वाराणसी में भारत और मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर हुए समझौते के बाद शुक्रवार देर शाम एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी के साथ दशाश्वमेध घाट पहुंचे और स्वामी विवेकानंद क्रूज पर सवार होकर गंगा आरती का दर्शन किया। गंगा आरती को लेकर दिनभर घाट पर विशेष तैयारियां की गई थीं। पूरे परिसर को सजाया गया और आरती स्थल पर पारंपरिक साज सज्जा की गई।
गंगा आरती शुरू होते ही वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच जब वेद पाठ कर रहे बटुकों ने मां गंगा की आरती शुरू की तो प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी भाव विभोर हो उठे। डॉ रामगुलाम ने गंगा के तट पर आकर मां गंगा को नमन किया और श्रद्धा से हाथ जोड़े। उन्होंने कहा कि अपने पुरखों की धरती पर इस परंपरा को देखना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है।
रविदास घाट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करने प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री दंपत्ति ने जलयान से गंगा के विभिन्न घाटों की सुंदरता का आनंद लिया। गंगा में बाढ़ के बावजूद सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जलपुलिस और एनडीआरएफ की टीमें चारों तरफ तैनात रहीं और पर्यटकों को इस आयोजन से दूर रखा गया।
दशाश्वमेध घाट पर जब आरती का क्रम चरम पर पहुंचा तो भजन गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो की गूंज के साथ हर हर महादेव और हर हर गंगे के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। 'अच्युतम केशवम' जैसे भजनों की धुन ने माहौल को और भव्य बना दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री डॉ रामगुलाम गहरी श्रद्धा में डूबे नजर आए और उन्होंने भारतीय संस्कृति तथा काशी की परंपराओं की सराहना की।
गंगा की लहरों पर क्रूज से आरती का दर्शन कर रहे मॉरीशस के प्रधानमंत्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव को और मजबूत करने वाला माना जा रहा है।
वाराणसी में गंगा आरती का दिव्य अनुभव मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने किया मां गंगा को नमन

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ नवीनचंद्र रामगुलाम ने वाराणसी में अपनी पत्नी संग दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का अद्भुत दर्शन किया।
Category: uttar pradesh varanasi international relations
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM