News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • पुलिस कार्रवाई
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार
वाराणसी: नाला सफाई में लापरवाही पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, ठेकेदार व जेई पर गिरी गाज
वाराणसी: रामनगर प्रीमियर लीग सीजन 3 का भव्य आगाज, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बढ़ाया उत्साह
नीट यूजी 2026 रद्द: पेपर लीक की आशंका, सरकार का बड़ा फैसला, जल्द आएंगी नई तारीखें
1991 आर्थिक संकट: जब खाली तिजोरी के बीच सोने ने बचाई थी भारत की साख
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

कैंट स्टेशन के सामने फ्लाईओवर बीम में घुसा युवक, फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 09/02/2026 19:33
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
वाराणसी लहरतारा-चौकाघाट फ्लाईओवर पर युवक पत्थर फेंकता हुआ
वाराणसी फ्लाईओवर पर युवक को फायर ब्रिगेड ने सुरक्षित नीचे उतारा

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी के लहरतारा–चौकाघाट फ्लाईओवर पर सोमवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक विक्षिप्त युवक फ्लाईओवर के बीम में घुस गया और राहगीरों पर पत्थर फेंकने लगा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया।

घटना दोपहर लगभग 03.00 बजे की बताई जा रही है। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने फ्लाईओवर के पिलर संख्या 55 पर युवक के चढ़े होने की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि युवक बिना किसी स्पष्ट कारण के नीचे से गुजर रहे लोगों और वाहनों की ओर पत्थर फेंक रहा था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी।

सूचना मिलते ही रोडवेज पुलिस चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल विभाग की टीम ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू की। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने सीढ़ी और रस्सी की मदद से फ्लाईओवर के बीम तक पहुंच बनाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

युवक को नीचे लाए जाने के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। लोग युवक की हरकतों और उसकी मानसिक स्थिति को लेकर आशंकित नजर आए। फायर ब्रिगेड द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू के बाद युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई और उसकी मानसिक स्थिति का आकलन किया गया। पुलिस की ओर से बताया गया कि आगे आवश्यक चिकित्सकीय और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते फायर ब्रिगेड और पुलिस की कार्रवाई नहीं होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही स्थानीय नागरिकों ने फ्लाईओवर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

More Read

वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी
वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश
वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR
देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष
वाराणसी: बिजली विभाग का काला दिन, सरकारी संपत्ति राख तो कही उजड़ गया एक परिवार

बताया जा रहा है कि फ्लाईओवर के ऊपर अक्सर युवकों का जमावड़ा लगा रहता है और कई बार शराब के नशे में धुत लोग वाहनों को खड़ा कर मनमानी करते देखे गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोडवेज चौकी पुलिस द्वारा नियमित गश्त नहीं की जाती और मनचलों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के अभाव में ऐसी घटनाएं बार बार सामने आ रही हैं।

इस घटना ने एक बार फिर फ्लाईओवर और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी और गश्त बढ़ाने की जरूरत को उजागर कर दिया है, ताकि भविष्य में इस तरह की अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके।

Share on WhatsApp
TAGGED:Breaking NewsStone PeltingUttar Pradesh Newsपुलिसफायर ब्रिगेडफ्लाईओवरवाराणसी
Previous Article विंध्याचल मंदिर परिसर में पुलिस द्वारा दिव्यांग व्यक्ति से मारपीट का दृश्य विंध्याचल मंदिर परिसर में दिव्यांग से मारपीट का वीडियो वायरल, दरोगा लाइन हाजिर
Next Article वाराणसी कोर्ट में दुष्कर्म मामले में दोषी को सजा सुनाते हुए जज वाराणसी: दुष्कर्म मामले में अभियुक्त को सात साल की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Latest
योगी आदित्यनाथ मंत्रियों को संबोधित करते हुए, मितव्ययिता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए।

योगी सरकार का सादगी मंत्र: मंत्रियों को मितव्ययिता, पर्यावरण संरक्षण व जनसेवा का पाठ

वाराणसी में बीएचयू चौराहे पर सड़क पर कूड़ा बिखेरकर प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

वाराणसी: सफाईकर्मियों का उग्र प्रदर्शन, सड़क पर कूड़ा बिखेरा, वेतन कटौती से आक्रोश

अखिलेश यादव और प्रतीक यादव की एक पुरानी तस्वीर जिसमें दोनों साथ दिख रहे हैं।

लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन

वाराणसी रामनगर में बन रही घटिया इंटरलॉकिंग सड़क और उस पर खड़े पुलिस व डूडा अधिकारी।

वाराणसी: भ्रष्टाचार पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, घटिया सड़क निर्माण में ठेकेदारों पर FIR

न्यायालय परिसर में पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह की फाइल फोटो

देवकली पंप कैनाल कांड: 36 साल बाद अदालत में पेश हुए बृजेश सिंह, खुद को बताया निर्दोष

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.