मिर्जापुर में सोमवार की आधी रात उस समय हड़कंप मच गया जब मां विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ 112 कंट्रोल रूम को एक कॉल आया, जिसमें कहा गया कि विंध्यवासिनी मंदिर में बम लगाया गया है और कुछ देर बाद इसे विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा। इसी दौरान मैहर देवी मंदिर को भी धमकी मिलने की बात सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में अफरा तफरी मच गई।
लखनऊ कंट्रोल रूम ने तुरंत यह जानकारी मिर्जापुर पुलिस को दी। इसके बाद देर रात ही पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता और खुफिया विभाग की टीम विन्ध्याचल पहुंची। रात 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 2 बजे तक विंध्यवासिनी मंदिर, अष्टभुजा मंदिर और कालीखोह मंदिर में विस्तृत तलाशी ली गई। मंदिर प्रांगण, परिक्रमा पथ, इंट्रेंस प्लाजा और चारों प्रमुख मार्गों पर सघन जांच की गई। खोज अभियान के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला, जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जांच के समानांतर फोन कॉल को ट्रेस कर धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाया गया। वह प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पीछे रहने वाला मयंक नामक युवक बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रयागराज पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि युवक लगभग 20 वर्ष से मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। इस कारण मामले की गहन जांच की जा रही है।
घटना के दौरान सीओ सिटी, बम निरोधक टीम, एलआईयू, एलीटेज विभाग, मंदिर सुरक्षा कर्मी और थाना विन्ध्याचल का पूरा स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। देर रात दो घंटे से अधिक समय तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।
थानाध्यक्ष विन्ध्याचल वेद प्रकाश पांडेय ने पुष्टि की कि लखनऊ कंट्रोल रूम से धमकी की सूचना मिलने के बाद तुरंत सभी तीनों मंदिरों की तलाशी कराई गई। उन्होंने बताया कि धमकी देने वाले युवक को प्रयागराज में पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर से प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन अब इस बात की भी जांच कर रहा है कि मानसिक रूप से बीमार बताए जा रहे युवक ने धमकी भरे कॉल क्यों किए और कहीं इस घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं है।
मिर्जापुर में विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मिर्जापुर में विंध्यवासिनी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया, हालांकि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Category: uttar pradesh mirzapur crime
LATEST NEWS
-
जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी तट पर सुनामी अलर्ट जारी, लोगों में दहशत
जापान के उत्तरी तट पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 09:09 PM
-
वाराणसी: समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
वाराणसी में समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर व नूतन पर सोशल मीडिया पर मानहानि का केस किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 07:53 PM
-
वाराणसी: मंदिरों में उगाही पर पुलिस का सख्त एक्शन, दो दिन में 43 दलाल गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिरों में श्रद्धालुओं से उगाही के आरोप में पुलिस ने दूसरे दिन 17 दलालों को गिरफ्तार किया.
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:59 PM
-
वाराणसी: कफ सिरप तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 7 करोड़ के रैकेट में 2 गिरफ्तार
वाराणसी में पुलिस ने फर्जी कागजातों से ड्रग लाइसेंस लेकर करोड़ों के अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो मुख्य कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:57 PM
-
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन, भव्य स्वागत
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया, जहां भव्य स्वागत और पारंपरिक रीति-रिवाजों से अभिनंदन हुआ।
BY : Palak Yadav | 08 Dec 2025, 02:43 PM
