉच की सूची में शामिल हो गई है। फिल्म अपनी कहानी, माहौल और सस्पेंस की वजह से लगातार दर्शकों का ध्यान खींच रही है। कई दर्शकों का कहना है कि इसकी कुछ झलकियां इतनी डरावनी हैं कि इसे अकेले बैठकर देखना आसान नहीं है।
बीते शुक्रवार को कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गईं, लेकिन इन सबके बीच मलयालम सिनेमा की यह हॉरर थ्रिलर सबसे अलग साबित हुई। थिएटर में पहले ही धमाल मचा चुकी यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी वही प्रभाव छोड़ती दिख रही है। 1 घंटे 52 मिनट की इस फिल्म में तनाव और रोमांच निरंतर बना रहता है और दर्शकों को कहानी से जुड़े रहने के लिए लगातार मजबूर करता है।
फिल्म की कहानी की शुरुआत एक लड़की की आत्महत्या से होती है, जो कुए में कूदकर अपनी जान दे देती है। इसके बाद उसके शांति पाठ में उसका पूर्व प्रेमी शामिल होता है, जो फिल्म का प्रमुख किरदार है। कहानी में मोड़ तब आता है जब वह अनजाने में लड़की के घर से उसके बालों की एक क्लिप अपने साथ ले आता है। इसी के बाद उसके आसपास अजीब और भयावह घटनाएं शुरू हो जाती हैं। उसे अपने घर में काला साया महसूस होता है और भूतिया हमलों का सामना करना पड़ता है। हताश होकर वह एक जानकार व्यक्ति की मदद लेता है और धीरे धीरे पता चलता है कि जो आत्मा उस पर हमला कर रही है, वह लड़की नहीं बल्कि एक लड़का है। इसके आगे की कहानी जानने के लिए दर्शकों को जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध फिल्म डाइस इरा को देखना होगा।
इस फिल्म को मलयालम फिल्म उद्योग में मोहनलाल के बेटे प्रणव मोहनलाल ने लीड रोल में निभाया है। अपनी प्रभावी स्क्रीन उपस्थिति और डर से भरी कथा के कारण फिल्म को आईएमडीबी पर 7.2 की रेटिंग मिली है। यह रिलीज के तुरंत बाद जियो हॉटस्टार के ट्रेडिंग सेक्शन में नंबर एक पर पहुंच गई है, जो इसकी लोकप्रियता का साफ संकेत है।
दर्शकों और समीक्षकों दोनों का कहना है कि डाइस इरा साउथ इंडियन हॉरर सिनेमा की सफल फिल्मों में शुमार होने वाली है। इसकी तेज रफ्तार कहानी, डर और रहस्य का संयोजन इसे ओटीटी पर सप्ताह की सबसे खास रिलीज बना देता है।
ओटीटी पर धमाल मचा रही मलयालम हॉरर थ्रिलर, दर्शकों को बांधे रख रही है

हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम हुई मलयालम हॉरर थ्रिलर दर्शकों के लिए 'मस्ट वॉच' साबित हो रही है, अपनी कहानी और सस्पेंस से सबका ध्यान खींच रही है।
Category: entertainment ott film release
LATEST NEWS
-
वाराणसी: काल भैरव मंदिर में दर्शन के नाम पर धन उगाही का नेटवर्क बेनकाब, 10 युवक हुए गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने काल भैरव मंदिर परिसर में अवैध दर्शन दलाली का भंडाफोड़ कर 10 युवकों को हिरासत में लिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 07 Dec 2025, 08:54 PM
-
पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, बिग बॉस फिनाले में मंच साझा करने से रोका
पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी भरा कॉल, सलमान खान संग मंच साझा करने पर रोक और पैसे की मांग।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 07 Dec 2025, 07:50 PM
-
वाराणसी: रामनगर- युवा कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली से पहले कई कार्यकर्ता नजरबंद
वाराणसी में युवा कांग्रेस की जनाक्रोश रैली से पहले पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया, कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 07 Dec 2025, 07:10 PM
-
बागपत में कन्या सुमंगला योजना से हजारों बेटियां लाभांवित, अगले चरण का सत्यापन शुरू
बागपत में कन्या सुमंगला योजना से 18911 बेटियां लाभांवित हैं, तीसरे बच्चे के जन्म पर लाभ रोकने के लिए सत्यापन शुरू।
BY : SUNAINA TIWARI | 07 Dec 2025, 03:59 PM
-
बिहार में उद्योगों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, जल्द बनेगा विशेष सुरक्षा बल
बिहार सरकार राज्य के औद्योगिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हेतु 'बिहार इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स' का गठन करेगी, प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा जाएगा।
BY : SUNAINA TIWARI | 07 Dec 2025, 03:54 PM
