काशी की पारंपरिक संस्कृति और बनारसी बुनाई ने एक बार फिर विदेशी मेहमानों का दिल जीत लिया। मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम और उनकी पत्नी वीना रामगुलाम शुक्रवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद स्थानीय धानुका स्टोर पहुंचे। यहां वीना रामगुलाम ने सिल्क की बनारसी साड़ी और सिल्क का दुपट्टा खरीदा। प्रधानमंत्री ने इस दौरान साड़ी की बुनाई और डिजाइन की प्रशंसा करते हुए स्टोर के मालिक गौरी शंकर धानुका को प्रस्ताव दिया कि मॉरीशस में भी ऐसा स्टोर खोला जाए ताकि वहां के लोग भी सीधे काशी की प्रसिद्ध कला से जुड़ सकें।
प्रधानमंत्री ने साड़ी और दुपट्टे का भुगतान रूपे कार्ड से किया और बातचीत के दौरान बताया कि वे पहले से ही पत्नी के लिए बनारसी साड़ी खरीदने का मन बना चुके थे। उन्होंने कहा कि बनारसी सिल्क की गुणवत्ता और बारीक काम पूरी दुनिया में अनोखा है और इसकी मांग विदेशों में भी लगातार बढ़ रही है।
इससे पहले प्रधानमंत्री दंपती ने श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर विधिविधान से बाबा विश्वनाथ का पूजन अर्चन किया। गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन करने के बाद उन्होंने भारत और मॉरीशस के बीच संबंधों की मजबूती, दोनों देशों की समृद्धि और लोककल्याण की कामना की। मंदिर के अर्चक टेकनारायण उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से दोनों देशों की एकता और सांस्कृतिक जुड़ाव पर बल देते हुए बाबा से आशीर्वाद मांगा।
काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ने यहां की परंपरा और खानपान का भी अनुभव लिया। गुरुवार को भी वीना रामगुलाम ने मकबूल आलम रोड स्थित एक साड़ी शोरूम से खरीदारी की थी। वहां से उन्होंने पोटली बैग, स्लिंग बैग, कुर्ता पायजामा और उपहार स्वरूप कई सामान लिए थे।
शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम पत्नी और कैबिनेट मंत्रियों के साथ बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या रवाना हो गए। विदाई के समय राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, कमिश्नर एस राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
काशी की यह यात्रा न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही बल्कि बनारसी सिल्क की अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी और मजबूत करने का अवसर बनी। प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी की ओर से मिली यह सराहना स्थानीय व्यापारियों और कारीगरों के लिए भी उत्साह का विषय बनी हुई है।
मॉरीशस पीएम की पत्नी ने काशी से खरीदी बनारसी साड़ी स्टोर मालिक को दिया विदेश विस्तार का ऑफर

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ में पूजन के बाद पत्नी के लिए प्रसिद्ध बनारसी साड़ी खरीदी, बुनाई की प्रशंसा की।
Category: uttar pradesh varanasi international relations
LATEST NEWS
-
वाराणसी: पूर्व सैनिकों के सम्मान पर रार, स्टेशन हेडक्वार्टर पर पक्षपात का आरोप
वाराणसी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन ने स्टेशन हेडक्वार्टर पर पूर्व सैनिकों से पक्षपात व उपेक्षा का आरोप लगाया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:53 PM
-
वाराणसी: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दी लाखों की सौगात, नाली व सड़क निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने वाराणसी के रामपुर भीटी में ₹50.55 लाख के सड़क नाली कार्यों का लोकार्पण कर जनता को जलभराव से राहत दी।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 08:16 PM
-
वाराणसी: रामनगर में जर्जर बिजली तारों के खिलाफ सपा का उग्र प्रदर्शन, एसडीओ ने दिया आश्वासन
रामनगर, वाराणसी में बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ जनता का प्रदर्शन, एसडीओ ने 2 दिन में मरम्मत का लिखित आश्वासन दिया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 13 Jan 2026, 04:13 PM
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM