वाराणसी: सूबे के मुखिया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में इस वर्ष भी “हर घर तिरंगा” अभियान को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी के साथ भव्य और दिव्य रूप में मनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने 4 लाख 75 हजार राष्ट्रीय ध्वज घर-घर पहुंचाने की योजना बनाई है। ये तिरंगे 13 से 15 अगस्त के बीच घरों, सरकारी-अर्द्ध सरकारी कार्यालयों, निजी संस्थानों और भवनों पर शान से लहराएंगे।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि 13 अगस्त को जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से प्रारंभ होकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक निकाली जाएगी। इस यात्रा में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी ऐतिहासिक झांकियां और प्रस्तुतियां पेश करेंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथाओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास होगा।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने जानकारी दी कि अभियान के तहत तिरंगों के निर्माण में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिलाओं द्वारा 2 लाख 25 हजार और डूडा से संबद्ध महिलाओं द्वारा लगभग 2 लाख 50 हजार तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। इन तिरंगों का वितरण ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि अभियान का लाभ हर घर तक पहुंच सके।
सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, 13 से 15 अगस्त के बीच सभी को प्रेरित किया जाएगा कि वे अपने घरों, संस्थानों और कार्यस्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं, जिससे आज़ादी का अमृत महोत्सव और भी गरिमामय हो सके। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल देशभक्ति की भावना मजबूत होगी, बल्कि समाज में एकता और सहयोग का संदेश भी फैलेगा।
वाराणसी: हर घर तिरंगा अभियान, लाखों घरों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

वाराणसी में स्वतंत्रता दिवस हेतु हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां जोरों पर हैं, 4.75 लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित होंगे।
Category: uttar pradesh varanasi independence day
LATEST NEWS
-
वाराणसी: घने कोहरे से मुंबई जाने वाली फ्लाइट रद्द, यात्री सुरक्षित उतारे गए
वाराणसी में घने कोहरे के कारण मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान रद्द, यात्रियों को सुरक्षित उतारकर होटलों में ठहराया गया।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 02:08 PM
-
वाराणसी में ठंड का कहर, मंडलीय अस्पताल में बढ़े मरीज, OPD में भारी भीड़
वाराणसी में बढ़ती ठंड और कोहरे से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, मंडलीय अस्पताल में सर्दी-जुकाम व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 02:02 PM
-
हस्तिनापुर को श्रापित बताने पर राजनीतिक हलचल तेज, भाजपा ने बयान से पल्ला झाड़ा
हस्तिनापुर को श्रापित भूमि बताने वाले मंत्री दिनेश खटीक के बयान पर सियासत गरमाई, भाजपा ने निजी विचार बताया।
BY : Pradyumn Kant Patel | 26 Dec 2025, 01:51 PM
-
कफ सीरप तस्करी मामला: शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम, 38 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क
कोडीन कफ सीरप तस्करी के आरोपी शुभम जायसवाल पर इनाम बढ़कर पचास हजार, 38 करोड़ की संपत्ति जब्त होगी।
BY : Palak Yadav | 26 Dec 2025, 01:44 PM
-
लखनऊ: पीएम कार्यक्रम के बाद सजावटी गमले उठाए जाने की घटना का वीडियो वायरल
लखनऊ में पीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सजावटी गमलों की चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
BY : Aakash Tiwari (Mridul) | 26 Dec 2025, 12:35 PM
