News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज
वाराणसी: रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बढ़ाया उत्साह
नीट यूजी 2026 रद्द: पेपर लीक की आशंका, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द आएंगी नई तारीखें
1991 आर्थिक संकट: जब खाली तिजोरी के बीच सोने ने बचाई थी भारत की साख
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

मऊ: जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख की ठगी, मुख्तार अंसारी का नाम लेकर धमकी

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 09/02/2026 18:16
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
3 Min Read
मऊ में जमीन विवाद और ठगी का मामला दर्ज
मऊ जिले में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी और धमकी की घटना

मऊ जनपद के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर छह लाख रुपये हड़पने और माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लेकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने औरंगाबाद निवासी आसिम सउद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रकरण के अनुसार रानीपुर थाना क्षेत्र के मुंडसरा बुजुर्ग निवासी अश्वनी सिंह ने आरोप लगाया है कि दो जुलाई 2016 को शहर क्षेत्र में जमीन दिलाने का भरोसा दिलाकर आसिम सउद ने उनसे छह लाख रुपये अग्रिम के रूप में ले लिए। दोनों के बीच पुराने और घनिष्ठ संबंध होने के कारण अश्वनी सिंह ने दो लाख रुपये नकद दिए, जबकि चार लाख रुपये अपने बैंक खाते से स्थानांतरित किए थे। तय समय बीतने के बाद भी न तो जमीन मिली और न ही धनराशि वापस की गई।

आरोप है कि बार बार मांग करने पर आसिम सउद ने यह कहकर टालमटोल की कि पैसे खर्च हो चुके हैं और वह धीरे धीरे रकम लौटा देगा। कुछ समय बाद उसने एक लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वह चेक भी बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित ने संबंधित प्रकरण में न्यायालय में वाद दाखिल किया, जो वर्तमान में विचाराधीन है।

पीड़ित अश्वनी सिंह का यह भी कहना है कि जब वर्ष 2023 में उसने दोबारा अपनी रकम की मांग की तो आसिम सउद ने खुद को पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी का करीबी बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोप है कि उसने जान से मरवाने की बात कहकर पीड़ित को भयभीत किया। इस धमकी से आहत होकर अश्वनी सिंह ने 25 मार्च 2023 को दक्षिणटोला थाने में लिखित तहरीर दी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

पुलिस कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय के आदेश पर अब दक्षिणटोला पुलिस ने आसिम सउद के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और सभी तथ्यों की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

More Read

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 परिणाम की घोषणा करते हुए अधिकारी और सफल अभ्यर्थियों की सूची।
यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का रिजल्ट जारी: 12,333 सफल, मई में DV/PST, जून में PET
चंदौली से उगा जनसेवा का सूर्य, सतेंद्र बारी पूरे प्रदेश में जनविश्वास की पहचान
BJP का मिशन यूपी 2027, मंत्रिमंडल विस्तार और संगठनात्मक बदलाव की तैयारी
वाराणसी: न्यायालय में गूंजा ठगी केस, श्रीकांत प्रजापति और साहनी की दलीलों से FIR के आदेश

इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime NewsLand FraudMau newsजमीन विवादठगीमऊमुख्तार अंसारी
Previous Article सोनभद्र पुलिस द्वारा हेरोइन के साथ गिरफ्तार आरोपी सोनभद्र में छह ग्राम हेरोइन के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Next Article वाराणसी में कांग्रेस की संविधान संवाद रैली के दौरान वरुणा नदी की सफाई वाराणसी: कांग्रेस की संविधान संवाद रैली में वरुणा नदी की सफाई का संकल्प
Latest
योगी आदित्यनाथ मंत्रियों को संबोधित करते हुए, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए।

योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ

वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की एक पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

वाराणसी रामनगर में बन रही घटिया इंटरलॉकिंग सड़क और उस पर खड़े पुलिस व डूडा अधिकारी।

वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR

न्यायालय परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की फाइल फोटो

देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.