वाराणसी के जिला एवं सत्र न्यायालय की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम बेंच ने गुरुवार को एक दशक पुराने हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया। अदालत ने बनारस बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष इंद्र देव मिश्रा के बेटे नीरज मिश्रा की जहर देकर हत्या करने के दोषी चार अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनमें एक अधिवक्ता भी शामिल है। अदालत ने सभी दोषियों को कठोर आजीवन कारावास के साथ प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विशेष न्यायाधीश विनोद प्रसाद की अदालत ने अभियुक्त पूनम मिश्रा, भूपेंद्र नाथ तिवारी, अधिवक्ता प्रमोद त्रिपाठी और नरेंद्र त्रिपाठी उर्फ शिब्लू को दोषी पाया। अदालत ने कहा कि इन सभी ने आपसी षड्यंत्र और धोखाधड़ी के तहत इस हत्या को अंजाम दिया। अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक रोहित मौर्य ने पक्ष रखा, जबकि वादी की ओर से अधिवक्ता राजेंद्र कुमार सिंह और सुधांशु गुप्ता ने पैरवी की।
मामला वर्ष 2015 का है। 17 अक्टूबर 2015 को नीरज मिश्रा अपने मित्र भूपेंद्र तिवारी के साथ बरही में आयोजित एक कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि रास्ते में नीरज को गिलास में नुआन पॉइजन मिलाकर शराब पिलाई गई। रात में घर लौटने पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, मुंह से झाग आने लगा और वे बेहोश हो गए। परिजन तुरंत उन्हें बीएचयू अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ से मौत की पुष्टि हुई। मृतक के जीजा वेद प्रकाश पांडे ने इस मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि भूपेंद्र नाथ तिवारी और अन्य अभियुक्तों ने सुनियोजित तरीके से यह षड्यंत्र रचा था। गवाहों के अनुसार, घटना से पहले भूपेंद्र ने शराब में कुछ मिलाते हुए देखा गया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इस हत्या के पीछे एक जमीन विवाद मुख्य कारण था। पूनम मिश्रा और उनके पति की 23 बिस्वा जमीन थी, जिसमें जाने का रास्ता नहीं था। नीरज मिश्रा ने रास्ता देने के बदले दो बिस्वा जमीन 29 लाख रुपये में खरीदने का समझौता किया था। पूनम मिश्रा ने रकम लेने के बावजूद जमीन देने से इंकार कर दिया। जब नीरज ने विरोध किया तो उन्हें 29 लाख का चेक दिया गया जो बैंक में अनादृत हो गया। इसके बाद नीरज ने अदालत में मामला दायर कर दिया। इसी से नाराज होकर पूनम मिश्रा ने अन्य आरोपियों के साथ षड्यंत्र कर उनकी हत्या करवा दी।
अदालत में अभियोजन पक्ष ने कुल 13 गवाह प्रस्तुत किए, जिन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए साक्ष्य दिए। गवाहों और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने चारों आरोपियों को दोषी करार दिया और उम्रकैद की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि यह घटना विश्वासघात और लालच का संगम है, जिसे किसी भी स्थिति में माफ नहीं किया जा सकता।
इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की सांस ली। नीरज मिश्रा के भाई संजय मिश्रा और जीजा वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि लंबे समय के बाद न्याय मिला है और यह फैसला अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों के लिए मिसाल बनेगा।
वाराणसी: नीरज मिश्रा हत्याकांड में चार दोषियों को आजीवन कारावास, एक अधिवक्ता भी शामिल

वाराणसी की कोर्ट ने एक दशक पुराने नीरज मिश्रा हत्याकांड में चार दोषियों को आजीवन कारावास और एक-एक लाख रुपये अर्थदंड सुनाया।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
आईआईटी बीएचयू ने स्टार्टअप सीड फंड समारोह में आठ स्टार्टअप्स को करोड़ों की फंडिंग दी
आईआईटी बीएचयू ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए आठ स्टार्टअप्स को एक करोड़ अस्सी लाख से अधिक की सीड फंडिंग प्रदान की है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:27 PM
-
केंद्रीय बजट से पहले घाटे का बजट चर्चा में, जानें इसके नफा-नुकसान
एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होगा, जिसके साथ घाटे के बजट की चर्चा तेज है; यह हमेशा नकारात्मक नहीं होता।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 01:18 PM
-
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से होगी शुरू, एयर इंडिया एक्सप्रेस संभालेगी कमान
वाराणसी से बैंकाक की सीधी विमान सेवा 1 फरवरी से शुरू होगी, एयर इंडिया एक्सप्रेस मात्र 8 हजार में पहुंचाएगी गंतव्य।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:42 PM
-
वाराणसी: दालमंडी में बुलडोजर चला, व्यापारियों में भय और अनिश्चितता का माहौल
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर कार्रवाई से व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय, आजीविका पर गहरा संकट मंडराया है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:28 PM
-
कुमार सानू ने प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद, संत ने बताए पूर्वजन्म के पुण्य कर्मों का फल
प्रसिद्ध गायक कुमार सानू ने संत प्रेमानंद से आशीर्वाद लिया, संत ने कहा यह ख्याति पूर्व जन्मों के पुण्य कर्मों का फल है।
BY : Palak Yadav | 13 Jan 2026, 12:10 PM