News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे
वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज
वाराणसी: रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बढ़ाया उत्साह
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक

Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
Last updated: 10/02/2026 23:27
By
Dilip Kumar
Dilip Kumar Associate Editor News Report Newspaper
ByDilip Kumar
Dilip Kumar is the Associate Editor at News Report, a registered Hindi newspaper committed to ethical, factual, and responsible journalism. He plays a key role in...
Follow:
Share
5 Min Read
वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल साइबर अपराध समीक्षा बैठक में
साइबर अपराध पर वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा बैठक
Contents
  • साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा गोष्ठी
  • समीक्षा गोष्ठी में साइबर सेल की उपलब्धियों पर चर्चा
  • म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम कारोबार पर सख्त कार्रवाई
  • साइबर फ्रॉड की राशि पीड़ितों को वापस दिलाने में बड़ी सफलता
  • मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई
  • शिकायतों के निस्तारण दर में उल्लेखनीय सुधार
  • लीन टाइम घटाकर 14 मिनट करना बड़ी उपलब्धि
  • आईएमईआई और मोबाइल ब्लॉकिंग पर विशेष निर्देश
  • प्रतिबिम्ब पोर्टल के लिए नए सेल का गठन
  • समन्वय पोर्टल पर पूर्ण विवरण अनिवार्य
  • साइबर अपराध मामलों की साप्ताहिक गुणवत्ता समीक्षा
  • आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान
  • समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल की समीक्षा गोष्ठी

कमिश्नरेट वाराणसी में साइबर अपराध नियंत्रण और त्वरित निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा साइबर सेल तथा जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारियों के साथ बैठक कर साइबर अपराधों की प्रगति का आकलन किया गया।

समीक्षा गोष्ठी में साइबर सेल की उपलब्धियों पर चर्चा

समीक्षा के दौरान वर्ष 2025 में साइबर अपराध के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई को रेखांकित किया गया। पुलिस आयुक्त द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में छह अवैध कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ कर 76 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। ये कॉल सेंटर वाराणसी से संचालित होकर देश और विदेश के लोगों को ठग रहे थे। इस प्रकार की कार्रवाई वाराणसी पुलिस द्वारा पहली बार की गई।

म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम कारोबार पर सख्त कार्रवाई

समीक्षा में यह भी बताया गया कि म्यूल अकाउंट खोलने वाले 44 अभियुक्तों को चिन्हित कर जेल भेजा गया। इसके साथ ही फर्जी नाम से सिम कार्ड बेचने वाली 15 फर्मों के विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की गई।

साइबर फ्रॉड की राशि पीड़ितों को वापस दिलाने में बड़ी सफलता

पुलिस आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि वर्ष 2025 में साइबर सेल द्वारा 9.5 करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड राशि पीड़ितों को वापस कराई गई। वहीं 01 जनवरी 2026 से 10 फरवरी 2026 तक लगभग एक करोड़ रुपये की साइबर फ्रॉड राशि को होल्ड और फ्रीज कराया गया है।

मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई

वर्ष 2025 से अब तक साइबर अपराध में लिप्त 5273 मोबाइल नंबर ब्लॉक किए गए हैं। इसके साथ ही 1290 मोबाइल फोन के आईएमईआई डिएक्टिवेट किए गए तथा 115 फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय किए गए।

More Read

वाराणसी में लोग हाथों में बैनर लेकर पैदल चलते हुए, उनके पीछे साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन
वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे
वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR

शिकायतों के निस्तारण दर में उल्लेखनीय सुधार

समीक्षा के दौरान साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर भी चर्चा की गई। शिकायतों के डिस्पोजल रेट को 44 प्रतिशत से बढ़ाकर 87 प्रतिशत किए जाने पर पुलिस आयुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य की सराहना की।

लीन टाइम घटाकर 14 मिनट करना बड़ी उपलब्धि

पूर्व में आयोजित गोष्ठी में पुलिस आयुक्त द्वारा शिकायतों के लीन टाइम को कम करने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के प्रभावी अनुपालन से लीन टाइम चार घंटे से घटकर मात्र 14 मिनट रह गया है, जिसे एक सराहनीय उपलब्धि बताया गया।

आईएमईआई और मोबाइल ब्लॉकिंग पर विशेष निर्देश

पुलिस आयुक्त द्वारा आईएमईआई ब्लॉकिंग मोबाइल नंबर ब्लॉकिंग लीन अमाउंट वृद्धि तथा प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। फर्जी पीओएस मशीन और अवैध रूप से सिम जारी करने वाले संचालकों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

More Read

वाराणसी बिजली विभाग वर्कशॉप में आग की लपटें और मृत लाइनमैन रामजी सोनकर का परिवार
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज
वाराणसी: रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बढ़ाया उत्साह
सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने काशी विश्वनाथ में किए दर्शन, गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

प्रतिबिम्ब पोर्टल के लिए नए सेल का गठन

साइबर अपराधों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए प्रतिबिम्ब पोर्टल हेतु एक नवीन सेल का गठन किया गया है। इस सेल की नियमित समीक्षा स्वयं पुलिस आयुक्त द्वारा की जाएगी।

समन्वय पोर्टल पर पूर्ण विवरण अनिवार्य

सभी प्रकरणों में अभियुक्तों का पूर्ण और सही विवरण समन्वय पोर्टल पर अनिवार्य रूप से भरने के निर्देश दिए गए। इससे साइबर अपराधियों का समुचित डाटाबेस तैयार होगा और भविष्य में प्रभावी मॉनिटरिंग संभव हो सकेगी।

साइबर अपराध मामलों की साप्ताहिक गुणवत्ता समीक्षा

साइबर फ्रॉड के प्रत्येक प्रकरण की गुणवत्ता आधारित गहन समीक्षा कर कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस कार्य की साप्ताहिक समीक्षा जोन के साइबर नोडल प्रभारी द्वारा की जाएगी।

आमजन को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूकता अभियान

पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए कि आमजनमानस को साइबर अपराधों से बचाने के लिए सोशल मीडिया गोष्ठियों विद्यालयों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

समीक्षा गोष्ठी में वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

इस समीक्षा गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस आयुक्त अपराध श्री आलोक प्रियदर्शी अपर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध श्रीमती नीतू सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on WhatsApp
TAGGED:Crime ControlCyber CellCyber CrimeMohit Agrawalपुलिस बैठकवाराणसी पुलिससाइबर अपराध
Previous Article वाराणसी के सिगरा इलाके में होटल सिटी इन का बाहरी दृश्य जहां भाई-बहन ने आत्महत्या की सिगरा थाना अंतर्गत होटल में काशी भ्रमण के बाद भाई-बहन ने की आत्महत्या, जांच जारी
Next Article वाराणसी दालमंडी क्षेत्र में ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक बल तैनात वाराणसी: दालमंडी में ध्वस्तीकरण के बीच सुरक्षा अलर्ट, प्रशासन ने मीडिया प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध
Latest
वाराणसी में लोग हाथों में बैनर लेकर पैदल चलते हुए, उनके पीछे साइकिल और इलेक्ट्रिक वाहन

वाराणसी: नगर निगम की अनुकरणीय पहल, अब हर शनिवार नो फ्यूल डे

वाराणसी अदालत में एक व्यक्ति को जमानत मिलने के बाद राहत की मुद्रा में दिखाया गया।

वाराणसी: 10 साल पुराने NDPS केस में राजकुमार यादव को मिली बड़ी राहत, अदालत ने दी जमानत

योगी आदित्यनाथ मंत्रियों को संबोधित करते हुए, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए।

योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ

वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की एक पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.