News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • वाराणसी पुलिस
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • गिरफ्तारी
  • वाराणसी समाचार
LATEST NEWS
वाराणसी में शराबबंदी के दौरान अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
वाराणसी: PM मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी तेज, 13 स्थानों पर होगा अभिनंदन
वाराणसी: विंग्स ओवर गंगा एयर शो का रोमांच, राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान
चंदौली में डबल मर्डर से सनसनी: बोरे में बंद दो युवकों के शव माइनर-नाले में मिले
वाराणसी में ऐतिहासिक भरत मिलाप: राम-भरत के मिलन पर भावुक हुए श्रद्धालु
वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को स्कूल बंद, भरत मिलाप और चुनाव के कारण अवकाश
सामनेघाट पुल पर 4 बसों से भीषण जाम, वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस पर सवाल
वाराणसी रामलीला बाइक चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन सुपर स्प्लेंडर बरामद
मोतिहारी में दशहरा मेले से लौट रहे दंपती के साथ वारदात, पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म, 8 गिरफ्तार
काशी में मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्रि का समापन
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता ने घर के किचन में फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मातम

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 05/03/2026 15:25
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी में होली की रात चाट विक्रेता संदीप मोदनवाल ने की आत्महत्या
वाराणसी के मिर्जामुराद में होली की रात एक चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Contents
  • वाराणसी में चाट विक्रेता ने लगाई फांसी, होली की रात घर के किचन में मिला शव
  • किचन में पंखे की कुंडी से लगाई फांसी
  • सुबह पत्नी ने देखा तो मचा कोहराम
  • पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच
  • परिवार में मचा मातम

वाराणसी में चाट विक्रेता ने लगाई फांसी, होली की रात घर के किचन में मिला शव

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में होली की रात एक चाट विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कछवांरोड चौराहा के पास स्थित ठटरा गांव की है। मृतक की पहचान संदीप मोदनवाल (36) के रूप में हुई है, जो चाट और गोलगप्पे का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सुबह जब पत्नी ने किचन में जाकर देखा तो पति का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

किचन में पंखे की कुंडी से लगाई फांसी

मृतक संदीप मोदनवाल मिर्जामुराद थानांतर्गत कछवांरोड के ठटरा गांव निवासी श्यामलाल मोदनवाल का इकलौता पुत्र था। वह कछवांरोड चौराहा के पास ठेले पर चाट-गोलगप्पे की दुकान लगाता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात वह पत्नी को ससुराल से लेकर घर लौटा था। रात में दोस्तों से मिलने के बाद घर आया और पत्नी तथा बच्चों के साथ कमरे में सो गया।

रात में किसी समय वह कमरे से सटे किचन में चला गया। वहां कुर्सी पर खड़े होकर पंखे की कुंडी के सहारे गमछे से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

सुबह पत्नी ने देखा तो मचा कोहराम

सुबह जब पत्नी अंजली की नींद खुली और वह किचन में गई तो पति का शव फांसी के फंदे से लटकता देख सन्न रह गई। उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

More Read

वाराणसी में अवैध शराब जब्त करती पुलिस और गिरफ्तार आरोपी
वाराणसी में शराबबंदी के दौरान अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
वाराणसी: PM मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी तेज, 13 स्थानों पर होगा अभिनंदन
वाराणसी: विंग्स ओवर गंगा एयर शो का रोमांच, राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान
वाराणसी में ऐतिहासिक भरत मिलाप: राम-भरत के मिलन पर भावुक हुए श्रद्धालु

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने की जांच

सूचना मिलने पर मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय, कछवांरोड चौकी प्रभारी रामचंद्र यादव और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि स्थानीय लोगों में चर्चा है कि संदीप पिछले कुछ दिनों से किसी कारणवश मानसिक तनाव में था।

परिवार में मचा मातम

मृतक अपने पीछे पत्नी अंजली, 13 वर्षीय पुत्र यश और 8 वर्षीय पुत्री परी को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

More Read

वाराणसी में बंद स्कूल का गेट, भरत मिलाप या चुनाव का पोस्टर
वाराणसी में 22 और 23 अक्टूबर को स्कूल बंद, भरत मिलाप और चुनाव के कारण अवकाश
सामनेघाट पुल पर 4 बसों से भीषण जाम, वाराणसी में ट्रैफिक व्यवस्था और पुलिस पर सवाल
वाराणसी रामलीला बाइक चोरी: दो आरोपी गिरफ्तार, तीन सुपर स्प्लेंडर बरामद
काशी में मां सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्रि का समापन
Share on WhatsApp
TAGGED:आत्महत्याचाट विक्रेतामानसिक तनावमिर्जामुरादवाराणसीसंदीप मोदनवालहोली
Previous Article वाराणसी आईपी मॉल के पास अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार वाराणसी: आईपी मॉल के पास अश्लील हरकतें करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने टाला बड़ा विवाद
Next Article वाराणसी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी होली मनाते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में हर्षोल्लास से खेली गई होली, रंगों में सराबोर हुए अधिकारी-कर्मचारी
Latest
वाराणसी में अवैध शराब जब्त करती पुलिस और गिरफ्तार आरोपी

वाराणसी में शराबबंदी के दौरान अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 24 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

वाराणसी: PM मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी तेज, 13 स्थानों पर होगा अभिनंदन

वाराणसी में गंगा घाटों के ऊपर उड़ते राफेल और सुखोई लड़ाकू विमान

वाराणसी: विंग्स ओवर गंगा एयर शो का रोमांच, राफेल-सुखोई की गर्जना से गूंजा काशी का आसमान

पुलिस अधिकारी चंदौली में माइनर और नाले के पास बोरे में बंद मिले शवों की जांच करते हुए

चंदौली में डबल मर्डर से सनसनी: बोरे में बंद दो युवकों के शव माइनर-नाले में मिले

वाराणसी में भरत मिलाप लीला के दौरान राम और भरत का भावुक मिलन

वाराणसी में ऐतिहासिक भरत मिलाप: राम-भरत के मिलन पर भावुक हुए श्रद्धालु

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.

Share Newspaper Image

Preparing image…

Newspaper preview
⬇ Download Image