News Report
JOIN US
  • वाराणसी
  • Uttar Pradesh News
  • उत्तर प्रदेश
  • Crime News
  • पुलिस कार्रवाई
  • वाराणसी पुलिस
  • गिरफ्तारी
  • Varanasi News
LATEST NEWS
मीरजापुर: कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण ने विंध्याचल में सुरक्षा समीक्षा बैठक की
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने 11 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर: पावटी गांव में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़: महिला एसडीएम पर 50 करोड़ दहेज मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज
आज़मगढ़: मिर्जापुर ब्लॉक में एक साल से बंद 8 एएनएम सेंटर, ग्रामीण परेशान
उदय प्रताप कॉलेज गोलीकांड के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि
कौशांबी: बाइक टक्कर के बाद फायरिंग, दो युवक घायल, आरोपियों की तलाश जारी
वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा, पीली धातु और नकदी बरामद
चंदौली: अलीनगर में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर/खबर का असर 24 घंटे में बदली तस्वीर-रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग हुआ दुरुस्त
News ReportNews Report
  • Home
  • India
  • Delhi
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Varanasi
Search
  • World
  • India
  • Uttar Pradesh
  • Entertainment
  • Varanasi
  • Prayagraj
  • Bihar
  • Lucknow
  • Kanpur
  • Meerut
  • Ghazipur
  • Read History
Follow US
Varanasi

वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा, पीली धातु और नकदी बरामद

Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
Last updated: 23/03/2026 17:19
By
Savan Nayak
Savan Nayak Bureau Chief Uttar Pradesh News Report Newspaper Journalist
BySavan Nayak
Savan Nayak is the Bureau Chief for Uttar Pradesh at News Report, a registered Hindi newspaper. He specializes in ground reporting on crime, law and order,...
Follow:
Share
4 Min Read
वाराणसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरों के साथ बरामद सामान
कोतवाली पुलिस ने वाराणसी में दो चोरों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार किया
Contents
  • वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की पीली धातु व नकदी बरामद
  • शीतला गली के पास हुई गिरफ्तारी
  • बरामदगी का विवरण
  • काल भैरव मंदिर क्षेत्र से की थी चोरी
  • गिरफ्तारी का समय और स्थान
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
  • अपराध नियंत्रण अभियान जारी

वाराणसी: कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की पीली धातु व नकदी बरामद

अमित मिश्रा की रिपोर्ट : वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई पीली धातु और नकदी बरामद की है। यह कार्रवाई 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर शीतला गली के पास की गई।

शीतला गली के पास हुई गिरफ्तारी

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर शीतला गली क्षेत्र में घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम कुमार (27 वर्ष) पुत्र संजय कुमार निवासी एस 2/172 ढीठोरी मार्ग भोजूबीर थाना कैंट वाराणसी तथा रवि कुमार (36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मेवालाल निवासी एस 2/172 डिठोरी महाल सिकरौल भोजूबीर थाना कैंट वाराणसी के रूप में हुई है।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई 4.16 ग्राम पीली धातु तथा जामा तलाशी के दौरान कुल 908 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 073/2026 धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीकृत किया गया है।

काल भैरव मंदिर क्षेत्र से की थी चोरी

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने काल भैरव मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु से पीली धातु की चोरी की थी। चोरी के बाद उन्होंने सामान को अपने घर में छिपाकर रखा था। बाद में उसे पिघलाकर आधा हिस्सा एक अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया था।

More Read

चितईपुर पुलिस ने अपहृत बालक को बरामद किया
वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने 11 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर: पावटी गांव में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़: महिला एसडीएम पर 50 करोड़ दहेज मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज
कौशांबी: बाइक टक्कर के बाद फायरिंग, दो युवक घायल, आरोपियों की तलाश जारी

अभियुक्तों ने बताया कि बिक्री से प्राप्त धनराशि से वे अपना खर्च चला रहे थे और शेष बचा हुआ सामान बेचने के लिए शीतला गली से चौखम्भा की ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी का समय और स्थान

दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी दिनांक 22 मार्च 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शीतला गली के पास की गई। पुलिस के अनुसार अभियुक्त चोरी के सामान को ठिकाने लगाने की फिराक में थे।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय (चौकी प्रभारी काल भैरव), उपनिरीक्षक अमन सिंह, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल अरुण कुमार व्यास तथा कांस्टेबल सुरेश कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Read

उदय प्रताप कॉलेज में शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि
उदय प्रताप कॉलेज गोलीकांड के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, दिवंगत छात्र को श्रद्धांजलि
चंदौली: अलीनगर में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी: रामनगर/खबर का असर 24 घंटे में बदली तस्वीर-रामबाग दुर्गा मंदिर मार्ग हुआ दुरुस्त
वाराणसी: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना के गठन की घोषणा की

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस मामले में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भी तलाश की जा रही है।

अपराध नियंत्रण अभियान जारी

वाराणसी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share on WhatsApp
TAGGED:उत्तर प्रदेशकोतवाली पुलिसगिरफ्तारीचोरीनकदी बरामदपीली धातुवाराणसी
Previous Article चंदौली पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया चंदौली: अलीनगर में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार
Next Article कौशांबी में बाइक टक्कर के बाद फायरिंग में घायल युवक कौशांबी: बाइक टक्कर के बाद फायरिंग, दो युवक घायल, आरोपियों की तलाश जारी
Latest
डीजीपी राजीव कृष्ण विंध्याचल में समीक्षा बैठक करते हुए

मीरजापुर: कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण ने विंध्याचल में सुरक्षा समीक्षा बैठक की

चितईपुर पुलिस ने अपहृत बालक को बरामद किया

वाराणसी: चितईपुर पुलिस ने 11 वर्षीय अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में नकली गुटखा फैक्ट्री पर पुलिस छापा

बिजनौर: पावटी गांव में नकली गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ महिला एसडीएम दहेज केस पुलिस जांच

प्रतापगढ़: महिला एसडीएम पर 50 करोड़ दहेज मांगने का आरोप, मुकदमा दर्ज

बंद एएनएम सेंटर के बाहर जमा ग्रामीण

आज़मगढ़: मिर्जापुर ब्लॉक में एक साल से बंद 8 एएनएम सेंटर, ग्रामीण परेशान

Follow us on
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
WhatsAppFollow
LinkedInFollow
News Report : Varanasi Hindi News | वाराणसी की हिंदी न्यूज़, हिंदी समाचार, Hindi Samachar, Latest News in Hindi और Breaking News in Hindi की ताजा ख़बरें
News Report — a registered newspaper under the Press Registrar General of India (PRGI), with Registration Number: UPHIN/25/A0643, We are your trusted source for Hindi news, delivering accurate, fast, and reliable updates from India and across the globe.
  • About us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
  • Ethics Policy
  • Corrections Policy
  • Editorial Policy
  • Editorial Team
  • RSS
  • Join us
© 2026 News Report. All Rights Reserved. This website follows the DNPA Code of Ethics.