वाराणसी: मिर्जामुराद क्षेत्र के कछवां कपसेठी मार्ग पर मंगलवार पूर्वान्ह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जोगियापुर गांव के पास अर्टिगा कार की तेज रफ्तार टक्कर से मोपेड सवार संतलाल यादव उर्फ कंकड़ (50) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी राधा देवी और आठ माह का मासूम नाती अमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार संतलाल अपने नाती को दवा दिलाने के लिए पत्नी के साथ मोपेड पर सवार होकर छतेरी जा रहे थे। घर से लगभग एक किमी दूर जैसे ही वे कछवां रोड पर मुड़े, कपसेठी की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संतलाल सड़क पर गिरते ही दम तोड़ बैठे। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे चोट और गंभीर हो गई।
दुर्घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। एसीपी और एसडीएम भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, हालांकि टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है और पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।
घटना की खबर लगते ही संतलाल के घर में चीख पुकार मच गई। परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई देवचंद यादव ग्रामप्रधान हैं, जिनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। पत्नी राधा देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है, जबकि मासूम अमन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
संतलाल अपने पीछे दो पुत्र दीपक और प्रदीप, तथा दो पुत्रियां बीना देवी और रेखा देवी को छोड़ गए हैं। हादसे ने पूरे गांव को दुख और सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
वाराणसी: तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से मोपेड सवार की मौत, पत्नी व नाती घायल

वाराणसी के मिर्जामुराद में तेज रफ्तार अर्टिगा ने मोपेड सवार को टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई और पत्नी-नाती घायल हुए।
Category: uttar pradesh varanasi accident
LATEST NEWS
-
जापान में 7.2 तीव्रता का भूकंप, उत्तरी तट पर सुनामी अलर्ट जारी, लोगों में दहशत
जापान के उत्तरी तट पर 7.2 तीव्रता का भूकंप, तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 09:09 PM
-
वाराणसी: समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
वाराणसी में समाजसेवी अम्बरीष सिंह भोला ने पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर व नूतन पर सोशल मीडिया पर मानहानि का केस किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 07:53 PM
-
वाराणसी: मंदिरों में उगाही पर पुलिस का सख्त एक्शन, दो दिन में 43 दलाल गिरफ्तार
काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिरों में श्रद्धालुओं से उगाही के आरोप में पुलिस ने दूसरे दिन 17 दलालों को गिरफ्तार किया.
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:59 PM
-
वाराणसी: कफ सिरप तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 7 करोड़ के रैकेट में 2 गिरफ्तार
वाराणसी में पुलिस ने फर्जी कागजातों से ड्रग लाइसेंस लेकर करोड़ों के अवैध कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो मुख्य कारोबारियों को गिरफ्तार किया।
BY : SANDEEP KR SRIVASTAVA | 08 Dec 2025, 06:57 PM
-
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने किया काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन, भव्य स्वागत
काशी तमिल संगमम् के चौथे समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया, जहां भव्य स्वागत और पारंपरिक रीति-रिवाजों से अभिनंदन हुआ।
BY : Palak Yadav | 08 Dec 2025, 02:43 PM
