रोहनिया पुलिस की कार्रवाई: बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

By
Dilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
3 Min Read
रोहनिया पुलिस ने 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी रोहित उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया।

रोहनिया पुलिस की कार्रवाई: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला रोहित उर्फ मोनू गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

कार्यालय पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना रोहनिया पुलिस ने “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त रोहित उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद किया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा एवं अपहृता की बरामदगी तथा वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में की गई। पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में थाना रोहनिया पुलिस टीम ने यह सफलता प्राप्त की।

20 फरवरी को दर्ज हुआ था मुकदमा

दिनांक 20 फरवरी 2026 को वादी ने थाना रोहनिया पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 18 फरवरी 2026 को विपक्षी मोनू उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना रोहनिया में मु0अ0सं0 0051/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान अभियुक्त की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय रही और तकनीकी साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई।

कोरौता बाजार से हुई गिरफ्तारी

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 21 फरवरी 2026 को समय करीब 10:00 बजे थाना लोहता क्षेत्र के कोरौता बाजार में घेराबंदी कर रोहित उर्फ मोनू पुत्र शम्भू निवासी देल्हना थाना रोहनिया जनपद वाराणसी, उम्र करीब 21 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही मुकदमे से संबंधित अपहृता/पीड़िता, उम्र करीब 14 वर्ष, को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पीड़िता की चिकित्सीय जांच तथा अन्य आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

अभियुक्त का विवरण

नाम: रोहित उर्फ मोनू पुत्र शम्भू
निवासी: देल्हना थाना रोहनिया जनपद वाराणसी
उम्र: करीब 21 वर्ष

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 0051/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह, थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उपनिरीक्षक महेन्द्र यादव, थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
3. कांस्टेबल सुनील कुमार, थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।
4. महिला कांस्टेबल विजय भारती, थाना रोहनिया कमिश्नरेट वाराणसी।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि नाबालिगों से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे और पीड़ितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।