News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • उत्तर प्रदेश
  • Uttar Pradesh News
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
तमिलनाडु: सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
वाराणसी: रेलवे ट्रैक पर मिली एके-47 से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
वाराणसी: UGC का बाप लिखी बाइक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त
वाराणसी: रामनगर मंडल के भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस
लखीमपुर खीरी: कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, मई से नई दरे और स्मार्ट मीटर झंझट हुआ खत्म
लखनऊ: आतंकी साजिश में दुबई कनेक्शन और पुरानी जांच पर सवाल, एटीएस ने किया खुलासा
गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन, नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान
वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा
बॉलीवुड: धुरंधर 2 ने 18 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में दर्ज की एंट्री, रचा इतिहास
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

पांडेयपुर ज्वेलरी चोरी: महिला गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 20/02/2026 15:27
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
3 Min Read
चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला और बरामद सोने-चांदी के आभूषण
पुलिस ने चोरी के आरोप में महिला को गिरफ्तार कर आभूषण बरामद किए।
Contents
  • पांडेयपुर की ज्वैलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण बरामद
  • 27 जनवरी को हुई थी चोरी की घटना
  • 19 फरवरी को हुई गिरफ्तारी
  • बरामद आभूषणों का विवरण
  • गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम
  • आगे की कार्रवाई जारी

पांडेयपुर की ज्वैलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण बरामद

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में स्थित पांडेयपुर की एक ज्वैलरी दुकान से आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए सोने और चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

27 जनवरी को हुई थी चोरी की घटना

पुलिस के अनुसार 27 जनवरी 2026 को लालपुर पांडेयपुर स्थित ए के ज्वेलर्स नामक दुकान पर एक महिला गहने खरीदने के बहाने पहुंची थी। दुकानदार उसे अलग अलग आभूषण दिखा रहा था। इसी दौरान जब दुकानदार अन्य ग्राहक में व्यस्त हो गया, तो महिला ने मौका पाकर छलपूर्वक कुछ आभूषण अपने पास रख लिए और बिना खरीदे वहां से चली गई।

घटना के बाद जब दुकानदार को आभूषण कम मिले तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में पूरी वारदात कैद मिली, जिसके आधार पर थाना कैंट में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर महिला की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

19 फरवरी को हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में थाना कैंट पुलिस टीम ने 19 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अभियुक्ता शीला देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी सोनू विश्वकर्मा निवासी सिकिया थाना नारायनपुर जनपद मीरजापुर को कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की बात स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए।

बरामद आभूषणों का विवरण

पुलिस ने अभियुक्ता के कब्जे से निम्न आभूषण बरामद किए हैं
एक जोड़ा सोने का टॉप्स
एक नथिया
दो जोड़ा कान की बाली
एक जोड़ी कान की छाली पीली धातु
दो अंगूठी कुल वजन 16.455 ग्राम पीली धातु
चांदी का एक कड़ा वजन 55.380 ग्राम

More Read

वाराणसी रेलवे ट्रैक पर मिली एके-47 राइफल की तस्वीर
वाराणसी: रेलवे ट्रैक पर मिली एके-47 से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात
वाराणसी: UGC का बाप लिखी बाइक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त
वाराणसी: रामनगर मंडल के भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस
वाराणसी: बंद पेट्रोल पंप से 200+ अवैध गैस सिलेंडर बरामद, पुलिस ने किया खुलासा

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम

गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के साथ उपनिरीक्षक आरती गोंड, उपनिरीक्षक बलवंत कुमार तथा कांस्टेबल अतुल कुमार पांडेय शामिल रहे। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्ता तक पहुंच बनाई।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने अभियुक्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा तथा व्यापारियों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और सतर्कता के चलते ही आरोपी को गिरफ्तार करना संभव हो सका।

Share on WhatsApp
TAGGED:कैंट पुलिसज्वेलरी दुकानपांडेयपुरमहिला गिरफ्तारवाराणसी चोरीशीला देवीसोने के आभूषण
Previous Article न्याय की देवी की मूर्ति और अदालत का दृश्य प्रधानी चुनाव रंजिश में हत्या: 16 साल बाद 18 दोषियों को उम्रकैद, फतेहपुर कोर्ट का फैसला
Next Article रेलवे ट्रैक पर खड़ी साइकिल के पास उदास छात्रा का प्रतीकात्मक चित्र यूपी बोर्ड परीक्षा में पेपर खराब होने पर जौनपुर छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
Latest
तमिलनाडु सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में फांसी की सजा पाने वाले पुलिसकर्मी

तमिलनाडु: सथानकुलम कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा

वाराणसी रेलवे ट्रैक पर मिली एके-47 राइफल की तस्वीर

वाराणसी: रेलवे ट्रैक पर मिली एके-47 से मचा हड़कंप, जांच में सामने आई चौंकाने वाली बात

वाराणसी में पुलिस द्वारा जब्त की गई 'UGC का बाप' लिखी बाइक

वाराणसी: UGC का बाप लिखी बाइक पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन जब्त

वाराणसी में भाजपा के 47वें स्थापना दिवस समारोह में कार्यकर्ता

वाराणसी: रामनगर मंडल के भगवानपुर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

लखीमपुर खीरी कचहरी परिसर में गोलीकांड के बाद पुलिस की मौजूदगी

लखीमपुर खीरी: कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई को मारी गोली, हालत गंभीर

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.