News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
हरतालिका तीज पर काशी में आस्था का सैलाब: मंगला गौरी मंदिर में उमड़ी भीड़
भोगाबीर में सीवर व्यवस्था को नई दिशा: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ
सुंदरपुर में 34.06 लाख से बदलेंगी सड़कों की तस्वीर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्र का तबादला, वरखा सिंह बनीं वाराणसी की अपर नगर आयुक्त
तीज व्रत: जानिए पूजा विधि, पौराणिक कथा, नियम और माता पार्वती की तपस्या का महत्व
वाराणसी: रामनगर पुलिस की पैरवी से साइबर ठगी के ₹97250 वापस मिले
चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पूर्व बैंक कर्मचारी समेत 2 साइबर ठग गिरफ्तार, 300 खाते खुलवाए
कुमार सानू और एस के तिवारी का नया रोमांटिक गीत ‘मेरे बिना तू आधी सी’ जल्द होगा रिलीज
वाराणसी सीवर लाइन में सीमेंट के बोरे, साजिश की आशंका; भाजपा पार्षद ने दी तहरीर
सुल्तानपुर में विकास की नई राह: 14.65 लाख से बनेगी इंटरलॉकिंग सड़क, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Uttar Pradesh

मेरठ: करनावल में हिस्ट्रीशीटर ने कार से टक्कर मार दो युवकों को पीटा, पुराना विवाद

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 05/03/2026 17:55
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
मेरठ के करनावल में हिस्ट्रीशीटर के हमले में घायल युवक
करनावल में हिस्ट्रीशीटर ने कार से टक्कर मारकर दो युवकों को पीटा।
Contents
  • करनावल में हिस्ट्रीशीटर और साथियों का हमला, कार से टक्कर मारकर दो युवकों को पीटा
  • कार से टक्कर मारकर किया हमला
  • ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार
  • गंभीर हालत में मेरठ रेफर
  • पुराने मुकदमे से जुड़ा बताया जा रहा विवाद
  • चार नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा
  • पुलिस कर रही आरोपितों की तलाश

मेरठ के करनावल में हिस्ट्रीशीटर का हमला, बाइक सवार दो युवक घायल

करनावल में हिस्ट्रीशीटर और साथियों का हमला, कार से टक्कर मारकर दो युवकों को पीटा

रोहटा (मेरठ)। सरूरपुर थाना क्षेत्र के करनावल कस्बे में खेत से लौट रहे दो युवकों पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार से बाइक में टक्कर मारकर दोनों युवकों को गिरा दिया गया और इसके बाद लाठी डंडों तथा लोहे की रॉड से उनकी जमकर पिटाई की गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे मेरठ के जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

कार से टक्कर मारकर किया हमला

करनावल निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक धर्मपाल सिंह पुत्र भंवर सिंह के अनुसार बुधवार को उनका बेटा अनुज अपने साथी अजीत पुत्र महेशपाल निवासी मीनाक्षीपुरम मेरठ के साथ नलकूप पर नहाने गया था। वापस लौटते समय जब दोनों कस्बे में बंगले वाले मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आए कस्बा निवासी हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ कैल्शियम पुत्र पप्पू ने कार से उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए। आरोप है कि इसके बाद आकाश उर्फ कैल्शियम ने अपने साथियों के साथ मिलकर अनुज पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए अजीत पर भी लोहे की रॉड से वार कर घायल कर दिया गया।

ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी फरार

शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपित कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे में समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

More Read

शामली में पुलिस एनकाउंटर का दृश्य, जहां अंकित बालियान हत्याकांड के कथित शूटर ढेर हुए।
अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
सहारनपुर में सांसद इमरान मसूद और विधायक आशु मलिक के बीच तीखी बहस
सहारनपुर भीषण हादसा: ITBP अधिकारी समेत दो की मौत, 4 घायल
प्रतापगढ़ में बारिश से 100 साल पुराना मकान ढहा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

गंभीर हालत में मेरठ रेफर

चिकित्सकों ने अजीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अनुज का भी उपचार कराया गया है।

पुराने मुकदमे से जुड़ा बताया जा रहा विवाद

बताया जा रहा है कि करीब चार वर्ष पूर्व मनोज ने हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ कैल्शियम के खिलाफ पोक्सो और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले में अनुज गवाह था। इसी विवाद के चलते हमला किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

चार नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा

पीड़ित पक्ष ने हिस्ट्रीशीटर आकाश उर्फ कैल्शियम पुत्र पप्पू, राजा पुत्र योगेंद्र दहिया, तनिष्क पुत्र कृष्णपाल तथा गौरव पुत्र रणवीर सहित दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Read

हरदोई में डीसीएम से बिजली का तार फंसने के बाद गिरा हुआ बिजली का पोल और दुर्घटनास्थल
हरदोई में बिजली पोल गिरने से कक्षा 9 की छात्रा रागिनी की दर्दनाक मौत
कुशीनगर: छात्रा ने शिक्षक को चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई बस अड्डे पर दर्दनाक हादसा: दो बसों के बीच फंसकर महिला की मौत, चालकों पर लापरवाही का आरोप
लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का बढ़ा जलस्तर, कटान से मकान ढहा, स्कूल खतरे में

पुलिस कर रही आरोपितों की तलाश

थानाध्यक्ष गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

Share on WhatsApp
TAGGED:Meerut Newsकरनावल हमलादो युवक घायलपुराना विवादमेरठ समाचारसरूरपुर थानाहिस्ट्रीशीटर आकाश
Previous Article अलीगढ़ के पड़ियावली गांव में आंगन विवाद पर पथराव और फायरिंग की घटना अलीगढ़ के पड़ियावली गांव में आंगन विवाद: पथराव, फायरिंग से दो घायल, पुलिसकर्मी भी चोटिल
Next Article होली पर नागिन धुन पर डांस करते इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा होली पर नागिन धुन पर लचकाई इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पतली कमरिया, वीडियो वायरल
Latest
हरतालिका तीज पर काशी के मंगला गौरी मंदिर में पूजा करती सुहागिन महिलाएं।

हरतालिका तीज पर काशी में आस्था का सैलाब: मंगला गौरी मंदिर में उमड़ी भीड़

विधायक सौरभ श्रीवास्तव भोगाबीर में नई सीवर लाइन के भूमि पूजन में नारियल फोड़ते हुए

भोगाबीर में सीवर व्यवस्था को नई दिशा: विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ

विधायक सौरभ श्रीवास्तव सुंदरपुर में सड़क निर्माण का शिलान्यास करते हुए

सुंदरपुर में 34.06 लाख से बदलेंगी सड़कों की तस्वीर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया शिलान्यास

काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने विश्वभूषण मिश्र और वरखा सिंह की प्रतीकात्मक तस्वीर

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्र का तबादला, वरखा सिंह बनीं वाराणसी की अपर नगर आयुक्त

माता पार्वती भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए तपस्या करती हुई या शिव-पार्वती की पूजा।

तीज व्रत: जानिए पूजा विधि, पौराणिक कथा, नियम और माता पार्वती की तपस्या का महत्व

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image