वाराणसी: चितईपुर पुलिस की तत्परता, मानसिक अस्वस्थ बच्ची को परिवार से मिलाया

By
Savan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
3 Min Read
चितईपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ 13 वर्षीय गुमशुदा बालिका को सकुशल परिजनों को सौंपा।

चितईपुर पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ 13 वर्षीय गुमशुदा बालिका को खोजकर परिजनों को सौंपा

कमिश्नरेट वाराणसी के काशी जोन अंतर्गत थाना चितईपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मानसिक रूप से अस्वस्थ गुमशुदा नाबालिग बालिका को सकुशल खोजकर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध नियंत्रण एवं गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना चितईपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया।

चितईपुर तिराहे पर भटकती मिली बालिका

दिनांक 20 फरवरी 2026 को लगभग 13 वर्षीया एक नाबालिग बालिका अपने निवास स्थान से बिछड़कर चितईपुर तिराहे पर भटकती हुई मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना चितईपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका से नाम-पता पूछने का प्रयास किया।

बालिका मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी और अपने पिता के नाम के अलावा अन्य कोई जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संभावित क्षेत्रों में संपर्क स्थापित किया।

सीसीटीवी और स्थानीय जांच से मिला सुराग

लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने बालिका के परिजनों से संपर्क स्थापित किया। उन्हें थाना चितईपुर बुलाया गया, जहां आवश्यक पुष्टि के बाद नाबालिग बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।

अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजन भावुक हो उठे। उन्होंने थाना चितईपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार गौतम, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उपनिरीक्षक श्री राम स्वरूप सिंह, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. हेड कांस्टेबल सतीशचंद्र यादव, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. हेड कांस्टेबल चंद्रपाल, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. महिला हेड कांस्टेबल सीमा सरोज, थाना चितईपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। किसी भी लापता व्यक्ति के संबंध में सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।