News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • वाराणसी पुलिस
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
संभल राइस मिल हादसा: जहरीली गैस से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सुरक्षा पर सवाल
चंदौली : 1.25 करोड़ का 501 किलो गांजा बरामद, बिहार के 2 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली: नहर में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत, बेलवानी गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा, मातम
रामनगर में कांजी हाउस की मांग बुलंद, पशुपालकों ने महापौर से लगाई गुहार, बढ़ीं मुश्किलें
लखनऊ अग्निकांड: प्रशासन जागा पर बड़ा सवाल बरकरार, क्या कोचिंग सील करने से सुरक्षित होंगे छात्र?
आकाश दीप बने दूल्हा: वाराणसी के ताज गंगेज में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
लखनऊ अग्निकांड: रामनगर में मासूमों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, विश्व हिंदू महासंघ ने निकाला कैंडल मार्च
रामनगर में विधायक सौरभ श्रीवास्तव की जनसुनवाई: जनता की उम्मीदों का मंच, समस्याओं का समाधान
वाराणसी: घर के बाहर बुलाकर 55 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला, सिर फटा, CCTV में कैद घटना
आगरा के आकाश इंस्टीट्यूट में आग: बड़ा हादसा टला, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Sonbhadra

सोनभद्र: पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला

Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
Last updated: 26/03/2026 17:22
By
Mridul Kumar Tiwari
Mridul Kr Tiwari Editor in Chief News Report Newspaper
ByMridul Kumar Tiwari
Mridul Kumar Tiwari is the Editor-in-Chief of News Report, a registered Hindi newspaper dedicated to credible, independent, and public-interest journalism. He oversees editorial operations, newsroom standards,...
Follow:
Share
2 Min Read
सोनभद्र में पत्नी की हत्या के आरोपी पति की गिरफ्तारी
पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया।
Contents
  • सोनभद्र में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला
  • मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
  • सब्बल से हमला कर की हत्या
  • घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार
  • पुलिस टीम की रही सक्रिय भूमिका

सोनभद्र में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सब्बल से किया था हमला

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार सिरसोती ग्राम पंचायत के महुआबारी टोला में मंगलवार की रात 26 वर्षीय सुमन देवी का अपने पति कन्हैया कुमार से मोबाइल फोन पर बात करने और देखने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठा लिया।

सब्बल से हमला कर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपी पति कन्हैया कुमार ने पास में रखे लोहे के सब्बल से पत्नी के सिर पर वार किया और फिर पेट में भी हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुमन देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे और महिला को धनवंतरि चिकित्सालय, बीजपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सिरसोती तिराहे के पास बरन नदी जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

More Read

वाराणसी में घर के बाहर हुए हमले में घायल व्यक्ति, सिर पर चोट और पट्टी
वाराणसी: घर के बाहर बुलाकर 55 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला, सिर फटा, CCTV में कैद घटना
वाराणसी: वक्फ संपत्ति पर कब्जे के आरोप में आजम नामक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार के इनामी गो तस्कर समेत 3 गिरफ्तार, दो घायल
सदर तहसील में रिश्वतखोरी पर एंटी करप्शन का शिकंजा: राजस्व निरीक्षक 5 हजार लेते गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की रही सक्रिय भूमिका

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह यादव और कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया।

More Read

वाराणसी में हत्या के बाद घटनास्थल पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करती हुई
वाराणसी: बेटे के मांगलिक कार्यक्रम से पहले पिता की गोली मारकर हत्या, सनसनी
जीएसटी अधिकारी के घर करोड़ों की चोरी: पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
काशी की साख पर सवाल: नमो घाट की घटना ने सुरक्षा पर उठाए गंभीर सवाल
एसएससी जीडी पेपर लीक पर बवाल: कानपुर में छात्रों का फूटा गुस्सा, हाईवे जाम
Share on WhatsApp
TAGGED:अपराधगिरफ्तारीपुलिसबीजपुरसब्बलसोनभद्रहत्या
Previous Article यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करते परीक्षक यूपी बोर्ड: 26-27 मार्च को मूल्यांकन स्थगित, 28 मार्च से फिर शुरू होगी कॉपियों की जांच
Next Article शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में मौके पर पहुंची पुलिस शाहाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से गहराया शक
Latest
संभल के बहजोई स्थित राइस मिल में हुए हादसे की जगह, जहां पुलिस और बचावकर्मी मौजूद हैं।

संभल राइस मिल हादसा: जहरीली गैस से 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत, सुरक्षा पर सवाल

चंदौली में पुलिस द्वारा बरामद 501 किलो गांजे की बोरियां और गिरफ्तार तस्कर

चंदौली : 1.25 करोड़ का 501 किलो गांजा बरामद, बिहार के 2 तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंदौली के बेलवानी गांव में नहर में डूबकर जान गंवाने वाले मासूम बच्चों आर्यन और अनुप्रिया के शोक संतप्त परिजन और ग्रामीण।

चंदौली: नहर में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत, बेलवानी गांव में दूसरे दिन भी पसरा रहा, मातम

रामनगर के पशुपालक कांजी हाउस की मांग को लेकर वाराणसी महापौर को ज्ञापन सौंपते हुए

रामनगर में कांजी हाउस की मांग बुलंद, पशुपालकों ने महापौर से लगाई गुहार, बढ़ीं मुश्किलें

लखनऊ में आग से क्षतिग्रस्त कोचिंग संस्थान या सुरक्षा जांच करते अधिकारी

लखनऊ अग्निकांड: प्रशासन जागा पर बड़ा सवाल बरकरार, क्या कोचिंग सील करने से सुरक्षित होंगे छात्र?

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.