वाराणसी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से जन्मी नवजात बच्ची ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। सुबह करीब छह बजे हुई इस दर्दनाक घटना से पीड़िता का परिवार गहरे सदमे में है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और नवजात के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला सात दिन पुराना है, जब पीड़िता को अचानक पेट में दर्द की शिकायत हुई थी। बीते सोमवार की रात करीब 12 बजे परिजन, मामी-मामा और रिश्तेदार उसे ऑटो से पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में डुबकियां बाजार के पास उसकी हालत और बिगड़ गई। इस बीच ऑटो चालक ने नजदीक के एक निजी क्लीनिक पर ले जाने की कोशिश की। वहीं पर पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया।
क्लीनिक में आवश्यक सुविधाएं न होने के कारण परिजन बेहद परेशान हो उठे। उन्होंने 108 नंबर पर एम्बुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन मदद नहीं मिली। अंततः मजबूर होकर वे ऑटो से ही पीड़िता को पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के बाद पीड़िता और बच्ची को छुट्टी मिल गई और पीड़िता अपने मामा के गांव पहुंच गई।
बच्ची के जन्म के बाद से ही पीड़िता के परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने उसके मामा के घर पर दो कांस्टेबल और एक महिला आरक्षी की तैनाती की थी। पीड़िता के मामा ने बताया कि शनिवार रात तक बच्ची सामान्य थी, लेकिन रविवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह कुछ ही देर में चल बसी।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि नवजात बच्ची के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल सकेगी।
गौरतलब है कि इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रशासन विशेष निगरानी रख रहा है। बच्ची की मौत से पूरा परिवार शोक में डूबा है और गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है।
वाराणसी: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से जन्मी नवजात बच्ची का निधन, पुलिस ने पोस्मार्टम के लिए भेजा शव

वाराणसी में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से जन्मी नवजात बच्ची का सुबह निधन, परिवार सदमे में, पुलिस जांच जारी।
Category: uttar pradesh varanasi crime
LATEST NEWS
-
वाराणसी: घने कोहरे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्री सुरक्षित उतारे गए
वाराणसी में घने कोहरे के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द, यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटलों में ठहराया गया।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 02:08 PM
-
वाराणसी में ठंड का कहर, मंडलीय अस्पताल में बढ़े मरीज, OPD में भारी भीड़
वाराणसी में बढ़ती ठंड और कोहरे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मंडलीय अस्पताल में सर्दी-जुकाम व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 02:02 PM
-
हस्तिनापुर को श्रापित बताने पर राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा
हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताने वाले मंत्री दिनेश खटीक के बयान पर सियासत गरमाई, भाजपा ने निजी विचार बताया।
BY : Pradyumn Kant Patel | 26 Dec 2025, 01:51 PM
-
कफ सीरप तस्करी मामला: शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम, 38 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
कोडीन कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर इनाम बढ़कर पचास हजार, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 01:44 PM
-
लखनऊ: पीएम कार्यक्रम के बाद सजावटी गमले उठाए जाने की घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में पीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सजावटी गमलों की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 12:35 PM
